Archives
राज्य वन सेवा संवर्ग के आठ अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें आदेश
देहरादून। राज्य वन सेवा संवर्ग के आठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल नवीन पद का कार्यभार ग्रहण कर प्रमुख वन संरक्षक हाॅल/शासन को सूचना प्रेषित करें।
नए भारत के निर्माण में स्वदेशी भाव के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड: सुबोध उनियाल
वन विभाग के स्टॉल को मिला प्रथम पुरस्कार देहरादून। स्मृति विकास संस्थान द्वारा परेड ग्राउंड में आयोजित सात दिवसीय स्वदेशी महोत्सव एवं उत्तराखण्ड विकास प्रदर्शनी के चौथे दिन उद्यमी युवा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नए भारत के निर्माण में स्वदेशी भाव के साथ उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान उद्यमी युवा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। साथ ही वन विभाग के स्टॉल को प्रथम पुरस्कार दिया गया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि [more…]
पीआरडी जवानों के लिए एक विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी: मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को ननूरखेड़ा, देहरादून स्थित निदेशालय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल परिसर में प्रान्तीय रक्षक दल के स्थापना दिवस के अवसर पर रैतिक परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत पीआरडी स्वयंसेवकों के आश्रितों को सहायता राशि एवं पीआरडी जवानों के बच्चों को छात्रवृत्ति के चेक भी प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा कि की पीआरडी जवानों के लिए एक विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी। पीआरडी जवानों को भी अब ड्यूटी के दौरान चिकित्सालय में भर्ती होने की स्थिति में उपचार के दौरान ड्यूटी पर ही माना जाएगा [more…]
एसजीआरआर मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का आगाज
एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रेषित की शुभकामनाएं 100 मीटर में लविश और प्राणवी अव्वल फैकल्टी दौड़ में डाॅ तारिक मसूद, डाॅ अन्सार, और डाॅ अनीता की खिताबी जीत देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का रंगारंग शुभारंभ गुरुवार को हुआ। खेल मैदान में उमड़ी ऊर्जा और उत्साह ने खेल भावना का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया, जहां प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने प्रतिस्पर्धा को मैत्रीपूर्ण खेलभावना के साथ जीने का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट एवम् श्री गुरु राम [more…]
राज्य की सभी जेलों में ‘एक जेल-एक प्रोडक्ट‘ का विकास किया जाए: धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में जेल विकास बोर्ड बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य की सभी जेलों में ‘एक जेल-एक प्रोडक्ट‘ का विकास किया जाए। कारागारों में निरूद्ध बन्दियों के कौशल विकास हेतु नियमित कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। आईटीआई के माध्यम से भी जेलों में अलग-अलग ट्रेड के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि जेलों के विकास के लिए राज्य का अपना अलग मॉडल विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जेलों में बनाये गये उत्पादों का सरकारी कार्यालयों में उपयोग किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे [more…]
मुख्यमंत्री ने ₹ 210 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृतियां
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं, आपदा प्रबंधन कार्यों तथा मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए ₹ 210 करोड़ से भी अधिक लागत की योजनाओं की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपदों की मांग के अनुरूप आपदा में राहत एवं बचाव कार्यों के सफल संचालन हेतु 71 बोलेरो वाहन हेतु ₹ 7.24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण हेतु एन.एच.-109 के लगभग 07 कि.मी. लम्बाई के पुन संरेखण के निर्माण हेतु ₹ 188.55 करोड़ की योजना का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा सीएम [more…]
SGRRIM&HS Dehradun में कैडैवरिक ओथ समारोह संपन्न
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीटयूट आॅफ मेडिकल एंड हेल्थ सांइसेज (एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस) देहरादून के एनाटाॅमी विभाग में एमबीबीएस 2025 बैच के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए आज कैडैवरिक ओथ (शव प्रतिज्ञा) समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बाॅडी डोनेशन (शरीर दान) के महत्व से अवगत कराना और चिकित्सा शिक्षा में कैडैवर को प्रथम शिक्षक के रूप में सम्मान देने की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि डाॅ. संजय अग्रवाल, जसवीर कौर, इंद्रजीत सिंह और राजकिशोर जैन द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई। एनटाॅमी विभाग की विभागध्यक्ष प्रो. हरमीत कौर ने [more…]
ब्ब्रिटिशकालीन भवन आग की चपेट में, सरस्वती शिशु मंदिर सहित कई प्रतिष्ठान राख
भीमताल। चीना बाबा चौराहे के समीप स्थित एक पुराना ब्रिटिशकालीन भवन मंगलवार शाम भीषण आग की गिरफ्त में आ गया। अचानक भड़की आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से सरस्वती शिशु मंदिर पूरी तरह जल गया, जबकि दीना होटल, पॉपुलर टेंट हाउस, नैनीताल कम्प्यूटर सेंटर समेत अन्य दुकानों को भारी क्षति हुई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।प्रतिष्ठान के स्वामियों के अनुसार भवन अशोक साह और आलोक साह [more…]
उत्तराखण्ड की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 1700 करोड़ रुपये मंजूर
नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर प्रदेश की कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, ग्रामीण विकास को गति देने तथा हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित अवसंरचना के पुनर्निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक के दौरान राज्य की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 1700 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई, जिनकी कुल लंबाई 1228 किलोमीटर होगी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से जुड़े विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल [more…]
साह का सक्रिय संपर्क अभियान तेज, बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं से समर्थन जुटाया
कहा— अधिवक्ता हित सर्वोच्च, चुनावी अभियान पूरी तरह अधिवक्ता-केंद्रित भीमताल। उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नैनीताल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नीरज साह ने मंगलवार को विभिन्न न्यायालयों में अधिवक्ताओं से व्यापक संपर्क साधा। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से चुनावी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए विधिक व्यवस्था से जुड़ी उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 19 दिसंबर 2025 को अस्थायी मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, जिसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत मानी जाएगी। मतगणना 9 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है। इन तारीख़ों [more…]
