Archives
नगर पालिका अध्यक्ष ने सड़क का किया निरीक्षण , गड्डों को देखकर जताई नाराजगी
भीमताल। नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने बुधवार को नगर क्षेत्र अंतर्गत भीमताल – नौकुचियाताल रोड का निरीक्षण कर डाक बंगला के पास सड़क पर हुए गड्डों को देख नाराजगी जताई। बड़े बड़े गड्डे होने के कारण कई दो पहिया वाहन इस स्थान पर चोटिल हो चुके है।अध्यक्षा ने पीडब्लूडी अधिकारियों को फ़ोन के माध्यम से सड़क के गड्डों को सही करने को कहा। नगर के व्यापारियों द्वारा भी इन गड्डों के लिए नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है की गड्डे सही नहीं हुए तो आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा।इस मौके पर सभासद [more…]
ढोलीगांव में ‘जनता के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन , विधायक कैड़ा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा विकासखंड के दुर्गम क्षेत्र ढोलीगांव में आयोजित जन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर [more…]
मोरी में भीषण अग्निकांड से तीन मकान जलकर राख, दर्ज़नभर से अधिक पशुओं की मौत
मोरी। आज सुबह् लगभग 05:19 बजे तहसील मोरी अन्तर्गत ग्राम गुराडी में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी द्वारा तत्काल राजस्व विभाग, फायर सर्विस, SDRF, पुलिस, पशु चिकित्सा, 108 एम्बुलेंस टीम को घटना स्थल रवाना किया गया हैं। उक्त टीम मौके पर पहुँच कर टीम तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से समय लगभग प्रातः 07:35 बजे उक्त आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया हैं। ग्राम गुराडी में उक्त अग्निकांड से 03 परिवारों के भवन जलकर पूर्ण रूप से नष्ट हुये हैं। 1- रामचन्द्र पुत्र धर्म दत्त गांव, गुराड़ी, पोस्ट, नैटवार, मोरी, उत्तरकाशी।पशु [more…]
डुंगरी मै पेड़ से गिरने से अधेड की मत्यु विधायक कैड़ा पहुचे मौके पर मुवावजे की करी मांग
भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा डुंगरी मै कमल भट्ट पुत्र नारायण भट्ट कल शाम घास काटने कहकर घर से खेतों की तरफ गए थे! जब देर रात तक घर नहीं पहुचे परिजनों व ग्रामीणों ने खोज बीन की, रात मै नहीं मिले सुबह फिर ग्रामीणों ने खोज बीन की तों घर से कुछ दूर खेतो मै मृत अवस्था मैं मिले! ग्रामीणों ने जिसकी सुचना विधायक राम सिंह कैड़ा को दी! सूचना पर विधायक कैड़ा मौके पर पहुँचे! पेड़ से गिरने से गम्मभी चोट आने पर मृत्यु हो गई है! विधायक कैड़ा ने डाक्टरो [more…]
विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा के कालाआगर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
जन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम में अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश भीमताल। ओखलकांडा विकासखंड के कालाआगर में आयोजित जन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के आतंक से निजात, सड़क, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।विधायक कैड़ा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया, जिससे ग्रामीणों में [more…]
अधिवक्ताओं के अधिकारों की लड़ाई के लिए मैदान में उतरे राजन सिंह मेहरा
सैकड़ों समर्थकों के साथ उत्तराखण्ड बार काउंसिल चुनाव के लिए भरा नामांकन भीमताल। उत्तराखण्ड बार काउंसिल चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को हल्द्वानी बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव राजन सिंह मेहरा ने सैकड़ों समर्थक अधिवक्ताओं के साथ बार काउंसिल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।नामांकन के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में राजन सिंह मेहरा ने कहा कि उनका चुनाव लड़ने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अधिवक्ताओं के अधिकारों और हितों की मजबूती से पैरवी करना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में करीब [more…]
अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप होगा अगला निर्णय: धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अंकिता भंडारी प्रकरण पर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है और इस दिशा में सरकार ने पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जघन्य अपराध की निष्पक्ष एवं गहन जांच के लिए महिला अधिकारी पी. रेणुका देवी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसने मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की। सरकार [more…]
गोदियाल ने नंदप्रयाग, चमोली और गोपेश्वर में निकाली ‘अंकिता भंडारी को न्याय दो पद यात्रा’
गोपेश्वर। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच उच्चतम न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराये जाने की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन एवं आन्दोलन का दौर आज भी जारी रहा। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज नंदप्रयाग, चमोली एवं गोपेश्वर में अंकिता भंडारी को न्याय दो पद यात्रा निकाली, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भगवानपुर, पिरान कलियर एवं रुड़की, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रानीखेत तथा प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने देहरादून के विभिन्न वार्डों में अंकिता भंडारी को न्याय दो पद [more…]
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं की तिथि घोषित
रामनगर। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) में आज सभापति डॉ० मुकुल कुमार सती की अध्यक्षता में वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम के निर्धारण हेतु परीक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। परीक्षा समिति द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की सैद्धान्तिक परीक्षाएं 21 फरवरी, 2026 से आरम्भ होकर 20 मार्च, 2026 को सम्पन्न होंगी। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट 2026 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी, 2026 से 15 फरवरी, 2026 के मध्य सम्पादित की जायेगी। बैठक में परिषद् के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी एवं परीक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
गांव के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा वीबी-जी राम जी अधिनियम: मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय में मीडिया से वार्ता करते हुए विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G अधिनियम) को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह नया अधिनियम केवल मनरेगा का नाम बदलना नहीं, बल्कि ग्रामीण रोजगार नीति की संरचनात्मक पुनर्रचना है। जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र एवं इकाइयां मजबूत हो सकेंगी। उन्होंने इसे गांव को विकसित बनाने के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम किसानों को सुरक्षा, श्रमिकों को रोजगार, महिलाओं को सम्मान, गांवों का विकास और विकसित गाँव के माध्यम से विकसित भारत के लिए मजबूत नींव बनाने [more…]
