Archives
मुक्तेश्वर पुलिस ने शातिर वाहन चोर को चोरी की मारुति कार समेत दबोचा
भीमताल । मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र से चोरी हुई मारुति कार को पुलिस ने कम समय में बरामद करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा सभी थानाध्यक्षों को वाहन चोरी की घटनाओं का प्रभावी अनावरण करने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दिए गए निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई की गई। 22 नवंबर को सरना निवासी भगवत पांडे ने थाना मुक्तेश्वर में तहरीर दी कि उनकी मारुति 800 कार को अज्ञात चोर द्वारा बबियाड रोड से चोरी कर लिया गया है। मामले की [more…]
जिलाधिकारी ने किया सहकारिता मेला 2025 की घोषणा, 25 नवंबर से हल्द्वानी में होगा सात दिवसीय भव्य आयोजन
भीमताल । अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में जनपद नैनीताल में सहकारिता मेला 2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सोमवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेले की रूपरेखा जारी करते हुए बताया कि जिला प्रशासन के संरक्षण में सहकारिता विभाग एवं नैनीताल जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में यह मेला आयोजित किया जा रहा है। सात दिवसीय सहकारिता मेला 25 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक एमबी इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सहकारिता मेला 2025 [more…]
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के तहत हल्द्वानी में सात दिवसीय सहकारिता मेला शुरू
सांसद अजय भट्ट व सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों की बिक्री व महिला समूहों के सशक्तीकरण पर जोर भीमताल । संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किए जाने के अवसर पर उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में सहकारिता मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सात दिवसीय सहकारिता मेले का मंगलवार को नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।मेले के [more…]
मुख्यमंत्री धामी 26 को हल्द्वानी दौरे पर
सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में सहकारिता मेले में होंगे शामिल भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 26 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर जनपद नैनीताल आ रहे हैं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 26 नवंबर को अपराह्न 1:40 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 2:40 बजे एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। वहां से प्रस्थान कर अपराह्न 3:00 बजे एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी, नैनीताल पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता मेले में प्रतिभाग करेंगे।कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री [more…]
एनजीटी में हेमंत सिंह गोनिया की याचिका से उठे सवाल
अनट्रीटेड सीवेज, अवैध निर्माण और गिरता जलस्तर बना नैनी झील के अस्तित्व पर संकट नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल की जीवनरेखा कही जाने वाली नैनी झील इन दिनों गंभीर पर्यावरणीय संकट और प्रशासनिक लापरवाही की मार झेल रही है। समाजसेवी एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता हेमंत सिंह गोनिया ने 14 अक्तूबर 2024 को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में याचिका दायर कर झील में गिर रहे अनट्रीटेड सीवेज, कूड़े–कचरे और कैचमेंट क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि झील में आज भी करीब चालीस ब्रिटिश कालीन नालों [more…]
अपने दमदार कार्यों के बल पर बार काउंसिल चुनावी मैदान में उतरे साह
अधिवक्ताओं की मर्यादा व गरिमा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकतानैनीताल। उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव की तैयारियों के बीच वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नैनीताल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नीरज साह ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर चुनावी माहौल में नई सरगर्मी ला दी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार प्रदेश में बार काउंसिल के चुनाव 31 मार्च से पूर्व संपन्न होने हैं। इसी क्रम में साह ने अपने सुदृढ़ कार्यकाल, उपलब्धियों एवं अधिवक्ता हितों को आधार बनाते हुए चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, [more…]
उपनल कर्मचारियों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 12 वर्ष से सेवारत कार्मिकों को मिलेगा लाभ
देहरादून। समान कार्य के लिए समान वेतन समेत कई मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलित उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल के कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 12 वर्ष या उससे अधिक की निरंतर सेवाएं पूरी करने वाले कर्मचारियों को वेतनमान का न्यूनतम एव मंहगाई भत्ता समान कार्य- समान वेतन के सिद्धांतर प्रदान करने का शासनादेश जारी कर दिया है। यही नहीं चरणबद्ध तरीके से निरंतर सेवाएं पूरी करने वाले अन्य उपनल कर्मचारियों को भी वेतनमान का न्यूनतम एवं मंहगाई भत्ता समान कार्य-समान वेतन के सिद्धांत पर यथाशीघ्र प्रदान किया [more…]
भीमताल विधानसभा में बंदरों का बढ़ता आतंक
विधायक कैड़ा ने किया गांवों का दौरा, डीएफओ नैनीताल को बंदर पकड़ने के दिए निर्देश भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धानाचुली, चौरलेख, मज्यूली, महतोलियागाँव, रिठा पोखरा, नथुवाखान सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं जानी। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बंदरों के बढ़ते आतंक सहित विभिन्न समस्याओं को रखा। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदर बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों की दुकानों से सामान उठा ले जा रहे हैं, राह चलते ग्रामीणों के हाथ से सामान छीन रहे [more…]
राज्य आंदोलन के पुरोधा दिवाकर भट्ट का निधन
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थे। आज उन्होंने हरिद्वार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। भ्ट्ट के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है। दिवाकर भट्ट उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापकों में शामिल थे। फील्ड मार्शल के नाम से मशहूर भट्ट ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन का नेतृत्व किया था। मुख्यमंत्री धामी ने दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा शोक [more…]
टिहरी में बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल
टिहरी गढ़वाल। मां कुंजापुरी के दर्शन कर ऋषिकेश लौट रही श्रद्धालुओं से भारी बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से लुढ़क गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि, 13 लोग घायल हो गये। घायलों में पांच लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है एवं अन्य नरेंद्र नगर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। आज बस संख्या UK14PA1769 जो कि ऋषिकेश दयानंद आश्रम से मां कुंजापुरी के दर्शनों के लिए आई थी। दर्शन कर लौटते समय बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 13 लोग घायल हुए एवं 5 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई । घटना की [more…]
