Archives
लेपर्ड की दो खालों और हड्डियों के साथ वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ और नैनीताल वन प्रभाग की टीम ने नैनीताल जिले के पंगोट क्षेत्र से लेपर्ड की दो खालों और भारी मात्रा में हड्डियों के साथ एक वन्यजीव तस्कर महेश सिंह कपकोटी पुत्र स्व0 जसवंत सिंह निवासी कपकोट थाना कपकोट जिला बागेश्वर गिरफ्तार किया है। बरामद खालें क्रमशः 7 और 6 फिट लम्बी और हड्डियों का वजन करीब साढ़े चार किलो है। खालें व हड्डियां 6 माह पुरानी होने की सम्भावना है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि वन्यजीव तस्करों का लम्बे समय से जनपद बागेश्वर क्षेत्र से वन्यजीव अंगो की तस्करी करने का इनपुट एसटीएफ के [more…]
मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अपने भवन का सपना अब साकार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस क्लब के भवन निर्माण को शीघ्र शुरू कराने की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए एमडीडीए को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह भवन एक आधुनिक, सुविधायुक्त और मॉडल प्रेस क्लब के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा शुक्रवार को परेड मैदान स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान की। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तरांचल प्रेस क्लब के भवन निर्माण का प्रस्ताव उन्होंने [more…]
अंकिता भण्डारी हत्याकांड की CBI जांच की संस्तुति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता–पिता की अनुरोध व उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अंकिता भंडारी प्रकरण की CBI जांच कराए जाने की संस्तुति प्रदान की है । मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य शुरू से अंत तक निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से न्याय सुनिश्चित करना रहा है और आगे भी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहन अंकिता भंडारी के साथ हुई इस अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने बिना किसी विलंब के पूर्ण संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को [more…]
दून में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार
देहरादून। फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से दून में रह रही बांग्लादेशी महिला को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला, कोविड के दौरान अवैध रूप से बार्डर क्रॉस कर भारत आई थी और पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति से निकाह किया था। दो वर्ष पूर्व वह पति के साथ देहरादून आई। वर्तमान में उसका पति दुबई में काम कर रहा है और वह दून में अकेली रहती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पटेलनगर पुलिस को आज लोक संस्कृति कॉलोनी में एक बांग्लादेशी महिला के अवैध रूप से रहने [more…]
सम्मान और संवेदना के साथ अधिवक्ताओं ने जिला जज को दी भावभीनी विदाई
भीमताल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल के स्थानांतरण पर जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की ओर से भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में बार और बेंच के बीच समन्वय एवं संवाद को नई मजबूती मिली।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि जिला जज हरीश कुमार गोयल का कार्यकाल न्यायप्रिय, संतुलित एवं अधिवक्ताओं के हितों के प्रति संवेदनशील रहा। वहीं बार संघ के सचिव ने कहा कि वे सदैव बार के [more…]
रामगढ़ ब्लॉक के गांवों में पहुंचे विधायक कैड़ा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
हर ब्लॉक में लगाए जाएंगे वेदर स्टेशन, किसानों को मिलेगा सही फसल बीमा लाभ भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक के लोसज्ञानी, नथुवाखान, भलाड़ सहित अन्य गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों और किसानों ने आलू फसल बीमा, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क व पेयजल से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।ग्रामीणों ने बताया कि वेदर स्टेशन सही स्थान पर न लगाए जाने के कारण किसानों को फसल बीमा का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस वर्ष आलू फसल बीमा राशि बेहद कम मिलने से किसानों [more…]
डोभ (श्रीकोट) नर्सिंग कॉलेज का नाम अंकिता भंडारी के नाम पर रखने का जीओ जारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) पौड़ी का नाम परिवर्तित करते हुए ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) पौड़ी‘ किया गया है। इस संबंध में चिकित्सा सवास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के द्वारा गुरुवार को कार्यालय ज्ञाप जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गत दिवस स्व. अंकिता के माता-पिता से भेंट कर दोहराया था कि था सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने स्व. अंकिता भंडारी के माता-पिता के द्वारा प्रस्तुत मांगों पर विधि-सम्मत, निष्पक्ष [more…]
मनरेगा की आत्मा को ख़त्म करना चाहती मोदी सरकार: कुमारी सैलजा
देहरादून। आज उत्तराखंड दौरे के दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश की राजनैतिक मामलों की समिति की बैठक थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें महत्वपूर्ण रूप से मनरेगा और अंकिता भंडारी प्रकरण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार मनरेगा की आत्मा को खत्म करना चाहती है। यहाँ सिर्फ़ नाम बदलने का मुद्दा नहीं है, यहाँ बात अधिकारो को ख़त्म करने की है। मनरेगा एक मांग-आधारित रोजगार का कानूनी अधिकार था, जिसमें सरकार [more…]
मुख्यमंत्री ने की देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों से जुड़े निर्माण कार्यों के दौरान बिजली, पानी, गैस की भूमिगत लाईन सहित अन्य जो भी कार्य होने हैं, उन्हें संबंधित विभाग आपसी समन्वय कर निर्धारित समयावधि के अन्दर कार्य पूर्ण करें। सभी विभाग वर्षभर में प्रस्तावित कार्यों को सूचीबद्ध कर कार्य करें। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर समय निर्धारित करते हुए ही कार्य करने की अनुमति [more…]
अवैध निर्माणों के विरुद्ध एमडीडीए का ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान जारी
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा अनियमित एवं अवैध निर्माणों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी है। प्राधिकरण का स्पष्ट उद्देश्य नियोजित विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में आज सिटी फॉरेस्ट पार्क, तरला नागल, सहस्रधारा रोड के पीछे स्थित एक निर्माण स्थल पर कठोर कार्रवाई की गई। प्रकरण में विक्रमप्रताप सिंह द्वारा स्वीकृत तीन सिंगल ड्वेलिंग यूनिट के मानचित्रों को आपस में जोड़कर समस्त सेट-बैकों को प्रभावित करते हुए फ्लैटों का निर्माण किया गया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि निर्माणाधीन भवन को पूर्व में सील किए जाने के पश्चात सील [more…]
