Author:
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ से आमजन को राहत: मुख्यमंत्रीचिन्यालीसौड़ व गौचर हवाई पट्टी सेना के माध्यम से संचालित करने की तैयारी
चिन्यालीसौड़। विकासखंड परिसर चिन्यालीसौड़ में गुरुवार को आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही अधिकारियों की मौजूदगी में निस्तारण कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित इस अभियान से आमजन को बड़ी राहत मिली है और प्रशासनिक व्यवस्था पहले से अधिक सुलभ व पारदर्शी बनी है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेशभर में 600 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें पांच लाख से अधिक लोग प्रतिभाग कर [more…]
ग्रीष्मकाल से पहले दुरुस्त हों पेयजल व्यवस्थाएं, एक माह में लीकेज ठीक करें: सीडीओ
विद्यालयों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति अनिवार्य, रोजाना व्हाट्सएप पर दर्ज होगी हाजिरी भीमताल। प्रदेश में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को नगर पंचायत भीमताल के रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने की।यह अभियान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक एक ही स्थान पर पहुंचाना तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। पेयजल, विद्युत व अतिक्रमण की शिकायतें प्रमुखशिविर में [more…]
लालकुआँ में दिवंगत पत्रकार उमेश राणा के परिजनों को 5 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री का जताया आभार
भीमताल। आर्थिक संकट से गुजर रहे दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।बुधवार को आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सहायता राशि का चेक दिवंगत पत्रकार की पत्नी नूतन राणा को सौंपा।इस अवसर पर नूतन राणा ने संकट की घड़ी में आर्थिक सहयोग प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहायता परिवार के लिए संबल [more…]
जूनेस्टेट में अवैध बोरिंग की शिकायत पर कार्रवाई, राजस्व टीम ने रुकवाया कार्य
भीमताल । जूनेस्टेट क्षेत्र में अवैध बोरिंग की शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बोरिंग का कार्य तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया।पटवारी पांडेगांव प्रभात महरा ने बताया कि जांच के दौरान बोरिंग की अनुमति 28 जनवरी 2025 की पाई गई। नियमानुसार छह माह के भीतर बोरिंग कार्य पूरा किया जाना था, किंतु निर्धारित अवधि में कार्य नहीं किया गया।उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा बोरिंग कर्ता से निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण न करने का कारण स्पष्टीकरण के रूप में मांगा गया है। साथ ही कार्य को तत्काल रोक [more…]
बूथ स्तर को मजबूत करने के साथ विधानसभा चुनाव जीतेगी कांग्रेस
महिला कांग्रेस उत्तराखंड प्रभारी ने की बैठक भीमताल। महिला कांग्रेस उत्तराखंड प्रभारी सुनीता गावडे ने बुधवार को भीमताल में महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। सुनीता गावडे ने बताया कि महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता बूथ स्तर से लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिला अपराध, बेरोजगारी, मंहगाई और हत्याकांड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साथ ही सरकार [more…]
विकासनगर में खाटू श्याम धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विकासनगर में स्थित श्री खाटू श्याम धाम में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा खाटू श्याम की महिमा अपरंपार है। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम न केवल आस्था के आराध्य हैं, बल्कि हर टूटे हुए मन को संबल देने वाले हारे के सहारे भी हैं। जो भी श्रद्धालु [more…]
लालकुआं में बहुउद्देशीय शिविर: किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा, गरीबों के आवास का किराया नहीं बढ़ेगा
भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चल रहे “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत बुधवार को नगर पंचायत लालकुआं परिसर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने की।शिविर में क्षेत्र के लोगों ने सिंचाई, विद्युत, सड़क, पेयजल, आवास एवं अन्य जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया।नगर पंचायत क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बने आवासों का किराया बढ़ाए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि पूर्व निर्धारित दरों पर ही किराया लिया जाए। [more…]
नैनीताल–हल्द्वानी वन प्रभागों में वनाग्नि नियंत्रण को लेकर मॉक ड्रिल, विभिन्न विभागों ने दिखाई तत्परता
भीमताल। वनाग्नि की रोकथाम तथा आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नैनीताल एवं हल्द्वानी वन प्रभागों में व्यापक स्तर पर वनाग्नि मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता और रिस्पांस टाइम का परीक्षण किया गया।नैनीताल में मॉक ड्रिल पाइन्स आईटीआई परिसर में आयोजित की गई। इसका संचालन प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी ममता चंद के निर्देशन में किया गया। काल्पनिक परिदृश्य के तहत सूचना प्राप्त हुई कि नैना रेंज बीट के कक्ष संख्या [more…]
काठगोदाम–दानीजाला–अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग को मंजूरी, विधायक कैड़ा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
भीमताल। काठगोदाम से दानीजाला–सिमलखेत होते हुए एचएमटी अमृतपुर तक प्रस्तावित बाईपास मोटर मार्ग को शासन की स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।विधायक कैड़ा ने कहा कि काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के समीप आए दिन जाम की गंभीर समस्या बनी रहती थी, जिससे भीमताल विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे कुमाऊं के स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस जाम से स्थायी निजात दिलाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से काठगोदाम [more…]
नैनीताल में ईमेल धमकियों से दहशत, बार संघ ने न्यायालय सुरक्षा को लेकर जताई गंभीर चिंता
भीमताल। लगातार दो दिनों से ईमेल के माध्यम से मिल रही धमकियों के बाद जिला बार संघ नैनीताल के पदाधिकारियों ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जताई है। इस संबंध में बार संघ की ओर से जिला जज को पत्र भेजकर तत्काल प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।बार संघ के सचिव दीपक रूवाली ने बुधवार को जिला जज को सौंपे गए पत्र में कहा कि पिछले दो दिनों से अज्ञात स्रोतों से ईमेल के माध्यम से धमकियां प्राप्त हो रही हैं। इसके बावजूद न्यायालय परिसर में [more…]
