Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ऐतिहासिक क्षण: 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ

इकोनॉमिक कॉरिडोर से रोजगार, पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: धामी  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के उत्तराखण्ड आगमन एवं दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे) के शुभारम्भ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में एक उच्चस्तरीय बैठक ली। मुख्यमंत्री ने इस अवसर को राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बताते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि यह कार्यक्रम जन-उत्सव का रूप ले सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा का शेड्यल जारी

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक हरिद्वार और हल्द्वानी में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।  

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ढोलीगांव-डानशीली-गडूडा मोटर मार्ग का शिलान्यास, 4.95 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

भीमताल । लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी राहत देते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र ढोलीगांव से मल्ली डानशीली, तल्ली डानशीली, गडूडा होते हुए जान सिमलकन्या तक प्रस्तावित मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मार्ग का निर्माण 4 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।क्षेत्र के ग्रामीण वर्षों से इस मोटर मार्ग की मांग कर रहे थे। सड़क न होने के कारण लोगों को दैनिक उपयोग का सामान ढोने के साथ-साथ मरीजों को मुख्य सड़क तक घोड़ों या [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जोशीमठ पीजी कॉलेज में अँग्रेजी विभाग परिषद का गठन

ज्योतिर्मठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के अँग्रेजी विभाग में सत्र 2025-26 के लिए विभागीय परिषद अँग्रेजी का गठन किया गया। अँग्रेजी विभाग के बी. ए. द्वितीय, चतुर्थ और षष्टम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने आपसी सहमति से बी. ए. षष्टम सेमेस्टर की छात्रा नीलम को परिषद का अध्यक्ष, बी. ए. षष्टम के छात्र नवल सिंह को उपाध्यक्ष , बी. ए. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सचिन चौहान को सचिव और बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर के छात्र सीमांत को कोषाध्यक्ष के पद के लिए चुना। देव, सृष्टि, आयशा, शिवानी और आयुषी भट्ट को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। विभागीय परिषद अँग्रेजी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धारी ब्लॉक में फिर लौटा बाघ का आतंक, ग्रामीणों में दहशत; कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

भीमताल । धारी ब्लॉक के गुनियालेख ग्राम सभा और बबियाड ग्राम सभा के कालागाड़ी तोक क्षेत्र में एक बार फिर बाघ का आतंक फैल गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार अलग-अलग स्थानों पर बाघ के देखे जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। इसका असर स्कूली बच्चों की आवाजाही और ग्रामीणों की दैनिक दिनचर्या पर भी पड़ रहा है।कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बताया कि बीते कई महीनों से क्षेत्र में बाघ की सक्रियता बनी हुई थी। ग्रामीणों ने बार-बार वन विभाग से पैदल मार्गों की सफाई और सोलर लाइट [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आयुर्वेदिक डाॅक्टरों की मांगों पर मंत्री मदन कौशिक ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा

देहरादून। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखंड के प्रांतीय पदाधिकारियों ने आज आयुष मंत्री मदन कौशिक का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साथ ही शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। प्रांतीय संगठन द्वारा आयुष विभाग में कार्यरत चिकित्साधिकारियों से संबंधित लंबित प्रकरणों, सेवा हितों एवं विभागीय सुधार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंत्री मदन कौशिक से विस्तृत चर्चा की गई। संगठन द्वारा प्रमुख रूप से डीएसीपी (DACP) व्यवस्था लागू करने, एसीपी (ACP) प्रकरणों के निस्तारण, तथा आयुष विभाग में विभागीय संवर्ग से निदेशक/ कार्यवाहक निदेशक की नियुक्ति किए जाने की मांग रखी गई। इसके अतिरिक्त चिकित्सालयों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रो. रैवानी गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव नियुक्त

श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. वाईपी रैवानी को विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले अनीस-उज-जमान गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव का दायित्व देख रहें थे। मंगलवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए प्रो. वाईपी रैवानी को विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया। प्रो. रैवानी अपने विभागीय दायित्व का भी निर्वाहन करेगें।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने की 5 विधानसभा क्षेत्रों की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

जन समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विकास कार्यों में देरी पर अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी चारधाम यात्रा से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश मानसून पूर्व बाढ़ नियंत्रण कार्यों की व्यापक समीक्षा के निर्देश देहरादून।राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। विधायकगणों द्वारा अपने क्षेत्र की जिन समस्याओं को उठाया जा रहा है, अधिकारी उन्हें गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। जिन योजनाओं का समाधान शीघ्र हो सकता है, यह सुनिश्चित किया जाए कि उनमें अनावश्यक विलंब न हो। कार्यों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

महिला को निवाला बनाने वाला आदमखोर बाघ काबू में, रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा

भीमताल । नैनीताल जिले के सूर्यागांव क्षेत्र में दहशत का कारण बने आदमखोर बाघ को वन विभाग ने आखिरकार काबू में कर लिया है। बीते दिनों महिला को निवाला बनाने के बाद से बाघ लगातार गांव के आसपास मंडरा रहा था, जिससे ग्रामीणों में भारी भय का माहौल बना हुआ था।वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत जंतवाल गांव में लगाए गए पिंजरे में बाघ फंस गया। इसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उसे ट्रैंक्विलाइज़ कर सुरक्षित कब्जे में लिया। सोमवार देर रात चले संयुक्त ऑपरेशन में वन विभाग की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वन्यजीव-मानव संघर्ष पर सख्ती: सांसद अजय भट्ट ने दिए ठोस कदम उठाने के निर्देश

भीमताल , 06 अप्रैल। जनपद में वन्यजीवों के हमलों से बढ़ रही जनहानि की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सर्किट हाउस काठगोदाम में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद अजय भट्ट ने की, जिसमें वन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।सांसद भट्ट ने स्पष्ट कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक जनजागरूकता [more…]