Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जंगलियागांव में चौपाल व रात्रि विश्राम

भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत चौपाल एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा मौके पर ही कई मुद्दों के समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।अपर जिलाधिकारी ने सायं काल मेरा गांव मेरी सड़क योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत घर सहित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके पश्चात आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने अपर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

प्रत्येक जनपद में वन्यजीव नसबन्दी केन्द्र की होगी स्थापना: मुख्यमंत्री

वन्य जीवों के खोले जाएंगे रेस्क्यू व रिहैबीलीटेशन सेण्टर सोलर फेंसिंग और सेंसर बेस्ड अलर्ट सिस्टम से मिलेगी ग्रामीणों को सुरक्षा मानव – वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए रेंजर स्तर के अधिकारियों को मिलेंगे अधिक अधिकार देहरादून। राज्य में मानव वन्य जीव संघर्ष के मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस चुनौती से निपटने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने की घोषणा की है। जिसके तहत सोलर फेंसिंग एवं सेंसर बेस्ड अलर्ट सिस्टम स्थापित किया जाएगा। साथ ही आधुनिक वन्यजीव बंध्याकरण (नसबंदी) केन्द्र एवं जिलों में रिहैबिलिटेशन सेंटर खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यूकॉस्ट में “सेवेरल कॉम्प्लेक्स वैरिएबल्स” पर पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून द्वारा नेशनल बोर्ड फॉर हायर मैथमेटिक्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय “अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला सेवेरल कॉम्प्लेक्स वैरिएबल्स” का आज समापन हुआ। यह कार्यशाला 15 से 19 दिसंबर, 2025 तक यूकॉस्ट में आयोजित की गई। समापन समारोह के अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो सन्देश के जरिये कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे सभी प्रतिभागियों को शुभकामनएं प्रेषित की। धामी ने कहा कि गणितीय विश्लेषण के आधुनिक क्षेत्र पर केंद्रित इस कार्यशाला से देश और विदेश के अग्रणी शोधकर्ताओं तथा युवा वैज्ञानिको को आकादमिक संवाद का एक बेहतर अवसर प्राप्त हुआ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एमडीडीए की पहल से शहर विकास को नई दिशा, देहरादून कैंट क्षेत्र में पार्कों का सौंदर्यीकरण पूरा

देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण) ने शहर विकास की अवधारणा को मजबूत करते हुए देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक पार्कों के सौंदर्यीकरण और लैंडस्केपिंग कार्यों को पूरा किया है। इस पहल का उद्देश्य शहरी हरित क्षेत्रों का विस्तार, नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराना और पर्यावरण–अनुकूल विकास को बढ़ावा देना है। एमडीडीए द्वारा योजनाबद्ध ढंग से किए गए इन कार्यों से आवासीय कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर वातावरण मिला है, जिससे शहर की जीवन–शैली और सौंदर्य दोनों में सकारात्मक बदलाव आएगा। कैंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कराए गए कार्यों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

एमडीडीए आईएसबीटी मॉल में मल्टीप्लेक्स शुरू, यात्रियों और शहरवासियों को मिलेगा मनोरंजन का नया केंद्र

देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आईएसबीटी परिसर के अधिग्रहण के बाद वहां व्यापक सुधार कार्य तेजी से आगे बढ़े हैं। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और अनुभव को ध्यान में रखकर आईएसबीटी बस अड्डे में सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, यात्री सुविधाओं के उन्नयन और चिल्ड्रन पार्क जैसी पहलें की गई हैं। देशभर से आने वाले यात्रियों द्वारा सुविधाओं की सराहना की जा रही है। एमडीडीए का लक्ष्य आईएसबीटी बस अड्डे को देश के टॉप–टेन आधुनिक बस टर्मिनलों में शामिल करना है, ताकि यह परिवहन के साथ–साथ शहर की पहचान का केंद्र बन सके। दर्शक बॉलीवुड–हॉलीवुड फिल्मों का उठा सकेंगे आनंदएमडीडीए के आईएसबीटी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी कोष मुंबई ने कर्णप्रयाग कालेज के तीस विद्यार्थियों को दी दो-दो हजार रुपए की छात्रवृत्ति

कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी अग्रवाल जातीय कोष के सहयोग से शिक्षा सहायता छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम मित्तल चैरिटीज, मुंबई के सहयोग से संचालित किया गया, जिसके माध्यम से ट्रस्ट द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई । कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण “या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता…” से हुआ। कार्यक्रम में मित्तल चैरिटीज, मुंबई के ट्रस्टी एवं समाजसेवी सुरेश जी मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित हुए । वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. के. एल. [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कर्मचारी हितों पर सरकार से सकारात्मक संवाद, नियमितीकरण की दिशा में ठोस पहल

देहरादून। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में सचिवालय में सचिव, मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डेय से भेंटकर राज्य निगमों में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। प्रतिनिधिमंडल द्वारा संविदा, दैनिक वेतनभोगी एवं अंशकालिक कर्मचारियों के नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा भविष्य की सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव ने अवगत कराया कि वर्ष 2018 में हुए संशोधन से संबंधित विषयों के समाधान हेतु एक हाई पावर कमेटी का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विकासखंडों और जिलों को किया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्य सेवक सदन में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में  नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र एवं पदकों से आकांक्षी जनपद कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों एवं विकासखंडों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने Uttarakhand at 25: A Himalayan State With Infinite Possibilities पुस्तक का विमोचन भी किया। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत तय मानकों की पूर्णता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर एवं हरिद्वार को पुरुस्कृत किया गया  एवं आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का राज्यभर में आयोजन किया जाए: मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग, उत्तराखण्ड की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पलायन की समस्या राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती रही है, लेकिन पिछले चार–पाँच वर्षों में रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका के साधन बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएँ लागू की गई हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत ऋण लेने पर पात्र लाभार्थियों को अनुदान (सब्सिडी) भी प्रदान की जा रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, युवाओं का बढ़ाया उत्साह

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग तथा खेल विभाग द्वारा प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय, रायपुर (देहरादून) में संचालित अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। भविष्य में मुख्यमंत्री धामी प्रत्येक जिले में भ्रमण के दौरान अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से सीधे संवाद कर उनके प्रशिक्षण अनुभव, दिनचर्या और चुनौतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने युवाओं से यह भी पूछा कि उन्हें प्रशिक्षण के दौरान किन-किन सुविधाओं की आवश्यकता [more…]