Archives
शहर की सड़कों पर जाम, वीकेंड से पहले पर्यटकों की भीड़ से हालात बिगड़े
भीमताल । वीकेंड शुरू होने से पहले ही पर्यटकों के नगर में पहुंचने से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शुक्रवार को नौकुचियाताल रोड, गोरखपुर तिराहा और खुटानी तिराहे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। जाम के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट ने बताया कि यदि वीकेंड से पहले ही ऐसी स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में हालात और खराब हो सकते हैं। [more…]
अटल जयंती पर भीमताल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, विधायक कैड़ा ने किया नमन
भीमताल। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर नगर पालिका भीमताल परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक राम सिंह कैड़ा सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे राष्ट्रनायक थे, जिनके व्यक्तित्व में कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी नेतृत्व का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। राष्ट्र निर्माण को नई दिशा देने वाले उनके विचार और सिद्धांत आज भी देशवासियों के लिए [more…]
खैरोला पांडे में गुलदार की दहशत, ग्रामीणों में भय
भीमताल। खैरोला पांडे क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते दिनों गुलदार को चहलकदमी करते हुए देखा गया है , जिससे स्थानीय लोगों में भय बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जिसको सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया हैं।ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार पहले भी क्षेत्र में कई बार दिखाई दे चुका है और पशुओं को नुकसान पहुंचा चुका है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद अभी तक गुलदार को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं [more…]
70 लाख की लागत से बने नए भवन का लोकार्पण, राइंका चौरलेख को मिली सौगात
भीमताल : धारी ब्लॉक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज चौरलेख में विधायक राम सिंह कैड़ा ने नव निर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। लंबे समय से कक्षा कक्षों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों व अभिभावकों की मांग पर विधायक कैड़ा ने विद्यालय भवन के लिए 70 लाख रुपये की स्वीकृति कराई थी।निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार जताया। इस अवसर पर विधायक कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा [more…]
स्कूल के पास दिखा गुलदार डीईओ ने दिए पांच स्कूल बंद करने निर्देश
भीमताल में पांच विद्यालय 31 दिसंबर तक रहेंगे बंद भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत पांडेगांव में बीते कुछ समय से गुलदार के दिखाई देने के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। गुलदार के आतंक से ग्रामीणों को अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने में भी डर का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एचबी चंद ने क्षेत्र के पांच विद्यालयों को बुधवार से 31 दिसंबर तक बंद रखने के आदेश दिए हैं । डीईओ ने कहा कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भांकर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भांकर, राजकीय [more…]
क्षेत्र पंचायत बैठक में गूंजे सड़क-पेयजल के मुद्दे, ब्लॉक प्रमुख ने दिए सख्त निर्देश
क्षेत्र पंचायत की बैठक में लंबित कार्यों पर अधिकारियों की घेरेबंदी भीमताल। विकास खंड सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) की त्रैमासिक बैठक में विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच तीखी चर्चा देखने को मिली। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने की। बैठक की शुरुआत पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा के साथ हुई। बैठक में बीडीसी सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों ने शिक्षा, सड़क और पेयजल व्यवस्था की बदहाली को लेकर अधिकारियों को घेरा। जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं पर सवाल उठाते [more…]
शिमाला तोक हरीनगर सिरवा को मिलेगा सड़क का तोहफा
पीएमजीएसवाई के तहत पाँच किमी मोटर मार्ग स्वीकृत, अप्रैल में खुलेंगे टेंडर भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के शिमाला तोक अंतर्गत हरीनगर सिरवा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से प्रतीक्षित साढ़े पांच किलोमीटर मोटर मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृति मिल गई है। इसकी जानकारी क्षेत्र पंचायत की बैठक में पीएमजीएसवाई के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गई।बैठक के दौरान ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने शिमाला तोक के लिए सड़क निर्माण की मांग को मजबूती से रखा। इस पर अधिकारियों ने बताया कि मोटर मार्ग निर्माण [more…]
BIAS भीमताल में शोध क्षमता संवर्धन पर एक दिवसीय संगोष्ठी सम्पन्न
अनुसंधान एवं नवाचार को लेकर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव भीमताल। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज (BIAS), भीमताल में इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में “शोधकर्ताओं का सशक्तिकरण: अनुसंधान एवं विकास क्षमता निर्माण तथा रणनीतिक शोध प्रसार” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर संतोषकुमार हम्पन्नावर (निदेशक, बीटीकेआईटी, द्वाराहाट) एवं प्रोफेसर नंदा गोपाल साहू (कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल) ने सहभाग किया। वक्ताओं ने अनुसंधान, नवाचार, विस्तार गतिविधियों तथा अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर [more…]
सांसद को सड़क निर्माण को लेकर सौंपा ज्ञापन
भीमताल । सांसद अजय भट्ट के भवाली आगमन पर तिरछाखेत क्षेत्र के ग्रामीणों ने तिरछाखेत–रानीबाग सड़क निर्माण को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सड़क की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र निर्माण की मांग रखी।इस पर सांसद अजय भट्ट ने संबंधित अधिकारियों को सड़क का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा ग्रामीणों को समस्या के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
महर्षि विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
सांसद अजय भट्ट ने बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण के लिए ₹5 लाख की घोषणा भीमताल । महर्षि विद्या मंदिर भवाली का वार्षिकोत्सव समारोह मंगलवार को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधमसिंहनगर सांसद अजय भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, कुमाऊँनी एवं पंजाबी लोकनृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य साधना जोशी ने अतिथियों का बैज अलंकरण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा [more…]
