Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में ‘विरासत’ आयोजन से जुड़े शिक्षक व छात्रों का सम्मान

भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में रजत जयंती समारोह ‘विरासत’ के सफल आयोजन के बाद एक औपचारिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम के संचालन और प्रस्तुति से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंधन की ओर से उन सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समर्पण भाव से ‘विरासत’ कार्यक्रम का सफल संचालन किया और विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए आयोजन को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही सांस्कृतिक, खेल, नृत्य, संगीत एवं अन्य कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को भी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

CBI ने बॉबी पंवार से 9 घंटे तक की पूछताछ

देहरादून। UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई ने आज बॉबी पंवार को पूछताछ के लिए क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून बुलाया था। बॉबी पंवार तय समय पर सीबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच गये थे। बॉबी पंवार से 09 घंटे पूछताछ चली।  बॉबी पंवार अभी- अभी क्षेत्रीय कार्यालय से बाहर निकले हैं। हालाकि उनसे क्या पूछताछ की गई, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

MDDA VC बंशीधर तिवारी का डोईवाला से ऋषिकेश तक औचक निरीक्षण

डोईवाला पार्क में पहाड़ी संस्कृति के संरक्षण और सौंदर्य विकास पर विशेष जोर उपाध्यक्ष ने नगर पालिका द्वारा निर्मित मोक्ष धाम का भी किया निरीक्षण देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा संचालित विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 01 दिसम्बर 2025 को उन्होंने डोईवाला, ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष द्वारा किए गए इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य था प्राधिकरण की ओर से सम्पन्न हो रहे कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा, उपयोग [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उपनल कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का भी मिलेगा मानदेय

देहरादून। उपनल कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का भी मानदेय मिलेगा। शासन ने सोमवार को इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कह गया है कि उपनल के माध्यम से आउटसोर्स द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों व स्थानीय निकायोें आदि में कार्यरत कार्मिक, जो 10 नवंबर से 25 नवंबर 2025 तक हड़ताल में रहे हों, की हड़ताल अवधि का उन्हें देय अर्तित अवकाश में परिवर्तित/समायोजित कर विनियमित करते हुए उन्हें मानदेय का भुगतान किया जाए।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्र परिषद 2025-26 का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के पथरीबाग स्थित सभागार में आयोजित किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपने प्रेषित संदेश में कहा कि छात्र किसी भी संस्था की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। छात्र परिषद छात्रों को नेतृत्व, अनुशासन और सेवा के आदर्शों का पालन करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने छात्र परिषद के सभी छात्रों का आह्वान किया कि वे समाज और विश्वविद्यालय दोनों की उन्नति [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में मुख्यमंत्री धामी ने की संस्कृत उत्थान के लिए आयोग के गठन की घोषणा

दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न देशों के विद्वानों द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा पर मंथन उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु कई छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन योजनाएँ संचालित प्रदेश के प्रत्येक जनपद में आदर्श संस्कृत ग्राम स्थापित करने की पहल नई शिक्षा नीति के माध्यम से संस्कृत को व्यवहारिक और आधुनिक भाषा के रूप में सशक्त बनाने का प्रयास हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने संस्कृत भाषा के उत्थान एवं विकास हेतु एक उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और विद्वानों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राजभवन का बदल गया नाम

देहरादून। देहरादून और नैनीताल स्थित राजभवन का नाम अब लोक भवन कर दिया गया है। सोमवार को शासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। समस्त आधिकारिक प्रयोजनार्थ राजभवन उत्तराखंड को अब से लोक भवन कहा जाएगा।  

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मिस्टर उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले में 18 फाइनलिस्ट ने लिया हिस्सा

देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से रविवार को कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में मिस्टर देहरादून -2025 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। 18 फाइनलिस्ट ने अलग-अलग राउंड में रैंप वॉक कर सबका दिल जीत लिया। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर पूर्व में कराए गए ऑडिशन राउंड में राज्यभर से सौ से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। रविवार को इसका ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास से भरे अंदाज़ में रैंप वॉक कर जजों के सामने अपने हुनर का परिचय दिया। इस दौरान अलग-अलग डिजाइनर्स की ड्रेसेज पहन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पारंपरिक ज्ञान आधारित सामुदायिक सशक्तिकरण पर ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

देहरादून। स्थित ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यशाला “सशक्त समुदायों का निर्माण: पारंपरिक ज्ञान और प्रथाओं का उपयोग” तथा ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। यू-कॉस्ट के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में विभिन्न विश्वविद्यालयों, संस्थानों, वैज्ञानिक संगठनों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर.सी. सुंद्रियाल ने उद्घाटन उद्बोधन में हिमालयी जैव विविधता, सामुदायिक वन प्रबंधन, औषधीय पौधों के उपयोग और पारंपरिक कृषि प्रणालियों को जलवायु अनुकूलन का प्रभावी माध्यम बताया। सत्र की अध्यक्षता डॉ. डी.पी. उनियाल ने की। उन्होंने पारंपरिक जड़ी-बूटी आधारित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

साईं सृजन पटल पत्रिका के 16वें अंक का प्रो. मैठाणी ने किया विमोचन

देहरादून। साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के 16वें अंक का विमोचन गढ़वाल विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रो. डीडी मैठाणी ने रविवार को जोगीवाला में किया। प्रो.मैठाणी ने साईं सृजन पटल परिवार को शुभकामनाएं देते हुए पत्रिका को उत्तराखंड की संस्कृति का ध्वजवाहक बताया। उन्होंने कहा कि पत्रिका के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक और पर्यटन स्थलों की समुचित जानकारी पाठकों तक प्रत्येक माह पहुंचाई जा रही है। मुख्य संपादक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने कहा कि पत्रिका अपने ध्येय वाक्य के अनुरूप उत्तराखंड की युवा प्रतिभाओं की कला और सृजन को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पत्रिका के प्रत्येक अंक में [more…]