Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

खुशखबरी : श्रीनगर गढ़वाल का लाल बना पायलट

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर गढ़वाल के अंतर्गत ग्राम बलोडी, विकासखंड खिरसू निवासी यश बहुगुणा आज भारतीय वायु सेना में पायलट बन गए। यश ने आज वायु सेना अकादमी हैदराबाद में पासिंग आउट परेड के बाद कमीशन लिया। यश के चाचा वरिष्ठ पत्रकार और विद्युत उपभोक्ता फोरम हल्द्वानी के सदस्य हिमांशु बहुगुणा ने बताया कि उनके चचेरे भाई राजीव लोचन बहुगुणा और भाभी कुसुम सती आज हैदराबाद में खुशी के इन महत्वपूर्ण पलों के साक्षी बने। उन्होंने बताया कि यश की शिक्षा नई दिल्ली से हुई है। 12 वीं के बाद उसका चयन एनडीए के माध्यम से एयर फोर्स के लिए हुआ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सुशासन में उत्कृष्टता के लिए बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण लेकर आई। इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर सचिव एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को सुशासन में उत्कृष्टता हेतु राष्ट्रीय सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शी शासन व्यवस्था और प्रभावी जनसंचार के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। बंशीधर तिवारी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से सरकारी नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक सरल, स्पष्ट और प्रभावी ढंग से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हरबर्टपुर की वसुप्रिया ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान

देहरादून। देवभूमि उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय है। उत्तराखण्ड की प्रतिभा एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चमकी है। हरबर्टपुर (विकास नगर) निवासी डॉ मुकेश कुमार की पुत्री वसुप्रिया का चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाईंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। भारतीय वायुसेना द्वारा घोषित आधिकारिक चयन सूची में नाम अंकित होने के साथ ही क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। वसुप्रिया की प्रारंभिक शिक्षा पिथौरागढ़ जनपद से हुई। इसके बाद उन्होंने सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विकासनगर (CBSE) से कक्षा 10वीं एवं 12वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज से बीएससी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल झील संरक्षण, मोटर मार्ग चौड़ीकरण सहित विकास कार्यों की स्वीकृति की उठी मांग

मुख्यमंत्री धामी को सौंपा ज्ञापन भीमताल। क्षेत्र के विकास कार्यों की तत्काल स्वीकृति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट द्वारा झील संरक्षण, मोटर मार्गों की मरम्मत और सड़क चौड़ीकरण जैसे मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। बिष्ट ने बताया कि भीमताल झील के कई हिस्सों में कटाव बढ़ गया है। कुछ स्थानों पर रेलिंग और सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिनके कारण कई बार हादसे भी हुए हैं। इसके अलावा झील की सिल्ल्ट सफाई वर्षों से नहीं हो पाई है। पर्यटन सीजन में पानी कम होने से झील का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने राष्ट्र को अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत युवा देने में रचा स्वर्णिम इतिहास – सीएम धामी

भवाली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल जिले के भवाली स्थित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के हीरक जयंती समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षको, अभिभावकों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा ईश्वर से ऐतिहासिक सैनिक स्कूल में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों एवं कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से विभिन्न क्षेत्रों में जाकर देश एवम् राज्य, शिक्षकों, अभिभावकों का नाम रोशन करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्कूल न सिर्फ़ हमारे राज्य बल्कि पूरे देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं के लिए 68.26 करोड़ की धनराशि का किया अनुमोदन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित विकास योजनाओं एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यक्रमो के संचालन हेतु 68.26 करोड की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के तपोवन मंडल के अन्तर्गत 1.5 कि०मी० आपदा से क्षतिग्रस्त मुख्य व आन्तरिक मार्गों का नालियों सहित पुनः निर्माण कार्य हेतु ₹ 5.93 करोड, पित्थूवाला शाखा के अन्तर्गत एम०डी०डी०ए०, आई०एस०बी०टी० पेयजल हेतु ₹ 3.42 करोड़, जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड मोरी के ग्राम पंचायत जखोल के गुरोडी खड्ड में बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु ₹ 34 लाख की धनराशि स्वीकृत किये [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देहरादून में होगा जनसंपर्क का “महाकुंभ”

देहरादून। देहरादून 13 से 15 दिसंबर तक देशभर के जनसंपर्क एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स के भव्य संगम का केंद्र बनने जा रहा है, जब पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) की 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस यहां आयोजित की जाएगी। PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक के अनुसार यह जनसंपर्क क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित वार्षिक कॉन्फ्रेंस है, जिसमें सरकारी विभागों, कॉर्पोरेट, पीएसयू, अकादमिक संस्थानों और मीडिया जगत से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि जुटेंगे। सम्मेलन का मुख्य थीम“विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी — Empowering Growth, Preserving Roots”इस थीम के अंतर्गत यह विचार किया जाएगा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

बालगंगा और भिलंगना घाटी की स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुुधार

बेलेश्वर और पिलखी चिकित्सालयों की बदहाली को लेकर क्षेत्र में आक्रोश प्रदीप बहुगुणा, देहरादूनबालगंगा और भिलंगना घाटी की स्वास्थ्य सेवाओं में क्रमबद्ध ढंग से सुुधार किया जाएगा। यह आश्वासन मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने अपने आवास पर उनसे मिलने आए एक प्रतिनिधिमंडल कोे दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और पिलखी स्वास्थ्य केंद्र को चरणबद्ध तरीके से उन्नत किया जाएगा। आवश्यक पदों की तैनाती, भवन सुधार एवं चिकित्सा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रद्यूमन ने लगाई सबसे लम्बी छलांग, चक्का फेंक में ध्रूव और नंदिनी राणा अव्वल

गोला फेंक में शशांक टमटा और प्रणवी ने बाजी मारी देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का दूसरा दिन चक्का फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, 200 मीटर दौड और बास्केटबाॅल प्रतियोगिताओं के नाम रहा। एमबीबीएस 2021 बैच के प्रद्यूमन ने सबसे लम्बी छलाग लगाकर खिताबी जीत दर्ज की। बास्केटबाॅल बालक वर्ग में एमबीबीएस 2022 बैच और बालिका वर्ग में एमबीबीएस 2021 बैच ने परचम लहराया शुक्रवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेल मैदा पर एटलिटिका-2025 के दूसरे दिन एमबीबीएस 2021 बैच के ध्रूव चक्का फेंक में अव्वल रहे, [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नृत्य प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में हंसिका और सीनियर में आराध्या अव्वल

 नृत्य प्रतियोगिता के साथ ही सांस्कृतिक दलों ने दी विशेष प्रस्तुतियां देहरादून। स्मृति विकास संस्थान द्वारा परेड ग्राउंड में आयोजित सात दिवसीय स्वदेशी महोत्सव एवं उत्तराखण्ड विकास प्रदर्शनी के पांचवे दिन नृत्य प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें जुनियर कैटेगिरी में हंसिका और सीनियर में आराध्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर संस्कृति विभाग की टीमों ने पारंपरिक गीतों पर विशेष प्रस्तुतियां दी। परेड ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी महोत्सव के पांचवे दिन विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने स्टाल्स का निरीक्षण कर कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी महोत्सव के माध्यम से लोगों को एक अच्छा मंच मिल पा [more…]