Archives
विश्व दिव्यांग दिवस पर हल्द्वानी में राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार समारोह, मुख्यमंत्री धामी ने 41 दिव्यांगजनों को किया सम्मानित
भीमताल । विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा एमबीपीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिव्यांगजन प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि दिव्यांगजन समाज की प्रेरणा और शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि “आप दिव्यांग नहीं, समाज के दिव्य-अंग हैं”, और चुनौतियों को अवसर में बदलने की उनकी क्षमता सभी के लिए उदाहरण है।मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि, मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं मानपत्र प्रदान किए। उन्होंने भारत के पैरालंपिक स्वर्ण विजेता मुरलीकांत [more…]
विधायक कैड़ा ने सीएम धामी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा की समस्याओं के समाधान की रखी मांग
भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को विस्तार से अवगत कराया। विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में किसानों, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और संचार से जुड़ी चुनौतियों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया।विधायक कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है, जिसके चलते ग्रामीणों को इलाज के लिए हल्द्वानी या नैनीताल का रुख करना पड़ता है। उन्होंने ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल के अस्पतालों [more…]
दून टाइटन और दून किंग राइडर की धमाकेदार जीत
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह माजिला अंतर किक्रेट टूर्नामेंट में खेले गए पहले रोमांचक मुकाबले में दून टाइटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दून सुपर किंग को 51 रनों से हराकर जोरदार जीत दर्ज की। वहीं दूसरे एकतरफा मुकाबले में दून किंग राइडर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दून चौंपियन को 77 रन से मात दी। आज के मुख्य अतिथि सुमनलता शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट न केवल प्रतिभा को मंच देते हैं, बल्कि युवाओं में खेल भावना और अनुशासन भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा [more…]
UKSSSC ने 57 पदों पर भर्ती के लिए निकाला विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत विभिन्न पदनामों के समूह ‘ग’ के रिक्त 57 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर 30 दिसम्बर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को अपने नाम व जन्मतिथि के सत्यापन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र में हाईस्कूल का प्रमाण-पत्र के साथ-साथ अपने आधार कार्ड के दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी को अपने ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज आरक्षण से सम्बन्धित श्रेणी / उपश्रेणी का प्रमाण-पत्र, ऐसे पद जिनके लिए अनुभव प्रमाण-पत्र [more…]
स्कूलों में छात्र-छात्राओं के सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
समय-समय पर राज्य स्तर पर भी होगी सुरक्षा समीक्षा देहरादून। चमोली जनपद में छात्र-छात्राओं के यौन शोषण एवं छेड़छाड़ की घटना को देखते हुये प्रदेशभर के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सख्त कदम उठाये गये हैं। विभागीय मंत्री डॉ रावत के निर्देशों के क्रम में सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने को जनपद स्तर पर निगरानी व सुरक्षा प्रोटोकॉल सख्ती से लागू करने को कहा गया है। साथ ही राज्य स्तर पर भी समय-समय पर इसकी समीक्षा की जायेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने चमोली जनपद के राजकीय इण्टर [more…]
हरेला मेला-2025 का आय–व्यय सार्वजनिक
सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के बाद खुला बहीखाता भीमताल । नगर पालिका भीमताल द्वारा आयोजित हरेला महोत्सव-2025 का आय-व्यय आखिरकार सार्वजनिक कर दिया गया है। मेले के समाप्त होने के कई महीने बीत जाने के बावजूद बहीखाता सार्वजनिक न होने पर सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चन्द्र बृजवासी ने नगर पालिका को लिखित शिकायत सौंपकर पारदर्शिता की मांग की थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने मेले का विस्तृत आय-व्यय विवरण उपलब्ध कराया है।जारी आंकड़ों के अनुसार हरेला मेले से इस वर्ष कुल 25.81 लाख रुपये की आय हुई, जबकि 20.48 लाख [more…]
मेहनत रंग लाई, राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में भीमताल के खिलाड़ियों का दबदबा
भीमताल । देहरादून में आयोजित 35वीं राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता (क्योकुशिन काई कान कराटे फ़ाउंडेशन ऑफ इंडिया) में नैनीताल जिले के भीमताल व हल्द्वानी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल और अनुशासन के दम पर कई श्रेणियों में पदक जीतकर यह साबित किया कि निरंतर मेहनत से सफलता जरूर मिलती है।महिला सीनियर वर्ग में अक्षिता पांडे ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि सीनियर पुरुष वर्ग में गौतम पांडे, आदित्य रावत और पार्थ रौतेला ने स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया।जूनियर वर्ग में [more…]
सरदार पटेल आधुनिक भारत के निर्माता: धामी
बडा़ेदरा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को साधली, बड़ोदरा, गुजरात में सरदार@150 यूनिटी मार्च के अंतर्गत आयोजित सरदार गाथा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल को समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण से अखंड भारत का सपना साकार किया। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि खेड़ा और बारदोली के किसान आंदोलनों में अन्याय के विरुद्ध उनके द्वारा किए गए संघर्ष ने उन्हें भारत में [more…]
धामी सरकार की टिहरी को बड़ी सौगात, सुरसिंहधार नर्सिंग कॉलेज को पीजी की मान्यता
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में आज स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में टिहरी जनपद के सुरसिंहधार स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज को पी.जी. कॉलेज के रूप में विकसित किए जाने से संबंधित समस्त बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों से अब तक की प्रगति, उपलब्ध अवसंरचना, वित्तीय-प्रशासनिक स्वीकृतियों की स्थिति और निरीक्षण रिपोर्ट के निष्कर्षों की जानकारी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि नर्सिंग शिक्षा को [more…]
मुख्य सचिव ने चम्पावत में बस टर्मिनल, मायावती आश्रम, कोलीढेक झील और एबट माउण्ट का किया निरीक्षण
चम्पावत। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज चम्पावत जनपद में विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर विकास, पर्यटन गतिविधियों को गति देने हेतु विस्तृत समीक्षा की। सबसे पहले मुख्य सचिव ने बस टर्मिनल चम्पावत का निरीक्षण किया। निर्माणदायी संस्था सीएनडीएस के अधिशासी अभियंता गिरीश पंत ने प्रस्तावित बस टर्मिनल की समग्र जानकारी प्रस्तुत की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि टर्मिनल के भीतर वाहनों की सुव्यवस्थित आंतरिक आवाजाही (इनसाइड सर्कुलेशन) सुनिश्चित की जाए तथा यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। इसके बाद मुख्य सचिव ने मायावती आश्रम का भ्रमण किया, जहाँ स्वामी दिव्य कृपानंद जी ने उन्हें आश्रम के [more…]
