Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राज्य आंदोलन के अग्रणी सेनानी दिवाकर भट्ट को हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी सेनानी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का आज दोपहर खड़खड़ी शमशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। उनके पुत्र ललित भट्ट ने उनकी चिता को मुख्याग्नि दी। दिवाकर भट्ट के निधन पर आज हरिद्वार जनपद के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए। भट्ट की अंतिम दर्शन एवं शव यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न जनपदों से आए राजनीतिक और सामाजिक दलों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने संविधान दिवस पर संविधान की शपथ दिलाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भारत के संविधान की उद्देशिका (preamble) की शपथ दिलाई और अभियोजन विभाग की पत्रिका का विमोचन भी किया। उन्होंने सभी को संविधान एवं विधि दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर का भी भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नए आपराधिक कानूनों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु अभियोजन विभाग को सहायता राशि उपलब्ध कराने, विभाग को डिजिटलीकरण के कार्य के लिए भी सहायता प्रदान करने, विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान करने और विभागीय अधिकारियों को राज्य में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धामी कैबिनेट में आठ प्रस्तावों पर मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में कैबिनेट द्वारा उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कैबिनेट ने राज्य के निर्माण और विकास में भट्ट के योगदान को भी याद किया गया। आज कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल आठ महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत कार्यरत उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड की वित्तीय वर्ष 2024-25 के क्रियाकलापों के संपूर्ण [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

इथियोपिया के ज्वालामुखी की राख भारत तक पहुंची, दिल्ली-NCR की हवा में घुला गुबार, एयर इंडिया अलर्ट

भीमताल । इथियोपिया के हेली गुब्बी (Hayli Gubbi) ज्वालामुखी की राख ने भारत के कई शहरों तक पहुंचकर असर दिखाना शुरू कर दिया है। लंबे समय से शांत यह ज्वालामुखी रविवार, 23 नवंबर को फटा, जिसके बाद राख और सल्फर डाइऑक्साइड का घना गुबार ऊपरी वायुमंडल में फैल गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 11 बजे यह राख दिल्ली-NCR के आसमान में भी दर्ज की गई।भारतीय मौसम विभाग इस पूरे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा है। विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक, ज्वालामुखी के 10 हजार साल बाद पहली बार [more…]

उत्तराखण्ड

भीमताल में लोनिवि ने भेजे 150 लोगों को नोटिस

सड़क चौड़ीकरण को लेकर भेजे गए नोटिस भीमताल । लोक निर्माण विभाग (पी डब्लू डी) के द्वारा रानीबाग से मोतियापाथर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। सड़क चौड़ीकरण को लेकर विभाग द्वारा भीमताल क्षेत्र के 150 से अधिक लोगों को नोटिस दिए गए हैं। नोटिस मिलते ही लोगों को अब अपनी भूमि के दस्तावेज लोक निर्माण विभाग को जमा करने होंगे। विभाग की ओर से दस्तावेजों की जांच के बाद सही पाए जाने वाले लोगों को उनकी भूमि का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही सड़क पर अतिक्रमण करने वालों का अतिक्रमण ध्वस्त किया [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने मानसिक अक्षम बच्चों के लिए कोटद्वार में लगाया विशेष शिविर

कोटद्वार। झंडीचौड़ व आसपास के क्षेत्र में बढ़ती मानसिक एवं विकासात्मक समस्याओं से जूझ रहे बच्चों की स्थिति को समझने हेतु श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में झंडीचौड़ कोटद्वार में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी के संज्ञान में यह बात लाई गई थी कि इस इलाके में बडी संख्या में बच्चे मानसिक रूप से अक्षम या विकास से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं। मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वी भारती देवी एजुकेशन फाउंडेशन, कोटद्वार के निदेशक डॉ. कमलेश [more…]

उत्तराखण्ड

सोशल मीडिया पर वायरल रेट-फीस वीडियो की तथ्यात्मक जांच के आदेश, शिकायतों पर रिपोर्ट तलब

भीमताल । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति द्वारा विभिन्न राजस्व कार्यों के लिए “निर्धारित रेट/फीस” बताए जाने वाले वीडियो/पोस्ट वायरल होने के मामले को नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। वायरल सामग्री में राजस्व विभाग के अधिकारियों, विशेषकर पटवारी, तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारियों के संबंध में अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिन्हें जिलाधिकारी ने राजकीय कार्यप्रणाली की पारदर्शिता एवं अखंडता को प्रभावित करने वाला बताया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने प्रकरण की तथ्यात्मक जांच (फैक्ट फाइंडिंग इन्क्वायरी) के आदेश जारी किए हैं। इस [more…]

उत्तराखण्ड

डायल 112 पर झूठ बोलना पड़ा महंगा, भीमताल में युवक हिरासत में

सोशल मीडिया व डायल 112 पर झूठी सूचना देने वालों पर सख्त हुई नैनीताल पुलिस भीमताल। डायल 112 पर झूठी फायरिंग की सूचना देना एक युवक को भारी पड़ गया। सूचना झूठी मिलने पर भीमताल पुलिस ने युवक को मौके से हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की है।जिला मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी0सी0 ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया अथवा डायल-112 पर भ्रामक व झूठी सूचनाएँ प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर बदलने पर रोक

शिकायतों के पूर्ण निस्तारण तक ऊर्जा निगम ने रोका अभियान भीमताल । स्मार्ट मीटरों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर उत्तराखंड ऊर्जा निगम ने बड़ा फैसला लेते हुए स्मार्ट मीटर बदलने के अभियान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। प्रबंध निदेशक, उपाकालि की अध्यक्षता में 22 नवंबर को हुई समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जब तक स्मार्ट मीटरों से जुड़ी सभी शिकायतों का पूरी तरह निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक मीटर बदलने का कार्य स्थगित रखा जाएगा। बैठक में जनप्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं द्वारा उठाई गई समस्याओं [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भागीरथी फाउंडेशन ने संभाली निर्धन छात्रा की उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी

जिला मंत्री भाजपा मनोज भट्ट ने कॉलेज में जमा कराई प्रथम वर्ष की फीस भीमताल। गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाला भागीरथी फाउंडेशन एक बार फिर मानवता की मिसाल बना है। फाउंडेशन ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा की मदद कर उसके उच्च शिक्षा के सपनों को पंख लगाए हैं। भीमताल की खुशबू पलड़िया ने भागीरथी फाउंडेशन से संपर्क कर बताया कि उनका प्रवेश हरमन माइनर डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष में हो गया है, लेकिन परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण वह पहला साल भी [more…]