संसारी माता मंदिर में स्वस्थानी कथा, कीर्तन मंडली ने गाए सुंदर भजन

Estimated read time 1 min read

देहरादून। संसारी माता मंदिर समिति एवं कीर्तन मंडली द्वारा आज पूर्णिमा दिवस पर सुबह 10.30 बजे से संसारी माता मंदिर गोर्खा संघ चन्द्रबनी में स्वस्थानी कथा का श्रवण, समापन, कीर्तन व प्रसाद वितरण किया गया।

कीर्तन मंडली द्वारा सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी गई। मंदिर समिति की सचिव विनीता गुरुंग ने बताया कि हर वर्ष माघ महीने मे यह पूजा गांव और पुरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की जाती है। समापन के पश्चात हरिद्वार में पूजा में अर्पित फूल, बेलपत्र, अक्षत को गंगा जी में विसर्जित कर आशीर्वाद प्रार्थना की जाती है।

इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष पार्वती थापा, पूर्व उपाध्यक्ष मीना पुलामी, पूर्व उपाध्यक्ष सरिता थापा, सह सचिव पूजा क्षेत्री, कोषाध्यक्ष संगीता राई, कुसुम क्षेत्री, रेखा क्षेत्री, राखी क्षेत्री, इंदु शर्मा, पूनम बस्नेत, मीना थापा, संगीता राना, सोना केसी शाही, गीता गुरुंग, रीता थापा, इंदु थापा और लक्ष्मी गुरुंग आदि मौजूद थे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours