Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जमरानी बांध परियोजना की समयबद्ध पूर्ति के निर्देश, देरी पर कंपनी पर पेनल्टी लगाने के आदेश

भीमताल । जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक में सांसद अजय भट्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण की जाए, ताकि इसे समय पर राष्ट्र को समर्पित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी इस ड्रीम प्रोजेक्ट में अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगा।देर सांय सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में सांसद भट्ट ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से परियोजना के विभिन्न घटकों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल विस क्षेत्र की सड़कों के डामरीकरण को लेकर सक्रिय हुए विधायक कैड़ा

पीडब्लूडी सचिव से की धनराशि स्वीकृति की मांग भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के जर्जर मोटर मार्गों के डामरीकरण एवं सुधार कार्यों को लेकर शासन स्तर पर जोरदार पहल की है। गुरुवार को विधायक कैड़ा ने देहरादून स्थित सचिवालय में पीडब्लूडी सचिव पंकज कुमार पाण्डेय से मुलाकात कर ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक क्षेत्र की सड़कों के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने की मांग उठाई।विधायक कैड़ा ने सचिव को अवगत कराया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अनेक मोटर मार्गों पर काफी समय से डामरीकरण नहीं हुआ है, जिसके [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में अनियमितताओं की विजिलेंस जांच के आदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासकीय व वित्तीय अधिकारों के दुरूपयोग के मामले में सख्त कदम उठाते हुए उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय (UAU) से संबंधित मामले की सतर्कता विभाग से खुली जांच कराने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में पत्रावली पर भी अनुमोदन दिया है। उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विगत वर्षों में ₹13.10 करोड के भुगतान में प्रशासकीय व वित्तीय अधिकारों के दुरूपयोग का मामला सामने आया था। शासन ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का प्रस्ताव भेजा था। उस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अनुमोदन प्रदान कर सतर्कता विभाग से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

CBI ने UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर को किया गिरफ्तार

CBI जांच में कहा गया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर ने कथित तौर पर आरोपी व्यक्ति को उसकी बहन के ज़रिए मिले क्वेश्चन पेपर का कुछ हिस्सा हल करने में मदद की थी देहरादून/नई दिल्ली।सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय, अगरोरा (धार मंडल), टिहरी गढ़वाल की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक केस में दो और आरोपी लोगों (भाई और बहन) के साथ साज़िश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम मोहम्मद खालिद और उसकी बहन सबीहा हैं। याद दिला [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पीआरडी स्वयंसेवकों को अब मिलेगा ₹2500 वर्दी भत्ता

देहरादून। प्रान्तीय रक्षक एवं विकास दल (पीआरडी) स्वयंसेवकों के लिए वर्दी भत्ते में वृद्धि की गयी है। अब वर्दी भत्ते के लिए हर 2 साल में ₹1500 के बजाय ₹2500 दिए जाएंगे। सर्दी और गर्मी के अलग-अलग यूनिफॉर्म सेट भी तय कर दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पीआरडी स्वयंसेवकों के हित के लिए लगातार काम कर रही है। वर्दी भत्ते में यह वृद्धि उनके समर्पण और सेवा को सम्मान देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा समेत विभिन्न अवसरों पर पीआरडी स्वयंसेवकों ने शानदार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्तराखण्ड कर रहा तेजी से प्रगति: निशंक

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर यूकॉस्ट द्वारा ग्राफिक एरा (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) में 20वीं उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (USSTC 2025) के प्रारंभिक सत्र और विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन किया गया । इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं, नवाचारी उद्यमियों, युवा प्रतिनिधियों तथा समुदाय आधारित संगठनों ने भाग लिया, जिनका उद्देश्य भारत की वैज्ञानिक चेतना और आपदा-प्रबंधन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने राज्य की वैज्ञानिक प्रगति, शिक्षा तथा नवाचार में बढ़ती उपलब्धियों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल सेवानिवृत्त

ज्योर्तिमठ। श्री बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल गुरूवार 27 नवंबर को अधिवर्षता एवं सेवा पूर्ण होने के बाद सेवानिवृत्त हो गये। इस अवसर पर देर शाम श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ कार्यालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नाथ नंबूदरी सहित बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान तथा अधिकारियों कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट करने के पश्चात शॉल ओढ़ाकर धर्माधिकारी थपलियाल का सम्मान किया। अपने संदेश में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने धर्माधिकारी के सेवानिवृत्ति अवसर पर शुभकामनाएं दी तथा उनके दीर्घ जीवन की कामना की। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई – मसूरी, विकासनगर, देहरादून में अवैध प्लाटिंग-निर्माण पर चला बुलडोज़र, कई साइटें सील और ध्वस्त

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माण, गैरकानूनी प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए जा रहे आवासीय व व्यावसायिक ढांचों के खिलाफ आज व्यापक अभियान चलाया। मसूरी, विकासनगर, सेरपुर और देहरादून के विभिन्न इलाकों में एमडीडीए की टीमों ने अवैध निर्माणों को सील किया और कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एमडीडीए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना अनुमति की प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज की कार्रवाई उसी सख्ती का हिस्सा है, जिसे लागू करने के लिए प्राधिकरण लगातार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

डीजी बंशीधर तिवारी ने सूचना अधिकारियों की बैठक में मीडिया से बेहतर समन्वय बनाने के दिए निर्देश

देहरादून। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने जिला सूचना अधिकारियों को सरकार की जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी संचार रणनीति बनाकर पेशेवर दक्षता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मीडिया से बेहतर समन्वय बनाए रखने और पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के भी निर्देश दिए। सूचना निदेशालय में आयोजित बैठक में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार को सुनिश्चित करना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी समन्वित रूप से कार्य करें तथा यह सुनिश्चित करें कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

PRSI डेलीगेशन ने मुख्यमंत्री को देहरादून में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए दिया आमंत्रण

देहरादून। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) के डेलीगेशन ने राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। आगामी 13, 14 एवं 15 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिवेशन के लिए मुख्यमंत्री को औपचारिक आमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अधिवेशन का ब्रोशर भेंट करते हुए संस्था की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस वर्ष अधिवेशन का मुख्य विषय “विकसित भारत @ 2047 में जनसंपर्क की भूमिका” निर्धारित किया गया है। सम्मेलन में देशभर के विभिन्न [more…]