Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

बस स्टेशन व उप जिला अस्पताल की मांग भीमताल । नगर की मूलभूत समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता पूरण चंद्र बृजवासी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से प्रेषित किया है।ज्ञापन में भीमताल को प्रमुख पर्यटन व तेजी से विकसित हो रहा आवासीय नगर बताते हुए कहा गया है कि प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व के बावजूद यहां के निवासियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशान होना पड़ रहा है।पहली मांग के रूप में सुव्यवस्थित रोडवेज बस स्टेशन की स्थापना पर जोर देते हुए कहा गया कि बस स्टैंड न [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पदमपुरी में तपोभूमि के पास शराब की दुकान खोलने पर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा का विरोध, एसएसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग

भीमताल । विधानसभा भीमताल क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. से मुलाकात कर पदमपुरी क्षेत्र एवं भीमताल विधानसभा में अवैध शराब बिक्री के मुद्दे पर ज्ञापन प्रेषित किया। मनोज शर्मा ने एसएसपी से पवित्र धार्मिक स्थल के निकट संचालित शराब की दुकान को तत्काल हटाने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।कांग्रेस नेता ने कहा कि धारी ब्लॉक के पदमपुरी में, जहाँ हिमालय के महान संत सोमबारी महाराज की तपोभूमि स्थित है, उसके आसपास कई सरकारी कार्यालय, बैंक और थोड़ी दूरी पर [more…]

उत्तराखण्ड

सहकारिता मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, महिला समूहों को 17.72 करोड़ की सौगात

हल्द्वानी सहकारिता मेला बनेगा स्थानीय विकास व महिला सशक्तिकरण का मजबूत मंच : सीएम भीमताल । सहकारिता से पर्यटन विकास थीम पर हल्द्वानी में आयोजित सहकारिता मेला 2025 बुधवार को महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और सहकारी समितियों के सशक्तिकरण का बड़ा मंच बना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेले में पहुंचकर विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों व सहकारी समितियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा महिला समूहों को कुल 17.72 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह मेला स्थानीय उत्पादों को बड़ा बाजार देने के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।मुख्यमंत्री धामी ने कहा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने किया 1 करोड़ 3 लाख की लागत से होने वाले आमडाली––भीमेश्वर मंदिर मोटर मार्ग डामरीकरण का शिलान्यास

भीमताल। भीमताल क्षेत्र के बोहराकून–आमडाली–तल्लीताल से भीमेश्वर मंदिर तक पहुँचने वाले मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण की शुरुआत हो गई है। बुधवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने लगभग 1 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से होने वाले डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ किया।यह मोटर मार्ग लम्बे समय से बदहाल अवस्था में होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों और क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय व्यापारियों व पर्यटन से जुड़े लोगों ने मार्ग की दुर्दशा को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष–2025 का भव्य शुभारंभ

सीएम धामी का बड़ा ऐलान- सहकारी समितियाँ होंगी राज्य विकास की रीढ़, 671 समितियाँ पूरी तरह डिजिटल — सहकारिता क्षेत्र में उत्तराखंड राष्ट्रीय मॉडल बना मुख्यमंत्री ने कहा- 1.68 लाख से अधिक लखपति दीदी हमारी शक्ति’, SHG समूहों को करोड़ों की सहायता प्रदान हल्द्वानी में 792 करोड़ की रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज में कैंसर संस्थान, नई रेल–हेलीकॉप्टर सेवाएँ, विकास कार्यों की सीएम धामी ने दी विस्तृत जानकारी धर्मांतरण, लैंड जिहाद और भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का सख्त संदेश — 10 हजार एकड़ भूमि मुक्त, 250 अवैध मदरसे सील, 200 से अधिक भ्रष्टाचारी जेल में देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एमडीडीए में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक पठन, राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को दोहराया

देहरादून। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया ने की। इस मौके पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पठन किया और संविधान की मूल भावनाकृन्याय, स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुताकृके प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। एमडीडीए परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण की दिशा में मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शौर्य और बलिदान के लिए भारत का हर नागरिक गोरखा सैनिकों का आभारी: मुख्यमंत्री

देहरादून। स्व0 हरबंश कपूर मैमोरियल सभागार गढ़ी कैंट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैरिस्टर अरि बहादुर गुरूंग की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही एसोसिएशन की स्मारिका का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैरिस्टर अरि बहादुर गुरूंग ना सिर्फ एक सांसद थे, बल्कि उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सिर्फ एक संगठन का उत्सव नहीं है, बल्कि ये उस अदम्य साहस, समर्पण, राष्ट्रभक्ति और गौरवशाली परम्परा का उत्सव भी है, जिसे गोरखा सैनिकों ने सदियों से अपने पराक्रम से संजोया है। उन्होंने कहा कि [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सविधान केवल एक दस्तावेज नही, बल्कि देश की आत्माः गोदियाल

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में संविधान दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता बुद्धिजीवी वर्ग, समाजसेवियों और नागरिकों ने विचार व्यक्त किए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों और उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, ’सविधान केवल एक दस्तावेज नही, बल्कि देश की आत्मा है। इसकी रक्षा करना हर नागरिक और विशेषकर हम सभी कांग्रेजनों का पवित्र कर्तव्य है।’ उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मंे लोकतांत्रिक संस्थाओं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सिनमिट और रीजे की ओर से मिसेज उत्तराखंड-2025 का आगाज़

देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस और रीजे इवेंट्स की ओर से पहली बार मिसेज उत्तराखंड-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए अब तक 50 से अधिक ऑनलाइन एंट्रीज़ प्राप्त हो चुकी हैं। बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजन की औपचारिक घोषणा की गई। इस मौके पर सिनमिट के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मिस उत्तराखंड का सफल आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं की बढ़ती डिमांड और उनके उत्साह को देखते हुए मिसेज उत्तराखंड प्रतियोगिता को शुरू करने का निर्णय लिया गया है।वहीं राजीव मित्तल ने कहा कि इस [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में छात्रों ने ली संवैधानिक मूल्यों की शपथ

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, संकाय सदस्यों तथा कर्मचारियों में संविधान के मूल्यों-न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को और अधिक सुदृढ़ करना था। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के पथरीबाग, आईटीएस एवं मेडिकल सहित तीनों कैम्पस में एक साथ आयोजित किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे संविधान में निहित समानता, [more…]