Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सदन में गूंजी भीमताल के किसानों की पीड़ा, विधायक कैड़ा ने उठाया जंगली जानवरों व आवास का मुद्दा

भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र के दौरान सदन में भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने सरकार से किसानों को जंगली जानवरों के आतंक से राहत दिलाने और आवास विहीन गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की मांग की।सदन में बोलते हुए विधायक कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्र मुख्य रूप से कृषक बाहुल्य इलाके हैं, जहां अधिकांश लोग कृषि पर निर्भर होकर अपना जीवन यापन करते हैं। लेकिन बीते कुछ समय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पर्वतीय क्षेत्रों में गैस आपूर्ति सुचारु करने की मांग, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के पर्वतीय ब्लॉकों में उपभोक्ताओं को बिना किसी दिक्कत के गैस आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने अपर जिलाधिकारी नैनीताल विवेक राय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में मनोज शर्मा ने कहा कि भीमताल विधानसभा के सभी ब्लॉक पर्वतीय भूभाग में आते हैं, जहां कनेक्टिविटी समेत कई तरह की समस्याएं बनी रहती हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग की तकनीकी प्रक्रिया में उलझाना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश युवा रोजगार के लिए बाहर रहते हैं और गांवों में ज्यादातर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राजस्व बढ़ाने के लिए मार्च में शनिवार-रविवार को भी खुलेंगे रजिस्ट्री कार्यालय

भीमताल, 13 मार्च। जनहित और राजस्व संवर्धन को देखते हुए मार्च माह में अवकाश के दिनों में भी निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि महानिरीक्षक निबन्धन उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में यह निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया कि मार्च 2026 के द्वितीय शनिवार 14 मार्च तथा चतुर्थ और पंचम रविवार 22 व 29 मार्च को भी उप निबंधन कार्यालयों में रजिस्ट्री का कार्य किया जाएगा, ताकि आम लोगों को सुविधा मिल सके और राजस्व में वृद्धि हो।इस संबंध में आदेश जारी करते हुए अपर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

भीमताल, 13 मार्च। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के अध्यक्ष व जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में राजीव गांधी पंचायत भवन पाण्डेगांव, भीमताल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आगामी विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जो प्रतिवर्ष 15 मार्च को मनाया जाता है।शिविर में सिविल जज (सीडी) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल ने उपस्थित ग्रामीणों को उपभोक्ता अधिकारों और उनके संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल से पर्यटन क्षेत्रों को मिलेगी नई पहचान : दीपक रावत

भीमताल, 13 मार्च। चारखेत स्थित माउंटेन मैजिक में शुक्रवार से नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ हो गया। कुमाऊं आयुक्त व मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत और प्रख्यात साहित्यकार प्रो. पुष्पेश पंत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय यह फेस्टिवल 15 मार्च तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश के लेखक, रचनाकार और विचारक भाग ले रहे हैं।उद्घाटन अवसर पर आयुक्त दीपक रावत ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के साहित्यिक आयोजनों से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है और चारखेत जैसे सुंदर पर्यटन स्थलों को नई पहचान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सीमित संसाधनों के बीच ओखलकांडा की छात्रा का कमाल, इंस्पायर अवार्ड्स के लिए चयन

भीमताल । नैनीताल जिले के दूरस्थ विकासखंड ओखलकांडा में संसाधनों और नेटवर्क की कमी के बावजूद विद्यार्थियों की प्रतिभा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। राजकीय इंटर कॉलेज चकडोवा की कक्षा 6 की छात्रा मीनाक्षी आर्या ने अपनी वैज्ञानिक सोच के दम पर वर्ष 2025-26 के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से संचालित इंस्पायर अवार्ड्स के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।इस उपलब्धि पर छात्रा को वैज्ञानिक नवाचार के लिए सरकार की ओर से 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। दूरस्थ क्षेत्र में पढ़ाई [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

टूटी पुल से सातताल में बढ़ा खतरा, पर्यटकों की सुरक्षा पर उठे सवाल

भीमताल। झीलों के शहर नैनीताल के सातताल झील क्षेत्र में स्थित एक पुल दैवीय आपदा के बाद से टूटी पड़ी है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में हजारों की संख्या में पर्यटक सातताल पहुंचते हैं, लेकिन पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी और पूर्व सभासद प्रदीप कुमार ‘बबलू’ ने जिला प्रशासन से पर्यटन की दृष्टि से इस पुल का शीघ्र [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कृषि क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने के डीएम के निर्देश, लक्ष्य पूरा न करने वाले बैंकों की बनेगी सूची

भीमताल , 12 मार्च । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी बैंकर्स को कृषि क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने और तय लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), पॉलीहाउस, लघु उद्यमी, स्वयं सहायता समूह, पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों के ऋण प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और बैंकर्स किसानों को ऋण देने में सकारात्मक रवैया अपनाएं।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जो बैंक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

22.86 करोड़ की जल जीवन मिशन योजना का एडीएम ने किया निरीक्षण, कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी

भीमताल, 12 मार्च। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने गुरुवार को ओखलकांडा ब्लॉक के कालाआगर क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं को तय समय में और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 22 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से संचालित जल जीवन मिशन योजना के तहत ओखलकांडा ब्लॉक के कुल नौ गांवों को पेयजल योजना से लाभान्वित किया जाएगा। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना के क्रियान्वयन में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल के स्वास्थ्य व शिक्षा का मुद्दा सदन में उठा, विधायक कैड़ा ने किया उच्चीकरण की मांग

भीमताल। गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र के दौरान भीमताल विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्थाओं का मुद्दा सदन में गूंजा। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मामला उठाते हुए सरकार से अस्पतालों और विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग की।विधायक कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा के अंतर्गत ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्रों में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते ग्रामीणों को इलाज के लिए हल्द्वानी और नैनीताल की ओर रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने [more…]