Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से होटल–रेस्टोरेंट व्यवसाय प्रभावित, आपूर्ति बढ़ाने की मांग

भीमताल। क्षेत्र में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी से होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसायियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यवसायियों का कहना है कि विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा पर्याप्त मात्रा में सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके चलते समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो रही है।व्यापारियों के अनुसार यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में होटल एवं रेस्टोरेंट संचालन पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। गैस की कमी के कारण कई प्रतिष्ठानों के सामने अपने व्यवसाय को सुचारू रूप [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गैरसैंण में धामी सरकार ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गैरसैंण में वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश किया। इस बार राज्य का कुल बजट आकार ₹1,11,703.21 यानी 1 लाख 11 हजार 703 करोड़ रुपए का रखा गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 10.41 फीसदी अधिक है। सरकार ने इस बजट को विकास, रोजगार, पर्यटन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर केंद्रित बताया है। बजट में आठ मूल मंत्रों को केंद्र में रखकर संतुलन साधा गया है। ये मूल मंत्र अंग्रेजी में संतुलन (SANTULAN) को सामने रखकर बने हैं, जिसके एक-एक अक्षर में गहरे अर्थ समाहित हैं। सरकार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री दरबार साहिब और श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों-मनौतियों का क्रम

श्री गुरु राम राय जी महाराज, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के लगे जयकारे मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी देहरादून। रविवार को श्री झण्डे जी के आरोहण के बाद सोमवार को भी दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर में संगतों की भारी चहल-पहल रही। देश-विदेश से आई संगतों के साथ सोमवार को भारी संख्या में देहरादून नगरवासियों ने भी श्री झण्डे जी पर शीश नवाया। संगतों ने श्री झण्डा साहिब एवं श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर अपनी मनोकामनाएं मांगी। अल सुबह से ही दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ग्रामसभा में जल आपूर्ति को लेकर विभागीय बैठक, बंद बोरिंग कनेक्शन खोलने के निर्देश

भीमताल। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामसभा में पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए जल निगम, राजस्व विभाग, जल संस्थान और जलागम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस बात पर विशेष चर्चा की गई कि गर्मियों में ग्रामीणों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े और सभी स्थानों पर जल आपूर्ति व्यवस्थित रूप से संचालित हो।बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रामसभा क्षेत्र में जहां-जहां बोरिंग कनेक्शन बंद पड़े हैं, उन्हें जल्द से जल्द खुलवाया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को पर्याप्त पानी उपलब्ध [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल बार एसोसिएशन चुनाव: राजेश चंदोला बने मुख्य चुनाव अधिकारी

भीमताल। जिला बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर सोमवार को बार सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक के उपरांत वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला को वर्ष 2026–2027 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।उनकी नियुक्ति के साथ ही बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद और सचिव दीपक रूवाली ने बताया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: यूकॉस्ट ने 7 महिलाओं को विज्ञान प्रयोगधर्मी और 20 महिलाओं को हिमालयी नारी शक्ति सम्मान किया प्रदान 

देहरादून। यूकॉस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) सभागार में पांचवें विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान से 7 महिलाओं को एवं आठवें हिमालयी नारी शक्ति सम्मान से 20 महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर “स्टार्टअप्स, नवाचार एवं उद्यमिता में महिलाओं की भागीदारी” विषयक कॉनक्लेव भी आयोजित किया गया। आज यूकॉस्ट द्वारा इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, दिव्य हिमगिरि एवं सरादस्ता के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कॉनक्लेव, महिला उद्यमियों की प्रदर्शनी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महिला उद्यमी प्रदर्शनी का उद्घाटन एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो (डॉ) भानु दुग्गल द्वारा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर श्री झण्डे जी पर झुके लाखों शीश

श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से गूंजी द्रोणनगरी देहरादून। “झण्डा चढ़या चढ़या ए देरादून, संगतां मनाले खुशियां, खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा, देखो-देखो गुरां दा झण्डा चढ़या” जैसे ही यह श्रद्धा से भरे स्वर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर में गूंजे, पूरा वातावरण गुरु भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर हो उठा। रविवार को लाखों श्रद्धालुओं और दूनवासियों की पावन उपस्थिति में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक श्री झण्डा साहिब का भव्य आरोहण हुआ। जैसे ही श्री दरबार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गोर्खा संघ चन्द्रबनी संसारी माता मंदिर में सत्यनारायण कथा और भंडारा

देहरादून। गोर्खा संघ चन्द्रबनी संसारी माता मंदिर में रविवार को सत्यनारायण कथा और भंडारे का आयोजन किया गया। चंद्रबनी क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पंडित अर्जुन पोड़ेल ने श्रद्धालुओं को विस्तार से सत्यनारायण कथा सुनाई। गोर्खा संघ चन्द्रबनी के अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग, उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुरुंग और मंदिर समिति की सचिव विनीता गुरुंग देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना के लिए पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति उपाध्यक्ष कुसुम राना ने बताया कि सत्यनारायण कथा के बाद अर्जुन क्षेत्री और राजेश मल्ल द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्व पार्षद हरि प्रसाद भट्ट, पार्षद मंजू कौशिक पुष्कर सिंह [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा से बचाव का दिया संदेश

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल छात्र-छात्राओं एवम् स्टाफ ने बढ़-चढ़कर की भागीदारी देहरादुून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र विभाग के द्वारा 8 मार्च रविवार को विश्व ग्लूकोमा सप्ताह (8 से 14 मार्च ) के अवसर पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने वॉकाथॉन का आयोजन किया । इस कार्यक्रम में डाॅक्टरों, मेडिकल छात्र-छात्राओं एवं अस्पताल के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ग्लूकोमा से बचाव का संदेश दिया। वाॅकथाॅन के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियों में लिखे [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नौकुचियाताल–जंगलियागांव कैलाश द्वार मोटर मार्ग के डामरीकरण को 52 लाख स्वीकृत, जल्द शुरू होगा कार्य

भीमताल (नैनीताल)। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक अंतर्गत नौकुचियाताल–जगलियागांव कैलाश द्वार मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 52 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। शासनादेश जारी होने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और जल्द ही सड़क पर डामरीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।उक्त मोटर मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिसके कारण क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से सड़क के डामरीकरण की [more…]