Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

रामगढ़ ब्लॉक की बीडीसी बैठक में अधिकारियो को दिये क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक के सभागगार मै बीडीसी बैठक मै जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना! ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र से जुडी बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूल भुत समस्याओं को विधायक कैड़ा व अधिकारियो के समक्ष रखा! विधायक कैड़ा ने संबधित विभाग के विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिये! विधायक कैड़ा ने सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा! विधायक [more…]

उत्तराखण्ड

अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात: जिला बार में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

चैंबर निर्माण के लिए सांसद ने दी ₹5 लाख की निधि भीमताल। जिला बार संघ के अधिवक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जिला बार संघ की कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक में अधिवक्ताओं के हित में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। मंगलवार को आयोजित आम सभा में अधिवक्ताओं की सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना और चैंबर निर्माण प्रमुख रहे।बार संघ अध्यक्ष भगवत प्रसाद और सचिव दीपक रुवाली ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि शीघ्र ही डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी, जिससे अधिवक्ताओं को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना: 3848 लाभार्थियों के खातों में 33.22 करोड़ रुपए ट्रांसफर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में 33.22 करोड़ रुपये की धनराशि का  मुख्यमंत्री आवास से ऑनलाइन माध्यम से वितरण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड का युवा नौकरी ढूंढने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना राज्य की उन प्रमुख योजनाओं में से एक है, जिसने वास्तविक रूप से पलायन को रोकने, रिवर्स माइग्रेशन को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के दौरान लौटे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2025 के ऑडिशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने की भागीदारी

देहरादून। उत्तराखंड की प्रतिभाशाली युवतियों के लिए फेमिना मिस इंडिया बनने का सपना अब और करीब आ गया है। मंगलवार को सेंट्रियो मॉल स्थित स्काई लाउंज में आयोजित फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2025 के ऑडिशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अब तक मिस इंडिया के ऑडिशन के लिए युवतियों को दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन पहली बार देहरादून में ही ऑडिशन आयोजित किए गए, जिससे राज्य की युवतियों को अपने ही शहर में राष्ट्रीय मंच तक पहुँचने का अवसर मिला। इसके तहत यही फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड के ऑडिशन हुए। इस [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

90 लाख से नौकुचियाताल–शिलौटी मोटर मार्ग का होगा डामरीकरण : विधायक कैड़ा

भीमताल। ब्लॉक भीमताल स्थित नौकुचियाताल से शिलौटी पंत मोटर मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में था, जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं पर्यटकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विधायक क़ैडा ने बताया कि उनके प्रयासों से नौकुचियाताल–शिलौटी पंत मोटर मार्ग के डामरीकरण व सुधारीकरण के लिए शासन से 90 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। विधायक कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सड़क का डामरीकरण कार्य शुरू हो [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रो. दुर्गेश पंत को मिला उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2025

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत को पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इण्डिया ने “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2025” से गौरवान्वित किया। प्रो0 दुर्गेश पंत को विज्ञान अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करने, देवभूमि उत्तराखण्ड को वैज्ञानिक प्रगति एवं तकनीकी विकास के शिखरों तक पहुंचाने तथा युवाओं में वैज्ञानिक शोध एवं अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा देने में अद्वितीय योगदान हेतु “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2025” से नवाजा गया। यह सम्मान देहरादून में पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय सम्मेलन( दिनांक 13- 15 दिसम्बर) में पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इण्डिया के राश्ट्रीय अध्यक्ष डा0 अजीत [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए ब्लाक स्तर पर आयोजित होंगी कार्यशालाएं

देहरादून। सचिव, ग्राम्य विकास धीराज गर्ब्याल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका विकास से संबंधित स्वरोजगार एवं रोजगारपरक योजनाओं की समुचित जानकारी आम जनमानस तक पहुँचाने के उद्देश्य से सभी जनपदों के प्रत्येक विकासखण्ड में एकदिवसीय कार्यशाला/विकास गोष्ठी का आयोजन किये जाने हेतु आज निर्देश जारी किये गये। उक्त आयोजन के तहत स्वयं सहायता समूह, लखपति दीदी तथा उद्यमशीलता हेतु विचार गोष्ठी/कार्यशाला के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग के साथ-साथ कौशल विकास, कृषि, उद्योग, पर्यटन, सिंचाई आदि विभिन्न रेखीय विभागों द्वारा संचालित आजीविका एवं रोजगार से जुड़े कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी आमजनमानस तक पहुँचायी जायेगी ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र लाभार्थियों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देश की जल समस्याओं के समाधान में एनआईएच के वैज्ञानिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: डोभाल

रुड़की। जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान (एनआईएच), रुड़की ने अपना 48वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। संस्थान की स्थापना 16 दिसंबर 1978 को एक स्वायत्त संस्था के रूप में की गई थी, जिसे वर्ष 1987 में भारत सरकार द्वारा विज्ञान एवं प्रौ‌द्योगिकी संगठन का दर्जा प्रदान किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर उ‌द्घाटन समारोह, विचार-मंथन सत्र, प्रेरक वार्ताएं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उ‌द्घाटन सत्र में संस्थान द्वारा अब तक किए गए महत्वपूर्ण शोध कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नौकुचियाताल में अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी, टैक्सी स्टैंड हटाने की मांग

भीमताल । नौकुचियाताल के निचले क्षेत्र में स्थित टैक्सी/जीप स्टैंड को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से नई व्यवस्था लागू करने की मांग की है। इस संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंपकर टैक्सी स्टैंड को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में जिस स्थान पर टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहा है, वहां पहले जीप स्टैंड हुआ करता था, लेकिन अब उसी स्थान पर अव्यवस्थित पार्किंग हो रही है। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यंगेस्ट कुलाधिपति सम्मान से अलंकृत डॉ. योगेश कुमार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया सम्मान समारोह

भीमताल । माइंड पावर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. योगेश कुमार को यंगेस्ट कुलाधिपति का प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में प्रदान किया गया, जिसमें शिक्षा जगत के अनेक विशेषज्ञों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।समारोह में डॉ. योगेश कुमार की आधुनिक शिक्षा दृष्टि, छात्र-केंद्रित नेतृत्व तथा उच्च शिक्षा में नवाचार के लिए विशेष रूप से प्रशंसा की गई। इस अवसर पर डॉ. योगेश कुमार ने कहा कि यह सम्मान माइंड पावर यूनिवर्सिटी की पूरी टीम [more…]