Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखण्ड को मिला ‘लीडर’ का दर्जा

देहरादून। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा जारी स्टेट स्टार्टअप इकोसिस्टम रेंकिंग (5वां संस्करण) में उत्तराखण्ड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में ‘लीडर’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर उत्तराखण्ड सरकार के उद्योग विभाग को Certificate of Appreciation प्रदान किया गया।   इस सम्मान मिलना इस बात को दर्शाता है कि उत्तराखण्ड में स्टार्टअप नीति के जरिए नवाचार, उद्यमिता, निवेश प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में कामयाब रहा है, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

MDDA की बड़ी कार्रवाई : 40 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र

देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने आज डोईवाला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह कार्रवाई उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई। एमडीडीए द्वारा पूर्व में संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण एवं प्लॉटिंग को रोकने के निर्देश दिए गए थे, किंतु नियमों की अनदेखी जारी रहने पर यह कठोर कदम उठाया गया। प्राधिकरण का उद्देश्य अनियंत्रित विकास पर रोक लगाकर सुव्यवस्थित, सुरक्षित और नियोजित शहरी विकास को बढ़ावा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नरकोटा के पास नदी में गिरा वाहन, एक शव बरामद

श्रीनगर गढ़वाल। रुद्रप्रयाग-श्रीनगर मोटर मार्ग पर शुक्रावार देर नरकोटा के पास एक बोलेरो कैंपर नदी में गिर गया। रात अधिक होने के कारण बोलेरो कैंपर का कुछ पता नहीं चला, लेकिन एक शव नदी के किनारे पड़ा मिला, जिसे एसडीआरएफ ने जिला पुलिस को सौंप दिया। कल 16 जनवरी 2026 की रात्रि करीब 11.3. बजे सडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि श्रीनगर रोड पर नरकोटा के पास एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की रतूड़ा पोस्ट से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। वाहन संभवतः नदी में गिरा हुआ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कम किया जा सकता है प्राकृतिक आपदाओं का दुष्प्रभाव

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं सहनशीलता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने  कहा कि इस कार्यशाला में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा-पूर्व तैयारी, प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगा। साथ ही, तकनीकी नवाचार, अनुसंधान सहयोग एवं साझेदारी को मजबूत बनाने की दिशा में ठोस रणनीतियां तैयार की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यशाला से प्राप्त सुझाव उत्तराखंड सहित संपूर्ण हिमालयी क्षेत्रों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति के कारण [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने प्रदान की कई विकास योजनाओं के लिये ₹183.71 करोड़ की धनराशि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़क के निर्माण एवं पुर्नर्निमाण, पेयजला, आवास, पंचायतीराज संस्थाओं को वित्तीय हस्तान्तरण तथा आपदा राहत से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विकास कार्यो के लिये ₹183.71 करोड की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा आगामी श्री नन्दा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों हेतु विस्तृत कार्ययोजना के तहत विधानसभा क्षेत्र थराली में नन्दप्रयाग-घाट-सुतोल-कनोल मोटर मार्ग (किमी 20 से 40) के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण के लिये ₹ 12.90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने जनपद चमोली की कर्णप्रयाग शाखा के अन्तर्गत सोनली-देवली बागर जलापूर्ति [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्य कर्मचारियों ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर दफ्तरों में की गेट मीटिंग

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की ओर से पूर्व निर्धारित प्रथम चरण के आंदोलन के तहत आज शुक्रवार को दूसरे दिन देहरादून में रिंग रोड क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों में गेट मीटिंग की। परिषद के पदाधिकारी सबसे पहले किसान भवन पहुंचे, जहां कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ परिषद के 18 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा की। इस दौरान कृषि विभाग के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली एवं ढांचा पुनर्गठन आदि मांगों का समर्थन कर आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की गई। किसान भवन में प्रताप कुमार, सोनाली, फैसल, प्रमोद गौनियाल, दीपक गुसाईं, अजय, हरीश, वर्षा एवं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए काशीपुर पहुंची SIT

देहरादून। काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में गठित एसआईटी ने उधमसिंह नगर जनपद के थाना आईटीआई, काशीपुर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एसआईटी द्वारा केस डायरी और अन्य अभिलेखों का परीक्षण करने के साथ ही काठगोदाम थाने से मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन एवं अन्य अभिलेखीय साक्ष्यों की विवेचना की जा रही है। मृतक के मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त तमंचे को फॉरेंसिक परीक्षण के लिए लैब भेजा जा रहा है। एसआईटी की टेक्निकल टीम द्वारा मृतक द्वारा भेजे गए ई-मेल का विस्तृत परीक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। ई-मेल में मृतक द्वारा कुछ स्थानीय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सख्ती, 50 प्रतिशत से कम प्रगति वाले बूथों की हुई समीक्षा

एडीएम विवेक राय ने बीएलओ को 75 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश भीमताल । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारी को लेकर शुक्रवार को नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल विवेक राय ने की। इस दौरान वर्ष 2003 एवं 2025 की मतदाता सूचियों के मिलान (मैपिंग) में 50 प्रतिशत से कम प्रगति वाले मतदेय स्थलों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।अपर जिलाधिकारी ने संबंधित सुपरवाइजर एवं बूथ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एडीबी परियोजना के कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण हों, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी

भीमताल । एडीबी वित्त पोषित उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) के अंतर्गत हल्द्वानी नगर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की शुक्रवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में जुटी सभी एजेंसियों को निर्देश दिए कि परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता, मितव्ययिता और आपसी समन्वय के साथ पूरे किए जाएं। साथ ही स्थानीय नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी मानसून से पूर्व सड़क, मार्ग एवं खुदाई से जुड़े सभी कार्य [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: हरिपुर बच्ची में लगा बहुआयामी जनसेवा शिविर

भीमताल । उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को न्याय पंचायत हरिपुर बच्ची में बहुआयामी जनसेवा एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते हुए विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया गया।शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनता की समस्याओं का समाधान उनके गांव और द्वार पर ही हो। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों [more…]