Author: Chaiwala
खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर सख्ती, पर्यटन सीजन में बढ़ेंगे खाद्य नमूने
भीमताल। पर्यटन सीजन को देखते हुए जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर प्रशासन ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। शनिवार को नैनीताल कलक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग समिति की बैठक हुई। बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई, खाद्य नमूनों के संग्रहण, प्रयोगशाला परीक्षण, लाइसेंस एवं पंजीकरण की स्थिति तथा अस्वच्छता के मामलों में की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने पर्यटन सीजन को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों, होटलों और रेस्तरां से खाद्य नमूनों का संग्रहण बढ़ाने के निर्देश [more…]
नाबार्ड समर्थित जैव नियंत्रण उत्पादन इकाई का शुभारंभ, प्राकृतिक और जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा
भीमताल, 25 जुलाई। विकासखंड कोटाबाग के ग्राम गिंटी में नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से स्थापित जैव नियंत्रण उत्पादन इकाई का शनिवार को शुभारंभ किया गया। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के कीट विज्ञान विभाग और कास्तकार विकास समिति के संयुक्त प्रयासों से स्थापित इस इकाई से किसानों को गुणवत्तापूर्ण जैव नियंत्रण एजेंट उपलब्ध होंगे। परियोजना की कुल लागत 43.57 लाख रुपये है, जिसमें नाबार्ड की ओर से 30.90 लाख रुपये का अनुदान दिया गया है। परियोजना का उद्देश्य प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देना, रासायनिक कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग को कम करना और किसानों को पर्यावरण [more…]
होम स्टे नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, 11 इकाइयों का निरीक्षण
भीमताल, 25 जुलाई। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या और तहसीलदार नैनीताल अक्षय भट्ट ने जनपद में संचालित होम स्टे इकाइयों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 11 होम स्टे इकाइयों का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर पांच होम स्टे इकाइयों को होम स्टे नियमावली के प्रावधानों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किए गए। वहीं, दो इकाइयों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इसके अलावा दो होम स्टे इकाइयों के विरुद्ध निरस्तीकरण की [more…]
आयुक्त ने किया जिलाधिकारी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
दो माह में सभी लंबित प्रकरणों के निस्तारण का लक्ष्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई भीमताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, अपर जिलाधिकारी न्यायालय, शस्त्र अनुभाग, सूचना का अधिकार (आरटीआई) अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार, भू-अभिलेख अनुभाग समेत विभिन्न पटलों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के न्यायालय के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम, गुंडा नियंत्रण अधिनियम और स्टांप अधिनियम से संबंधित लंबित वादों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। लंबित वादों के निस्तारण [more…]
बाल अधिकारों को लेकर छात्रों और अभिभावकों को किया जागरूक
भीमताल। एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेरीपड़ाव में शुक्रवार को बाल संरक्षण अधिकारों को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में शिक्षक-अभिभावक संघ, स्कूल प्रबंधन समिति, अभिभावक, छात्र-छात्राएं और विद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार ने उपस्थित अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यों और बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों [more…]
प्राधिकरण का कार्य विकास को गति देना, जनहित में बाधा नहीं, समाधान चाहिए : राज्यमंत्री भावना मेहरा
धामी सरकार 24×7 जनसेवा और विकास को समर्पित भीमताल। आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भावना मेहरा ने शुक्रवार को नैनीताल क्लब सभागार में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत, पर्यटन विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता को राहत देना ही प्राधिकरण और सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भवन मानचित्रों की स्वीकृति में अनावश्यक आपत्तियां लगाकर लोगों को कार्यालयों के चक्कर कटवाने पर राज्यमंत्री ने नाराजगी [more…]
जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, छत से टपक रहा पानी
ब्लॉक प्रमुख ने किया हरिनगर जंगलियागांव प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए भवन दुरुस्त कराने के निर्देश भीमताल। ग्राम पंचायत हरिनगर जंगलियागांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की बदहाल स्थिति सामने आने के बाद ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। विद्यालय भवन की छत जर्जर होने के कारण बारिश का पानी कक्षों में भर रहा है। वहीं विद्यालय के खिड़की-दरवाजे भी टूटे पड़े हैं। विद्यालय की हालत देखकर ब्लॉक प्रमुख ने नाराजगी जताते हुए इसे विभागीय अधिकारियों की गंभीर लापरवाही बताया। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि विद्यालय भवन का निर्माण [more…]
आरबीएसके वाहन स्वामियों को तीन माह से किराया नहीं मिलने की शिकायत
कुमाऊं आयुक्त ने मामले का लिया संज्ञान, सीएमओ को भुगतान कराने के दिए निर्देश भीमताल। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत सेवाएं दे रहे वाहन स्वामियों को पिछले तीन माह से वाहन का मासिक किराया नहीं मिलने की शिकायत का कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल को संबंधित ठेकेदार से वाहन स्वामियों का लंबित किराया शीघ्र दिलाने के निर्देश दिए हैं। ज्योलिकोट निवासी वाहन स्वामी मनीष कुमार ने आयुक्त कुमाऊं मंडल को लिखित शिकायत देकर बताया था कि वह वाहन संख्या यूके-04 टीबी-8828 के माध्यम से आरबीएसके [more…]
मंत्री कैड़ा ने धारी ब्लॉक के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को धारी ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मझेड़ा, टांड़ी, धारी, सिलालेख, पहाड़पानी, सुनकिया, लेटीबुंगा, सुंदरखाल और सरना सहित विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सहित विभिन्न समस्याएं रखीं। मंत्री कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश [more…]
विकास कार्यों की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस
सीडीओ ने जिला पंचायत व पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश भीमताल। जनपद में विकास कार्यों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था और पर्यटन परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला पंचायत नैनीताल और पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सीडीओ ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित होटल और रिसॉर्ट से पिछले पांच वर्षों में जिला पंचायत को प्राप्त राजस्व का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कूड़ा वाहनों की विस्तृत जानकारी भी मांगी। उन्होंने [more…]
