Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राजकुमार गुरुंग गोर्खा संघ चन्द्रबनी के अध्यक्ष निर्वाचित

देहरादून। संसारी माता प्रागंण  में रविवार को गोर्खा संघ चन्द्रबनी और मंदिर समिति का चुनाव त्रेमासिक सभा के पश्चात चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष भीम बहादुर थापा और उनकी कार्यकारिणी देवेंद्र थापा, लक्ष्मण क्षेत्री,  मीना पुलामी, रीता गुरुंग द्वारा गोर्खा संघ चन्द्रबनी के सभी सदस्यों के बीच चुनाव प्रक्रिया शुरू की गयी, जिसमे अध्यक्ष सुरेन्द्र राई की जगह उपाध्यक्ष रहे  राजकुमार गुरुंग को सर्वसम्मती से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया गया। मंदिर समिति की उपाध्यक्ष  सरिता थापा की जगह  कुसुम राना को उपाध्यक्ष मंदिर समिति चुना गया। गोर्खा संघ पदाधिकारी मेउपाध्यक्ष पद पर विष्णु प्रसाद गुरुंग चुने गए। सचिव  महेश [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मल्लिकार्जुन स्कूल भीमताल में विंटर कार्निवाल धूमधाम से संपन्न

लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल की प्रस्तुति ने बांधा समां भीमताल। नगर के मल्लिकार्जुन स्कूल परिसर में आयोजित विंटर कार्निवाल हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। रंग-बिरंगी सजावट और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर पूरे दिन उत्सवमय बना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में माइंड पावर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. योगेश यादव एवं निदेशक के.डी. सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभिभावकों और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।विंटर कार्निवाल का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल रहे। उन्होंने [more…]

उत्तराखण्ड

3.58 करोड़ की लागत से बनेगा भेटी–दियारखोली से गडूडा तक मोटर मार्ग: विधायक कैड़ा

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के भेटी–दियारखोली से गडूडा तक लंबे समय से प्रतीक्षित मोटर मार्ग के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस मार्ग के निर्माण पर कुल 3 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत आएगी। यह जानकारी भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने दी।विधायक कैड़ा ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण वर्षों से मोटर मार्ग की मांग कर रहे थे। सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए तीन से चार किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता था। साथ ही, अपने कृषि उत्पादों को घोड़ों या सिर पर ढोकर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, विधानसभा प्रभारी मनोज शर्मा का जोरदार स्वागत

भीमताल। कांग्रेस के भीमताल ग्रामीण ब्लॉक की बैठक आज भीमताल विधानसभा प्रभारी BLA-1 मनोज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने विधानसभा प्रभारी मनोज शर्मा का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।बैठक के दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि मनोज शर्मा जैसे ईमानदार और कर्मठ व्यक्ति के प्रभारी बनने से विधानसभा क्षेत्र के युवाओं सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। कांग्रेसजनों ने विधानसभा प्रभारी को आश्वस्त किया कि भीमताल ग्रामीण ब्लॉक के प्रत्येक बूथ पर पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धारी ब्लॉक के गांवों में विधायक कैड़ा का दौरा, आदमखोर गुलदार पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

भीमताल : विधानसभा क्षेत्र भीमताल के धारी ब्लॉक अंतर्गत दिनी तल्ली, हाथ, मुगरू, कोलिया पाताल व दिनी मल्ली क्षेत्र में विधायक राम सिंह कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने अनर्पा, सकदिना, चौसाली, सलियाकोट, तल्ला-मल्ला, सुंदरखाल, दिनी मल्ली, राता सहित अन्य गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।विधायक कैड़ा ने बताया कि तल्ली दिनी में हाल ही में हुई घटना के बाद जंगल से सटे गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा कई स्थानों पर बाघ व गुलदार की आवाजाही की सूचना [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बाघ हमले में हरीश पनेरु ने जताया आक्रोश, 10 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग

भीमताल : धारी विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा तल्ली दिनी में आदमखोर बाघ के हमले में महिला की मौत की सूचना मिलते ही प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु भी मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी अंशुल भट्ट, डीएफओ आकाश गंगवार तथा ममता चंद्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना को लेकर प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने वन विभाग और सरकार पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से डीएफओ, मुख्य वन संरक्षक और सरकार को क्षेत्र में बढ़ते वन्यजीवों के खतरे को लेकर आगाह कर रहे थे। चार दिन [more…]

उत्तराखण्ड

जंगली जानवरों से बचाव के लिए कारगर नीति बनाने की मांग

मानव क्षति से ग्रामीणों में भय, पलायन को मजबूर लोग भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव की प्रधान एवं ग्राम प्रधान संगठन भीमताल की संरक्षक राधा कुल्याल ने राज्य सरकार से जंगली जानवरों से बचाव और मानव क्षति रोकने के लिए ठोस व कारगर उपाय अपनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तराखंड से लगातार जंगली जानवरों के हमलों में लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों और जंगल से सटे इलाकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।राधा कुल्याल ने कहा [more…]

उत्तराखण्ड

एससी मोर्चा अध्यक्ष ने कोतवाली में दी नामजद तहरीर

भीमताल। अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रोहित भाटिया के नेतृत्व में शुक्रवार को मल्लीताल कोतवाली में कांग्रेस नेता, तथाकथित महिला और एक पूर्व विधायक के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी गई। मोर्चा ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।एससी मोर्चा ने आरोप लगाया कि यह पूरा प्रकरण अनुसूचित समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने और भाजपा के वरिष्ठ नेता की छवि धूमिल करने की सुनियोजित कोशिश है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कांग्रेस की साजिश का भाजपा ने किया पर्दाफाश

महिला व एससी मोर्चा का तीखा पलटवार, आरोपों को बताया राजनीतिक षड्यंत्र भीमताल। कांग्रेस द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व पर लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक सरिता आर्या ने कांग्रेस पर महिला अधिकारों की आड़ में अनुसूचित समाज से जुड़े एक वरिष्ठ नेता को निशाना बनाकर राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया।विधायक सरिता आर्या ने कहा कि जिस तथाकथित महिला को आगे कर आरोप लगाए जा रहे हैं, उसे कांग्रेस के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

धारी के तल्ली दिनी में बाघ का हमला, महिला की मौत

घटनास्थल पहुंचे विधायक कैड़ा, परिजनों को 10 लाख मुआवजा भीमताल । धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान हेमा देवी पत्नी गोपाल सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि हेमा देवी सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल जा रही थीं, तभी घर के पास ही तेंदुए ने उन पर हमला कर उन्हें जंगल की ओर उठा ले गया।घटना के समय महिला के देवर ने शोर मचाकर और पत्थर मारकर तेंदुए को [more…]