Archives
आदमखोर गुलदार के आतंक पर विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, शीघ्र कार्रवाई की मांग
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ एवं भीमताल ब्लॉक के विभिन्न गांवों में बढ़ते आदमखोर बाघ व गुलदार के आतंक से अवगत कराया। विधायक ने बताया कि बीते दिनों धारी ब्लॉक के तल्ली दिनी तथा ओखलकांडा ब्लॉक के चमोली क्षेत्र में बाघ/गुलदार के हमले में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। इन घटनाओं के बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री [more…]
शैक्षिक भ्रमण पर जायेंगे पीएम-श्री विद्यालयों के छात्र-छात्राएं
प्रत्येक पीएम-श्री विद्यालय से दो-दो छात्र-छात्राओं का होगा चयन देहरादून। सूबे के 207 पीएम-श्री विद्यालयों के 977 मेधावी छात्र-छात्राएं अन्तर्राज्यीय शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे। इस शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक अनुसंधान केन्द्रों, अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र, खेल प्रशिक्षण संस्थान, प्रौद्योगिकी संस्थान, सांस्कृतिक व विरासत स्थल सहित संगीत व कला अकादमी का भ्रमण कराया जायेगा। राज्य सरकार ने शैक्षिक भ्रमण के लिये 3 करोड़ 6 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन आगामी 15 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के मध्य किया जायेगा। इसके लिये सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक [more…]
अंकिता हत्याकांड को लेकर तल्ली गरगड़ी में उग्र प्रदर्शन, सीबीआई जांच व दोषियों को फांसी की मांग
भीमताल। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु के नेतृत्व में ग्राम तल्ली गरगड़ी में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने, हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने तथा दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का गुस्सा चरम पर दिखाई दिया। प्रदर्शन में “दोषियों को फांसी दो”, “आज दो अभी दो”, “अंकिता को न्याय दो” जैसे नारे गूंजते रहे।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए [more…]
विधायक कैड़ा ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों को उचित आलू बीमा राशि दिलाने की उठाई मांग
भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानों को आलू फसल बीमा की उचित राशि दिलाने की मांग उठाई। विधायक ने कहा कि भीमताल विधानसभा के रामगढ़, धारी, भीमताल व ओखलकांडा विकासखंड काश्तकार बहुल क्षेत्र हैं, जहां ग्रामीण पूरी तरह खेती पर निर्भर रहकर अपना जीवन यापन करते हैं।विधायक कैड़ा ने बताया कि किसानों ने अपनी आलू फसल का बीमा कराया था, जिसमें प्रति किसान लगभग पांच हजार रुपये प्रीमियम जमा किया गया, लेकिन इसके सापेक्ष मात्र 1150 रुपये [more…]
नये शिक्षा सत्र में प्रवेश शुल्क बढ़ाने वाले विद्यालयों पर करेंगे कार्यवाही
मुख्य शिक्षाधिकारी ने निजी विद्यालयों के लिए तय किए मानक भीमताल(नैनीताल)। शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2025 में नये शिक्षा सत्र में निजी स्कूल संचालकों पर प्रवेश शुल्क नहीं बढ़ाने और एनसीआरटी की किताबें ही लागू करने को लेकर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जयसवाल ने जिले के सभी निजी स्कूल संचालकों को पत्र भेजकर नये शिक्षा सत्र में प्रवेश शुल्क नहीं बढ़ाने, एनसीआरटी की पुस्तकें लागू करने, स्कूली बच्चों को ड्रेस कोड और पुस्तकें विद्यालय से ही खरीदने के विवश नहीं करने को कहा है। सीईओ ने कहा [more…]
घास काटने जंगल गई महिला की खाई में गिरकर मौत
गोचर। रावलनगर, गौचर की एक महिला आज सुबह जंगल में घास काटते समय खाई में गिर गई। महिला की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने महिला के शव को खाई से निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। आज शाम करीब पौने छह बजे एसडीआरएफ की गोचर पोस्ट को सूचना मिली की किरण देवी पत्नी प्रकाश सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी- रावलनगर, गौचर, चमोली सुबह जंगल में घास लेने गई थी, जो देर सायं तक घर वापस नहीं लौटी है। सूचना पर इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन हेतु तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। सघन सर्चिंग के [more…]
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का किया शुभारंभ, माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय उद्यान सर्किट हाउस गढ़ीकैंट में उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने राज्य में माल्टा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में भी राज्य की ओर से माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता पुष्कर धामी के साथ विभिन्न जनपदों के माल्टा एवं नींबू प्रजाति के फलों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर माल्टा एवं नींबू की खटाई सहित नींबू प्रजाति के फलों से बने विभिन्न उत्पादों का स्वाद भी लिया। [more…]
30 जून और 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नोशनल वेतनवृद्धि का मिलेगा लाभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सेवानिवृत्त कार्मिक समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर भेंट कर राज्य के पेंशनरों की विभिन्न मांगों के समाधान का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने समिति द्वारा प्रस्तुत मांगों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार सेवानिवृत्त कार्मिकों के हितों की रक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक हमारी धरोहर हैं और उनकी बेहतरी के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने 30 जून और 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त कार्मिकों को नोशनल [more…]
पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में शुक्रवार देर रात सातसिलिंग-थल मोटर मार्ग पर रिण बिछुल के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा। एसडीआरएफ की टीम ने दोनों शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। मृतकों का नाम-पताहयात सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, आयु 38 वर्ष, निवासी ग्राम सातसीलिंग, पिथौरागढ़संजय कुमार पुत्र प्रेम राम, आयु 32 वर्ष, निवासी ग्राम पंडा, पिथौरागढ़
परिवार रजिस्टर में अनियमितताओं पर धामी सरकार का सख़्त एक्शन, प्रदेशव्यापी जांच के निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड में परिवार रजिस्टर में सामने आ रही गंभीर अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य स्तर पर व्यापक, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी जिलों में उपलब्ध परिवार/कुटुंब रजिस्टरों की प्रतियां तत्काल संबंधित जिलाधिकारी (DM) के पास सुरक्षित रखी जाएं, जिससे अभिलेखों में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की संभावना समाप्त हो। साथ ही, परिवार रजिस्टरों की गहन जांच CDO/ADM स्तर पर कराए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक [more…]
