Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने भीमताल में माल्टा महोत्सव का किया उद्घाटन

स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और किसानों को प्रोत्साहन देने की पहल भीमताल। विकास भवन भीमताल में आयोजित माल्टा महोत्सव का उद्घाटन भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। इस अवसर पर विधायक कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जनपद में माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिससे किसानों को प्रोत्साहन मिल रहा है और स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है।उन्होंने कहा कि माल्टा आधारित उत्पादों के प्रचार-प्रसार के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में यह महोत्सव एक महत्वपूर्ण पहल है। महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय कृषकों, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आपदा आकलन निरस्त करने पर कांग्रेस का विरोध, एडीएम आपदा से की मुलाकात

भीमताल। विगत महीनों आई भारी आपदा से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में हुए नुकसान के आकलन निरस्त किए जाने की चर्चा पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भुवन सिंह दर्मवाल ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी (आपदा) से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आपदा के बाद क्षेत्र के कई पैदल मार्ग, मोटर मार्ग, पुल-पुलिया सहित सरकारी व ग्रामीण संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ। अनेक ग्रामीणों के खेत बह गए। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय जू-जित्सु में भीमताल के खिलाड़ियों का दमखम, दो कांस्य पदक जीत बढ़ाया मान

भीमताल। जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, गोलापार में 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय जू-जित्सु प्रतियोगिता में भीमताल की औरो मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए। देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा में भीमताल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ी आरोह कुलेठा ने अंडर-12, 28 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया, जबकि गजेंद्र प्रताप बिश्नोई ने अंडर-12, 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रामगढ़ ब्लॉक में विधायक कैड़ा ने ली अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक सभागार में अधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अमृतपुर–जमरानी मोटर मार्ग पर मंडरा रहा हादसे का खतरा, डहरा के समीप सड़क बनी जानलेवा

भीमताल। अमृतपुर–जमरानी मोटर मार्ग पर डहरा गांव के समीप सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। सड़क के नीचे से पूरी तरह खोखली हो चुकी सतह, ऊपर से लगातार पानी का रिसाव और जमरानी बांध परियोजना से जुड़ी भारी वाहनों की आवाजाही ने इस मार्ग को बेहद खतरनाक बना दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों का कहना है कि जमरानी बांध की बड़ी-बड़ी गाड़ियां और खनन में लगी तेज रफ्तार वाहन सुबह से शाम तक इसी सड़क से गुजर रहे हैं। भारी वाहनों के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मनरेगा की आत्मा पर प्रहार, गरीबों के अधिकारों से खिलवाड़ : मनोज शर्मा

भीमताल। विधानसभा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि “हर हाथ को काम दो, काम का पूरा दाम दो” के संकल्प के साथ 23 अगस्त 2005 को संसद ने सर्वसम्मति से दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा को कानून का दर्जा दिया था। इस योजना के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण परिवार के एक इच्छुक सदस्य को 100 दिन का रोजगार देने की कानूनी गारंटी सुनिश्चित की गई थी। मनोज शर्मा ने कहा कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गावों में विधायक कैड़ा का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के पस्तोला, भटेलिया, मलूवाताल, कसायल, जाला, पिनरो, त्योंना, जाबर सहित अन्य गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल और सड़क से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।विधायक कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल लाइन निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

दून को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में MDDA की सख़्त कार्रवाई, अवैध रूप से निर्मित सीढ़ियों को किया ध्वस्त

देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) शहर को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार सख़्त कार्रवाई कर रहा है। प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण, फुटपाथ कब्ज़ा और अनधिकृत निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में एमडीडीए की प्रवर्तन टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए निरीक्षण कर रही हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। यह अभियान न केवल यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए है, बल्कि आमजन की सुविधा और शहर की सुंदरता बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यौन उत्पीड़न के खिलाफ भारत में मजबूत कानूनी ढांचाः डा. रीमा पंत

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकास्ट) की पाश समिति के सदस्यों द्वारा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न पर आज एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य परिषद् में एक सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण बनाया जाना था। कार्यक्रम के शुरुआत में साइंटिफिक अफसर जाग्रति उनियाल द्वारा कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की गयी। यूकास्ट पाश समिति की अध्यक्षा डा0 मन्जु सुन्दरियाल द्वारा समिति के कार्यों एवं अधिकारों के बारे में भूमिका प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता एवं पाश विशषज्ञ डा0 रीमा पंत ने कहा कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (Workplace Sexual Harassment) एक व्यापक समस्या है जो महिलाओं के मौलिक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यूकॉस्ट ने टिहरी और हरिद्वार जनपदों के STEM लैब से जुड़े गणित-विज्ञान शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहित करने हेतु उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा अब तक समस्त जनपदों में 95 स्टेम लैब स्थापित की जा चुकी हैं। इसी क्रम में टिहरी एवं हरिद्वार जनपदों के STEM लैब से जुड़े गणित एवं विज्ञान शिक्षकों हेतु एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 20 दिसंबर 2025 को यूकॉस्ट के आंचलिक विज्ञान केंद्र परिसर, देहरादून में किया गया। 18 दिसंबर 2025 को इसी तरह का शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला उधमसिंह नगर के अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज , किच्छा में भी आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता [more…]