Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वीकेंड पर जाम से जूझा भीमताल, पर्यटन सीजन शुरू होते ही थमी रफ्तार

भीमताल : पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही वीकेंड पर यातायात व्यवस्था पटरी से उतरती नजर आई। शनिवार को सुबह से देर शाम तक नगर की मुख्य सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव रहा, जिससे जगह-जगह लंबा जाम लग गया। दिनभर जाम में फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीमताल बाजार, तिकोनिया चौराहा, झील मार्ग, भवाली रोड और हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जगह-जगह पर्यटकों द्वारा सड़क किनारे और रोड पर वाहन खड़े किए जाने से भी यातायात बाधित रहा, जिससे दिनभर जाम [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने लोक भवन में की बर्ड वॉचिंग, बोले- प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी

भीमताल। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शनिवार सुबह लोक भवन परिसर और गोल्फ कोर्स क्षेत्र में बर्ड वॉचिंग कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पक्षी प्रजातियों का अवलोकन किया और उनके प्राकृतिक आवास, व्यवहार एवं पर्यावरणीय महत्व की जानकारी ली।लोक भवन क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने राज्यपाल को क्षेत्र में पाई जाने वाली पक्षी प्रजातियों, वनस्पतियों और तितलियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैव विविधता और पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखने में इन प्रजातियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।बर्ड वॉचिंग [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्यपाल की कुमाऊं विश्वविद्यालय को नसीहत: शिक्षा के साथ कौशल और नवाचार पर दें जोर

भीमताल। उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार को लेकर राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय को बड़ा संदेश दिया है। शनिवार को डीबीएस परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री देने वाले संस्थान नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण के केंद्र हैं, जहां युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाता है। राज्यपाल ने कुलपति और विभिन्न संकायाध्यक्षों के साथ बैठक में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध, नवाचार और विद्यार्थियों के कौशल विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका! हल्द्वानी में बीएलओ को मिला बड़ा जिम्मा, घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी

भीमताल । आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को नगर निगम सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए, जबकि अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया भी सख्ती से अपनाई जाए। अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में विधानसभा क्षेत्र 56-लालकुआं के 51 तथा 60-कालाढूंगी के 151 बीएलओ को प्रेजेंटेशन के माध्यम [more…]

उत्तराखण्ड

भीषण गर्मी के बीच डीएम सख्त, नैनीताल में पानी की बर्बादी पर लगेगी रोक; वाहन धुलाई और टुल्लू पंप पर प्रतिबंध

भीमताल, 22 मई। जनपद में बढ़ती गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने पेयजल संरक्षण को लेकर सख्त प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। ग्रीष्म ऋतु एवं लू की स्थिति के मद्देनजर जारी यह आदेश 25 मई 2026 से 20 जून 2026 अथवा मानसून प्रारम्भ होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत जनपद में नए पेयजल संयोजनों की स्वीकृति और निर्गमन पर तत्काल रोक लगा दी गई है। साथ ही भवन निर्माण कार्यों के लिए पूर्व में स्वीकृत अस्थायी अथवा निर्माणाधीन जल संयोजनों को भी तत्काल प्रभाव से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दुदुली तक रोडवेज सेवा बढ़ाने की उठी मांग, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मण्डलीय प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

भीमताल । हल्द्वानी से बबियाड तक संचालित रोडवेज बस सेवा को चार किलोमीटर आगे दुदुली तक बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मंगलवार को मण्डलीय प्रबंधक पूजा जोशी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए जनहित में बस सेवा जल्द शुरू करने की मांग की।ज्ञापन में मनोज शर्मा ने कहा कि हल्द्वानी से बबियाड चलने वाली रोडवेज बस कुछ वर्ष पूर्व कुछ महीनों तक दुदुली तक संचालित हुई थी, लेकिन बाद में अचानक सेवा बंद कर दी गई। इसके चलते क्षेत्र के ग्रामीणों को लंबे समय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दिल्ली जाने को सांसद अजय भट्ट ने चुनी रोडवेज बस, दिया ईंधन बचाने का संदेश

हल्द्वानी से बस यात्रा कर बोले—सार्वजनिक परिवहन अपनाएं, पर्यावरण बचाएं भीमताल । पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने शुक्रवार को हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से दिल्ली के लिए रोडवेज बस से यात्रा कर ऊर्जा संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग का संदेश दिया। बस यात्रा के दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि उनकी यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ईंधन बचाओ–पर्यावरण बचाओ” संकल्प से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में [more…]

उत्तराखण्ड

179 गोल्फरों के साथ शुरू हुआ गवर्नर्स कप, राज्यपाल ने किया टी-ऑफ

81 साल के खिलाड़ी से लेकर 7 साल की बालिका तक मैदान में, स्व. भुवन चंद्र खंडूड़ी को समर्पित टूर्नामेंट भीमताल, 22 मई। लोक भवन गोल्फ कोर्स नैनीताल में शुक्रवार से 21वें “गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट” का आगाज हो गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने टी-ऑफ कर तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस बार टूर्नामेंट में विभिन्न श्रेणियों के कुल 179 गोल्फर प्रतिभाग कर रहे हैं। खास बात यह है कि प्रतियोगिता को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की स्मृति को समर्पित किया गया है। गवर्नर्स कप में 110 सामान्य श्रेणी, 27 जूनियर खिलाड़ी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हिमालय संग्रहालय के विस्तार पर जोर, छात्रों को दिए शोध के गुर

डीएसबी कैंपस पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, बोले— नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने का मजबूत माध्यम हैं संग्रहालय भीमताल, 22 मई। कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शुक्रवार को डीएसबी कैंपस स्थित हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय में संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरों, प्राचीन उपकरणों, पारंपरिक आभूषणों और विभिन्न संगीत वाद्ययंत्रों का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने शोध कार्य में जुटे छात्र-छात्राओं से संवाद कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों को शोध के क्षेत्र में निरंतर अध्ययन, नई सोच और गहन विश्लेषण अपनाने की सलाह देते हुए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भवाली में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी कार 500 फीट गहरी खाई में गिरी, पांच की मौत

ढैला गांव के पास हुआ हादसा, बच्चे समेत सभी यात्रियों की गई जान; राहत-बचाव में जुटी SDRF भीमताल। भवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। सेनेटोरियम–रातीघाट बायपास मार्ग पर ढैला गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UP 32 QU 1874 में सवार श्रद्धालु [more…]