Author: Chaiwala
भीमताल से सीएम धामी का ‘विकास पैकेज’, नैनीताल को 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात
13 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सैनिकों-व्यापारियों के लिए बहुउद्देशीय भवन का एलान भीमताल । विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भीमताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले को 96 करोड़ 71 लाख 19 हजार रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देकर विकास को नई रफ्तार देने का संदेश दिया। रामलीला मैदान मल्लीताल में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने 13 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं कर स्थानीय लोगों को बड़ी [more…]
भीमताल झील को मिलेगा नया रंग, किनारों पर खिलेंगे बोगनबेलिया के फूल
विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम धामी ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जोड़ा संदेश भीमताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झील सौंदर्यीकरण अभियान की शुरुआत करते हुए भीमताल झील परिक्षेत्र में बोगनबेलिया के पौधे रोपित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि झीलों की खूबसूरती और पर्यावरण संरक्षण उत्तराखंड की पहचान है, जिसे संजोना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। रामलीला मैदान क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अपनी माता बिसना देवी के नाम से बोगनबेलिया [more…]
जनसुनवाई में पीड़ित को मिला इंसाफ, जमीन सौदे के 15.50 लाख रुपये लौटे
आयुक्त दीपक रावत की पहल पर दोनों पक्षों में समझौता, बैंक खाते में वापस हुई रकम भीमताल। जनसुनवाई में पहुंचे भूमि विवाद के एक मामले में कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की पहल रंग लाई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद जमीन खरीद के लिए दी गई 15 लाख 50 हजार रुपये की रकम पीड़ित को वापस मिल गई। हल्द्वानी के आस्था विहार पॉलीशीट निवासी संजय जनोटी ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने भीमताल के ग्राम ढूंगसील निवासी पुष्पा पाण्डे से भूमि खरीद के लिए [more…]
एनसीसी शिविर में कैडेट्स ने सीखे ड्रोन संचालन के गुर, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन फायरिंग, ड्रिल और वृक्षारोपण गतिविधियां रहीं आकर्षण का केंद्र भीमताल । सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में 79 यूके बटालियन एनसीसी, नैनीताल द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कैडेटों के लिए विविध प्रशिक्षण और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता की निगरानी में आयोजित कार्यक्रमों में कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। शिविर की शुरुआत शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी), ड्रिल, फायरिंग और माउंटेन इक्विपमेंट प्रशिक्षण के साथ हुई। इसके साथ ही आधुनिक तकनीक को समझाने के उद्देश्य से कैडेटों को ड्रोन [more…]
न्यायालय परिसरों में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, न्यायिक अधिकारियों ने किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर और धारी न्यायालय परिसर में चला वृक्षारोपण अभियान भीमताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर नैनीताल सहित बाह्य न्यायालय हल्द्वानी, रामनगर और धारी न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।अभियान के दौरान न्यायालय परिसरों में औषधीय एवं फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का [more…]
भीमताल में सैनिकों और व्यापारियों को मिलेगी नई सौगात, बहुद्देशीय भवन निर्माण की घोषणा पर खुशी
भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भीमताल में सैनिकों एवं व्यापारियों के लिए बहुद्देशीय भवन निर्माण की घोषणा का प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, भीमताल ने स्वागत किया है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने इसे क्षेत्र के व्यापारियों और पूर्व सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम बताया है। व्यापार मंडल के अनुसार, इस मांग को व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, कैप्टन महेश चंद्र जोशी और सह प्रभारी कुमाऊं मंडल अखिलेश सेमवाल ने प्रमुखता से उठाया था। पदाधिकारियों का कहना है कि बहुद्देशीय भवन बनने [more…]
बागेश्वर के विकास कार्यों पर मंडलायुक्त की नजर, डीएम अपूर्वा पांडेय से ली जानकारी
सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, फील्ड मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश भीमताल, 4 जून। बागेश्वर जिले की विकास योजनाओं और प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर गुरुवार को कुमाऊं मंडलायुक्त कार्यालय में महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बागेश्वर की जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट कर जनपद की प्रगति रिपोर्ट साझा की। बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक गतिविधियों की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से मंथन हुआ। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही शासन की प्राथमिकता वाली [more…]
भूमि नियम तोड़े तो कार्रवाई तय, नैनीताल में कई भूखंड सरकार में निहित
कृषि भूमि पर रिसॉर्ट और दुकान चलाने वालों पर कसा शिकंजा, डीएम कोर्ट के सख्त आदेश भीमताल, 4 जून। भूमि उपयोग नियमों और भू-सुधार कानूनों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय ने विभिन्न मामलों में सुनवाई करते हुए कई भूखंडों को राज्य सरकार के पक्ष में निहित करने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई को कृषि और बागवानी भूमि के दुरुपयोग पर रोक लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।कैंचीधाम क्षेत्र के ग्राम छड़ा, पट्टी मझेड़ा में [more…]
दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद नैनीताल में अलर्ट, होटल-होमस्टे की होगी सख्त जांच
15 दिन में तैयार होगी रिपोर्ट, फायर एनओसी से लेकर इमरजेंसी एग्जिट तक होगी पड़ताल भीमताल, 4 जून। दिल्ली में हाल ही में हुए भीषण होटल अग्निकांड के बाद नैनीताल जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिले में जनसुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सभी होटल, गेस्ट हाउस, लॉज, होमस्टे, मॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन, अग्निशमन, [more…]
आज नैनीताल-भीमताल दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री, पर्यावरण दिवस कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर पहुंचेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नैनीताल और भीमताल में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ पौधारोपण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह आठ बजे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 9:10 बजे सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा राज्य अतिथि गृह पहुंचकर सुबह 10:10 बजे से 10:50 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री [more…]
