Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पतलोट में रोजगार मेले का सफल आयोजन, 84 युवाओं का चयन

भीमताल), 17 मार्च। ओखलकांडा विकासखंड के पतलोट क्षेत्र में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत एक दिवसीय भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख के.डी. रुवाली के प्रयासों से आयोजित इस मेले में सेवायोजन कार्यालय नैनीताल के सहयोग से विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए।रोजगार मेले में Quess Corp Ltd तथा टाटा मोटर्स की टीम ने भाग लेते हुए अभ्यर्थियों का पंजीकरण और साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के बड़ी संख्या में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सचिवालय बैडमिंटन क्लब की स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

भीमताल , 17 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में Uttarakhand Secretariat Badminton Club द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्मारिका प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कैंचीधाम जाम से राहत की तैयारी, मुख्य सचिव ने भवाली-रातिघाट बाईपास कार्यों का किया निरीक्षण

भीमताल, 17 मार्च। जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को कैंचीधाम क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बन रहे भवाली-रातिघाट बाईपास, भवाली बाईपास और मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले बाईपास मार्ग पर यातायात सुचारू कराया जाए ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जाम से राहत मिल सके।निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कैंचीधाम बाईपास (सेनिटोरियम-रातिघाट) मार्ग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रकृति का तांडव: भीमताल विधानसभा में अंधड़ से भारी तबाही, फसलें जमींदोज, कई घरों की छतें उड़ीं

भीमताल, 16 मार्च। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने भारी तबाही मचा दी। धारी ब्लॉक और पदमपुरी क्षेत्र में आए तेज अंधड़ और आंधी-तूफान के कारण किसानों की तैयार खड़ी गेहूं और जौ की फसलें खेतों में बिछ गईं। वहीं कई गांवों में मकानों की छतें उड़ने और पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।धारी ब्लॉक के ग्राम दुदुली निवासी काश्तकार त्रिपुरा बेलवाल ने बताया कि गेहूं और जौ की फसलें कटाई के लिए [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

जिला बार एसोसिएशन चुनाव कार्यक्रम जारी, 30 मार्च को मतदान

भीमताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल के वर्ष 2026–27 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 मार्च को मतदान कराया जाएगा तथा उसी दिन मतगणना के बाद शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।मुख्य चुनाव अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत 23 और 24 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री की जाएगी। इसके बाद 25 और 27 मार्च [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जंगलिया गांव–मलुवा ताल मोटर मार्ग की मांग तेज, जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

भीमताल। विकास खंड भीमताल के अंतर्गत जंगलिया गांव–मलुवा ताल मोटर मार्ग निर्माण की मांग एक बार फिर मुखर हो गई है। क्षेत्रवासियों ने मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष एवं प्रधान लक्ष्मण सिंह गंगोला ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक ग्राम मलुवा ताल के लोग मोटर मार्ग जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। ग्राम पंचायत के लोग लंबे समय से विभिन्न मंचों के माध्यम से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

23 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव से हुई चर्चा

भीमताल । उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 23 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को सचिवालय में नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान बिंद्रा ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को विधिवत रूप से खोल दिए जाएंगे, जिसके साथ ही वार्षिक यात्रा का शुभारंभ होगा।बैठक में आगामी यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं तथा श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा की गई। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

63 सफाई निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र, शहरी विकास निदेशालय के नए भवन का वर्चुअल शिलान्यास

भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नवीन भवन का वर्चुअल शिलान्यास भी किया तथा कूड़ा निस्तारण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है और पिछले चार वर्षों में लगभग 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: 20 से 31 मार्च तक लगेंगे पुनर्वास शिविर, 5300 परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य

भीमताल । बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण में उच्चतम न्यायालय के 24 फरवरी 2026 के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने पुनर्वास की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रभावित परिवारों तक पहुंचने के लिए 20 मार्च से 31 मार्च तक बनभूलपुरा क्षेत्र में छह स्थानों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र परिवारों से प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन लिए जाएंगे और उन्हें पुनर्वास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।शिविर रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, अंजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय किदवई नगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनभूलपुरा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, राजकीय इंटर कॉलेज [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

लामाचौड़–फतेहपुर में अवैध शराब की शिकायतों पर आबकारी विभाग की दबिश, जांच में नहीं मिली मदिरा

भीमताल । लामाचौड़ और फतेहपुर क्षेत्र से लगातार मिल रही अवैध शराब की शिकायतों के बाद आबकारी विभाग ने रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश देकर क्षेत्र में गहन तलाशी ली।जांच के दौरान आबकारी टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन किसी भी व्यक्ति के कब्जे से अवैध मदिरा बरामद नहीं हुई। इसके चलते किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।आबकारी विभाग का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के [more…]