Archives
साईं सृजन पटल ने डाॅ.हरीश रतूड़ी को ‘लेखक श्री सम्मान’ से नवाजा
देहरादून। साईं सृजन पटल ने जोगीवाला स्थित अपने कार्यालय में डाॅ.हरीश चंद्र रतूड़ी को ‘लेखक श्री सम्मान’ से सम्मानित किया। गुरुवार को पटल के संस्थापक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने उन्हें उनके उत्कृष्ट लेखन के लिए स्मृति चिन्ह और लेखों से संबंधित पत्रिकाओं का एक सेट उपहार स्वरूप भेंट किया। डाॅ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली में विभागाध्यक्ष वाणिज्य डाॅ.रतूड़ी उत्तराखंड के तीर्थाटन और धार्मिक पर्यटन के लेखक पर अच्छी पकड़ रखते हैं। अभी तक साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के विभिन्न अंकों में उनके आदिबद्री,बैरासकुंड,श्री बूढ़ा केदार,त्रिवेणी घाट ऋषिकेश की गंगा आरती व कुमाऊँ के गिरिजा देवी मंदिर पर सचित्र [more…]
उत्तराखंड पुलिस में कई सब-इंस्पेक्टरों का तबादला
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने आज कई उप निरीक्षकों का स्थानान्तरण किया है। 01. उ0नि0 कुलदीप शाह: व0उ0नि0 कोतवाली पटेलनगर से एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय 02.उ0नि0 प्रमोद शाह: एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय से व0उ0नि0 कोतवाली पटेलनगर 03. उ0नि0 आशीष कुमार: चौकी प्रभारी लक्खीबाग से चौकी प्रभारी आईएसबीटी 04. उ0नि0 जयवीर सिंह: थाना नेहरू कालोनी से चौकी प्रभारी लक्खीबाग 05. उ0नि0 संजय रावत: चौकी प्रभारी बालावाला से चौकी प्रभारी मयूर विहार 06. उ0नि0 सुनील नेगी: कोतवाली डोईवाला से चौकी प्रभारी बालावाला 07. उ0नि0 राजीव धारीवाल: चौकी प्रभारी मयूर विहार से थाना सहसपुर 08. उ0नि0 विजय थपलियाल: थाना सहसपुर [more…]
श्री देव भूमि इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन साईंस एण्ड टैक्नोलॉजी पौंधा में “Implementation of AEBAS” पर कार्यशाला
देहरादून। श्री देव भूमि इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन साईंस एण्ड टैक्नोलॉजी, पौंधा में गत दिवस “Implementation of AEBAS” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जस्सुभाई हीराभाई चौधरी, उपाध्यक्ष, भारतीय भेषजी परिषद (Pharmacy Council of India) नई दिल्ली और डॉ0 विभु साहनी, सेंट्रल काउंसिल मेंबर फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली एवं अध्यक्ष फाइनेंस कमेटी पी0सी0आई0, नई दिल्ली एवं विभागाध्यक्ष एल0एल0आर0एम0 मेडिकल कॉलेज, मेरठ और डॉ0 शिवानंद पाटिल, सेंट्रल काउंसिल मेंबर पी0सी0आई0, नई दिल्ली एवं संस्थान के अध्यक्ष श्रीनिवास नौटियाल द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में सम्पूर्ण उतराखण्ड [more…]
AEBAS प्रणाली ई-गवर्नेंस और गुड गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम: चौधरी
देहरादून। श्री देव भूमि इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन साईंस एण्ड टैक्नोलॉजी, पौंधा में गत दिवस “Implementation of AEBAS” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जस्सुभाई हीराभाई चौधरी, उपाध्यक्ष, भारतीय भेषजी परिषद (Pharmacy Council of India) नई दिल्ली और डॉ0 विभु साहनी, सेंट्रल काउंसिल मेंबर फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली एवं अध्यक्ष फाइनेंस कमेटी पी0सी0आई0, नई दिल्ली एवं विभागाध्यक्ष एल0एल0आर0एम0 मेडिकल कॉलेज, मेरठ और डॉ0 शिवानंद पाटिल, सेंट्रल काउंसिल मेंबर पी0सी0आई0, नई दिल्ली एवं संस्थान के अध्यक्ष श्रीनिवास नौटियाल द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में सम्पूर्ण उतराखण्ड [more…]
भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हरिद्वार। उत्तराखंड की विजिलेंस ने हरिद्वार जिले के बहादराबाद ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने राठौर के साथ एक अन्य आरोपी मुकेश को भी हिरासत में लिया है, जो ब्लॉक रिसोर्स पर्सन के रूप में तैनात हैं और मंगोलपुर श्यामपुर के प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक की भी जिम्मेदारी संभाल रहा है। हरिद्वार स्थित 40वीं वाहिनी पीएसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल को मान्यता के लिए नवीनीकरण प्रमाणपत्र की जरूरत थी। स्कूल प्रशासन ने नवीनीकरण प्रमाण पत्र के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर [more…]
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश
कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एआई आधारित तकनीक का किया जाय उपयोग बाहर के वाहनों से ग्रीन सेस की वसूली जल्द शुरू करने के निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2025-26 की राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली बढ़ाने पर विशेष ध्यान देते हुए तय लक्ष्य समय पर पूरे किये जाएं। संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी एवं जिलाधिकारियों द्वारा जनपदों में इसकी नियमित निगरानी की जाए। कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एआई आधारित तकनीक का अधिकतम इस्तेमाल किया [more…]
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: गरमपानी में बहुउद्देश्यीय शिविर, 107 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
भीमताल । आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने और समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को श्री कैंचीधाम तहसील की न्याय पंचायत गरमपानी में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। महिला सभागार खैरना में आयोजित शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने किया। शिविर में कुल 107 शिकायतें पंजीकृत हुईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए [more…]
स्कूली बच्चों ने दिखाई निपुण प्रतियोगिता में प्रतिभा
भीमताल। मेहरागांव स्थित बीआरसी सभागार में छात्रों की विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय निपूण विद्यार्थी प्रतियोगिता का आयोजन उप शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रत्येक संकुल से विजयी होकर आए प्रतिभागियों ने शिरकत की । आयोजित प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय खूपी के छात्र शिवांश बल्लभ ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि प्राथमिक विद्यालय रोशिल मल्ला के हर्ष जोशी ने दूसरा तथा भदयूनी के छात्र नीरज पलडिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को खंड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में महेंद्र [more…]
मुख्यमंत्री की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान का शुभारंभ
पैंतालीस दिनों तक चलने वाले इस अभियान में शमिल हैं 23 विभाग देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान का बुधवार को शुभारंभ हो गया है। न्याय पंचायतों में कैम्प आयोजित कर आम लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने के लिए यह महत्वाकांक्षी अभियान पैंतालीस दिनों तक संचालित किया जाएगा। अभियान में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण सहित 23 विभाग शामिल रहेंगे। अभियान के पहले दिन राज्य के सभी [more…]
राज्य निगम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, लंबित मांगों को लेकर महासंघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की एक अहम बैठक आज उत्तराखण्ड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के प्रान्तीय कार्यालय गांधी रोड में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री नन्दलाल जोशी द्वारा किया गया। बैठक में महासंघ से जुड़े सभी घटक संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में उत्तराखण्ड परिवहन निगम, जल संस्थान, मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण, स्वजल, वन विकास निगम, गढ़वाल मण्डल विकास निगम, दुग्ध संघ, उत्तराखण्ड जिला पंचायत, बहुउद्देशीय वित्तीय विकास निगम सहित विभिन्न निगमों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी [more…]
