Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी कोष मुंबई ने कर्णप्रयाग कालेज के तीस विद्यार्थियों को दी दो-दो हजार रुपए की छात्रवृत्ति

कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी अग्रवाल जातीय कोष के सहयोग से शिक्षा सहायता छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम मित्तल चैरिटीज, मुंबई के सहयोग से संचालित किया गया, जिसके माध्यम से ट्रस्ट द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई । कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण “या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता…” से हुआ। कार्यक्रम में मित्तल चैरिटीज, मुंबई के ट्रस्टी एवं समाजसेवी सुरेश जी मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित हुए । वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. के. एल. [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कर्मचारी हितों पर सरकार से सकारात्मक संवाद, नियमितीकरण की दिशा में ठोस पहल

देहरादून। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में सचिवालय में सचिव, मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डेय से भेंटकर राज्य निगमों में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। प्रतिनिधिमंडल द्वारा संविदा, दैनिक वेतनभोगी एवं अंशकालिक कर्मचारियों के नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा भविष्य की सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव ने अवगत कराया कि वर्ष 2018 में हुए संशोधन से संबंधित विषयों के समाधान हेतु एक हाई पावर कमेटी का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विकासखंडों और जिलों को किया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्य सेवक सदन में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में  नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र एवं पदकों से आकांक्षी जनपद कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों एवं विकासखंडों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने Uttarakhand at 25: A Himalayan State With Infinite Possibilities पुस्तक का विमोचन भी किया। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत तय मानकों की पूर्णता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर एवं हरिद्वार को पुरुस्कृत किया गया  एवं आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का राज्यभर में आयोजन किया जाए: मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग, उत्तराखण्ड की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पलायन की समस्या राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती रही है, लेकिन पिछले चार–पाँच वर्षों में रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका के साधन बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएँ लागू की गई हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत ऋण लेने पर पात्र लाभार्थियों को अनुदान (सब्सिडी) भी प्रदान की जा रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, युवाओं का बढ़ाया उत्साह

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग तथा खेल विभाग द्वारा प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय, रायपुर (देहरादून) में संचालित अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। भविष्य में मुख्यमंत्री धामी प्रत्येक जिले में भ्रमण के दौरान अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से सीधे संवाद कर उनके प्रशिक्षण अनुभव, दिनचर्या और चुनौतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने युवाओं से यह भी पूछा कि उन्हें प्रशिक्षण के दौरान किन-किन सुविधाओं की आवश्यकता [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी के औचक निरीक्षण में गायब मिला थानेदार, लाइन हाजिर

पुलिस थाने में अव्यवस्था और गंदगी पर मुख्यमंत्री सख़्त मुख्यमंत्री ने स्वयं की महिला हेल्प डेस्क, एफआईआर व ड्यूटी रजिस्टर की गहन जांच शिकायतकर्ताओं से सीधे बातचीत, त्वरित समाधान के निर्देश ट्रैफिक अव्यवस्था पर नाराज़गी, विस्तृत जांच के आदेश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित डालनवाला पुलिस स्टेशन के औचक निरीक्षण के दौरान थानेदार के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उन्हें लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था और जनसेवा जैसे संवेदनशील दायित्वों में किसी भी स्तर की लापरवाही अक्षम्य अपराध है और ऐसे मामलों में तत्काल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ओखलकांडा बीडीसी बैठक में विधायक कैड़ा ने सुनी जनप्रतिनिधियों की समस्याएं

अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। बैठक में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को विधायक एवं विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा।विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने डॉक्यूमेंट्री ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ उत्तराखंड के टीजर और पोस्टर का किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को निर्देशक ऋषभ कोहली और प्रशांत उपाध्याय के निर्देशन में परिवर्तन पिक्चर के बैनर तले बनी डॉक्यूमेंट्री ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ उत्तराखंड के टीजर और पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ डॉक्यूमेंट्री में सामूहिक प्रयास और मानवीय संवेदनाओं का जीवंत चित्रण है। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन उत्तराखंड के इतिहास में एक प्रेरणादायक अध्याय बन चुका है, जहाँ सभी एजेंसियों, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने अभूतपूर्व समन्वय के साथ कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से लोग इस अभियान में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धारी क्षेत्र में सिंचाई टैंक व गूल निर्माण को लेकर मुख्य अभियंता से मिले मनोज शर्मा

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के धारी ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न गांवों में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने और आपदा से क्षतिग्रस्त क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बुधवार को सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता से मुलाकात की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से मिले सुझावों के आधार पर आवश्यक स्थलों पर सिंचाई टैंक, गूल निर्माण व जीर्णोद्धार के लिए व्यापक स्थलीय सर्वे कर क्लस्टर योजना तैयार करने की मांग की।शर्मा ने कहा कि लगातार क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने कई ऐसे स्थान चिन्हित कराए हैं, जहां सिंचाई की बेहतर संभावनाएं मौजूद [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

खुर्पाताल की खुली ग्राम सभा बनी विकास की कसौटी, पंचायत भवन नवनिर्माण को मिली मंजूरी

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ग्राम पंचायत खुर्पाताल में ग्राम सभा की पहली खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत का बजट जनता के समक्ष रखा गया और विभिन्न विकास योजनाओं को सर्वसम्मति से पारित किया गया। खुली बैठक को ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।खुली ग्राम सभा में विधायक सरिता आर्य, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट तथा जिला पंचायत उपाध्यक्षा देवकी बिष्ट ने ग्रामीणों के बीच बैठकर सहभागिता की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का [more…]