Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कौन्ता-ककोड़-हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की होगी उच्चस्तरीय जांच

जिलाधिकारी ने गठित की तीन सदस्यीय समिति, तीन सप्ताह में मांगी जांच आख्या भीमताल। कौन्ता-ककोड़-हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मार्ग की गुणवत्ता की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति को तीन सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के काठगोदाम खंड के अंतर्गत निर्मित इस मोटर मार्ग की गुणवत्ता को लेकर विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने शिकायतें [more…]

उत्तराखण्ड

15 दिन में दूर करें नेटवर्क की समस्या, सीडीओ ने मोबाइल कंपनियों को दिए निर्देश

भीमताल। जिले के शैडो क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में गुरुवार को मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। सीडीओ ने कंपनियों को 15 दिन के भीतर नेटवर्क व्यवस्था में प्रभावी सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बीएसएनएल, जियो, एयरटेल, इंडस टावर्स और वोडाफोन आइडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सीडीओ ने कहा कि जिले के कई क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने से आमजन के साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सरकारी कार्यों के निष्पादन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ [more…]

उत्तराखण्ड

सुखाताल झील में चला स्वच्छता अभियान, 350 विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

भीमताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सुखाताल झील परिसर में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में विभिन्न विद्यालयों के करीब 350 विद्यार्थियों, नगर पालिका कर्मचारियों, वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, पीएलवी, अधिकार मित्रों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने श्रमदान किया। अभियान के दौरान सुखाताल झील और उसके आसपास के क्षेत्र से प्लास्टिक की बोतलें, कांच की बोतलें, खाद्य पदार्थों के रैपर और अन्य कूड़ा एकत्र किया गया। स्वच्छता अभियान के बाद परिसर में पौधारोपण भी किया गया। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

बेसहारा पशुओं ने मल्लीताल बाजार में लगाया जाम

भीमताल। मल्लीताल बाजार में गुरुवार को उस समय यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई, जब दर्जनों बेसहारा पशु सड़क के बीचोंबीच खड़े हो गए। काफी देर तक पशुओं के सड़क पर डटे रहने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर किसी तरह पशुओं को सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ब्लॉक रोड, डांठ रोड, विकास भवन और गोरखपुर चौराहे के आसपास अक्सर बेसहारा पशु सड़कों पर घूमते नजर आते [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रेशम की राखियों से आत्मनिर्भरता की नई डोर बुन रहीं महिलाएं

भीमताल। रक्षाबंधन पर्व को खास बनाने के साथ ही स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ‘रेशम नई पहल’ स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सराहनीय प्रयास कर रही हैं। समूह से जुड़ी कविता ऐरी, किरण जोशी, स्मृति आर्या और अन्नू राणा हाथों से आकर्षक रेशम की राखियां तैयार कर रही हैं। हस्तनिर्मित इन राखियों में रंगों और आकर्षक डिजाइन के साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति और महिलाओं की मेहनत की झलक भी दिखाई देती है। प्रत्येक राखी को महिलाएं बड़े धैर्य और बारीकी से तैयार करती हैं। इन राखियों के माध्यम से भाई-बहन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए समिति ने 198 आवेदनों की जांच की

डीएम ने कहा- शासन के मानकों और पारदर्शिता के साथ पूरी की जाए प्रक्रिया भीमताल। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए गठित समिति की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2021 तक प्राप्त 198 आवेदनों और उनके साथ संलग्न साक्ष्यों व अभिलेखों का बिंदुवार परीक्षण किया गया। समिति ने आवेदकों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की विस्तार से जांच की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का परीक्षण शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर केंद्र सरकार पर बरसे मनोज शर्मा

कहा-सरकार डरी और घबराई हुई, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं भीमताल। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों, बदहाल शिक्षा व्यवस्था और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी को केंद्र सरकार की घबराहट और डर का परिणाम बताया। मनोज शर्मा ने कहा कि अब सवाल केवल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का नहीं है, बल्कि सरकार के इकबाल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पहाड़ के स्वाद से महिलाओं ने संवारी तकदीर, सालाना छह से सात लाख की आय

भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित ‘हिलांश किचन’ महिलाओं के लिए स्वरोजगार और आय का मजबूत माध्यम बनकर उभर रहा है। नैनीताल कलेक्ट्रेट परिसर में गीतांजलि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हिलांश किचन का संचालन कर प्रतिवर्ष करीब छह से सात लाख रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से हिलांश किचन निश्शुल्क उपलब्ध कराया जाता है। इसका [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सीडीओ के औचक निरीक्षण में शिक्षा विभाग की खुली पोल, चार कर्मचारी मिले अनुपस्थित

भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने बुधवार को भीमताल स्थित शिक्षा विभाग, होम्योपैथी और स्वजल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग में कार्यों में शिथिलता और कई अनियमितताएं सामने आईं। वहीं, होम्योपैथी कार्यालय में चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने और अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से केंद्र और राज्य सरकार के पोर्टलों पर अतिथि शिक्षकों से संबंधित कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। इसके अलावा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

जिला पंचायत मार्ग पर आठ दिन से हो रही पत्थरबाजी, लोगों में दहशत

भीमताल। जिला पंचायत मार्ग में पिछले आठ से 10 दिनों से शाम के समय भवनों पर पत्थरबाजी किए जाने का मामला सामने आया है। शरारती और अराजक तत्वों की इस हरकत से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। पत्थरबाजी में एक स्थानीय व्यक्ति के साथ ही पुलिस के दो जवानों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। जिवाजी कॉटेज कंपाउंड, तल्लीताल निवासी राजेश चंदोला ने इस संबंध में आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि पिछले आठ से 10 दिनों से रोजाना [more…]