Archives
आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट को अपर सचिव, गृह एवं कारागार की जिम्मेदारी
देहरादून। शासन ने आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट को अपर सचिव, गृह एवं कारागार की जिम्मेदारी सौंपी है।
सिर्फ घोषणाओं में बनी सर बडियार के आठ गांवों को जोड़ने वाली सड़क
पुरोला। पुरोला विधानसभा के सर बडियार क्षेत्र के आठ गांव के ग्रामीण आज भी सड़क का सपना पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक दुर्गेश्वर लाल के चार साल के कार्यकाल में सड़क निर्माण की सिर्फ घोषणाएं हुईं, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हो पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार कागजों में योजनाएं बनती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सड़क आज भी शून्य है। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया से लेकर इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया तक हर प्लेटफॉर्म पर अपनी आवाज बुलंद की। लेकिन, जनप्रतिनिधियों के कानों पर जूं तक नहीं [more…]
उत्तराखंड में 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
देहरादून। शासन ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। स्थानांतरण की जद में पुलिस महानिरीक्षक से लेकर पुलिस अधीक्षक आए हैं।
मुख्यमंत्री की धारी जनसभा को कांग्रेस नेता ने बताया ‘फ्लॉप शो’
भीमताल विधानसभा में विकास कार्यों पर सरकार को घेरा भीमताल। धारी ब्लॉक के लेटीबूंगा में आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज शर्मा ने ‘फ्लॉप शो’ करार देते हुए सरकार पर तीखे प्रहार किए। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ बढ़ाने के लिए ठंड में स्कूलों के बच्चों को सभा स्थल तक ले जाया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों से वाहनों के माध्यम से लोगों को बुलाया गया, जो सरकार की नाकामी का बड़ा प्रमाण है।शर्मा ने कहा कि यदि बीते 10 वर्षों में युवाओं, बेरोजगारों, मातृशक्ति और समाज [more…]
मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा, 112 करोड़ की योजनाओं की मिली सौगात
लेटीबुंगा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी का संदेश–“तेज़ी से बदल रहा है उत्तराखंड” भीमताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जनपद के धारी ब्लॉक स्थित लेटीबुंगा मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने 112 करोड़ 34 लाख रुपये की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत शशबनी पहुंचे और विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार भीमताल विधानसभा सहित पूरे नैनीताल जिले के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा द्वारा मुख्य मार्ग–10 की खराब स्थिति का मुद्दा उठाए जाने [more…]
पेड़ से घास काट रहे किसान को लगा करंट, गंभीर घायल
पनेरू ने विभागीय लापरवाही पर उठाए सवाल भीमताल। ओखलकांडा विकासखंड के ग्राम चमोली में गुरुवार को बड़ा हादसा टलते-टलते रह गया। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने बताया कि बसौटिया पुल के पास से गुज़र रही 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आने से ग्रामीण किसान रघुवर दत्त परगांई गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना आज दोपहर लगभग 12:15 बजे की बताई जा रही है, जब परगांई पेड़ से घास काट रहे थे। इसी दौरान विद्युत लाइन की चपेट में आने से उन्हें करंट लगा और [more…]
डीजीपी दीपम सेठ ने की कानून व्यवस्था की राज्यव्यापी उच्चस्तरीय समीक्षा
शीतकालीन चारधाम यात्रा मार्गों पर सुरक्षा एवं संचालन व्यवस्था को सशक्त बनाने पर विशेष जोर पुलिस कर्मियों की पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आज पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गढ़वाल एवं कुमाऊं रेंज सहित समस्त जनपदों, रेलवे एवं एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ राज्य में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट तथा अपराध एवं कानून व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीजीपी दीपम सेठ ने गोवा में घटित अग्निकांड के दृष्टिगत राज्य में जन-सुरक्षा हेतु त्वरित अग्नि सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किये जाने [more…]
विज्ञान और अध्यात्म को समर्पित शिक्षक कैलाश भट्ट का असामयिक निधन बहुत बड़ा आघात
ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ में शिक्षा जगत के एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर कैलाश भट्ट के असामयिक निधन से नागरिक समाज में शोक की लहर है। भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता थे। बुधवार 10 दिसंबर को गुप्तकाशी से ज्योतिर्मठ आते समय उन्हें हृदयघात पहुँचा । परिजनों ने उन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट पहुँचाया, लेकिन उन्हें बचाया न जा सका और अपराह्न 4 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से जनपद रुद्रप्रयाग की कालीमठ घाटी के खोन गाँव के निवासी कैलाश भट्ट वर्ष 2009 से ज्योतिर्मठ में रह रहे थे और पिछले डेढ़ दशक से [more…]
बार काउंसिल चुनाव तिथि बढ़ाने की मांग तेज, निर्वाचन प्रक्रिया पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की अपील
भीमताल। उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव की तिथि आगे बढ़ाने और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करने की मांग तेज हो गई है। अधिवक्ता नीरज साह ने बार काउंसिल की उच्च स्तरीय सक्षम समिति को सचिव विजय सिंह के माध्यम से भेजे गए पत्र में चुनाव तिथि में संशोधन सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित कराया है।साह ने कहा कि राज्य के पर्वतीय जिलों में कड़ाके की ठंड, सड़क अवरोध और जनवरी महीने में न्यायालयों के अवकाश के कारण बड़ी संख्या में अधिवक्ता अपने कार्यस्थलों तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे में 9 [more…]
पौड़ी के DFO पर गिरी गाज
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष को खत्म करने के लिए वन विभाग के साथ ही शासन-प्रशासन के स्तर पर भी प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना की सूचना मिलने के 30 मिनट के अन्दर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जाए। इसके लिए संबंधित DFO और RO की जिम्मेदारी तय की जाए। प्रभावितों को आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने पौड़ी में मानव -वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के दृष्टिगत पौड़ी [more…]
