Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

टिहरी लेक फेस्टिवल से पर्यटन को नई उड़ान, 6 से 9 मार्च तक सजेगा रोमांच और संस्कृति का महाकुंभ

भीमताल । झील की लहरों पर रोमांच, पर्वतों की गोद में ट्रैकिंग और आध्यात्म के संग योग—इन सबका संगम 6 से 9 मार्च के बीच आयोजित होने जा रहे टिहरी लेक फेस्टिवल में देखने को मिलेगा। टिहरी जिला प्रशासन और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘Himalayan O₂ – टिहरी लेक फेस्टिवल’ का शुभारंभ 6 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए जाने का प्रस्ताव है।चार दिवसीय आयोजन के दौरान टिहरी झील की सैर, गंगा की वेगवान धाराओं में राफ्टिंग, खैट पर्वत की ट्रैकिंग, देवप्रयाग संगम तट पर योग और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दिव्यांग शिविर में चिकित्सकों से अभद्रता का आरोप, भीमताल विधायक पर गंभीर सवाल

भीमताल। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश पनेरु ने भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा पर खनस्यूं में आयोजित दिव्यांग शिविर के दौरान चिकित्सकों के साथ अभद्रता एवं दबाव बनाने का आरोप लगाया है।जारी बयान में पनेरु ने कहा कि 23 फरवरी को आयोजित चिकित्सा शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीप सिंह पटपटिया सहित अन्य चिकित्सकों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया। आरोप है कि चिकित्सकों पर अनुचित रूप से दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने का दबाव बनाया गया और मना करने पर देख लेने की धमकी दी गई।प्रेस वक्तव्य के अनुसार, सोबन [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में महिलाओं की होली की धूम

भीमताल । रामलीला मैदान मल्लीताल में बुधवार को महिलाओं की होली की धूम रही। महिला कल्याण समिति और ऑल इंडिया वूमेन कॉफ्रेंस की ओर से होली का आयोजन किया गया। होली में महिलाओं ने अबीर उड़ता गुलाल उड़ाता, मत मारो पिया होली आई रहे ‘ के गीतों में ठुमके लगाए। महिलाओं ने अबीर और गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाई दी। समिति अध्यक्ष आशा उप्रेती ने कहा कि समिति की ओर से हर साल होली का आयोजन किया जाता है। होली में चेयरमैन सीमा टम्टा, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, बीना आर्या, नीमा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दून विश्वविद्यालय में ‘थिएटर इन एजुकेशन’ कार्यशाला ने दी नई दिशा:  प्रो. सुरेखा डंगवाल

देहरादून। दून विश्वविद्यालय के रंगमंच एवं लोक प्रदर्शन कला विभाग द्वारा आयोजित ‘थिएटर इन एजुकेशन’ कार्यशाला के तीन दिवसीय सत्र उत्साह, रचनात्मकता और मानवीय ऊर्जा के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि “थिएटर इन एजुकेशन शिक्षा को जीवंत और संवेदनशील बनाने का सशक्त माध्यम है।डीएसडब्ल्यू प्रो. एचसी पुरोहित ने नाट्यशास्त्र को इसकी समृद्ध परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यशाला का संचालन थिएटर विशेषज्ञ रजनीश बिष्ट ने किया। विभाग के प्राध्यापक डॉ. अजीत पंवार एवं डॉ. कैलाश कंडवाल ने आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। तीन दिवसीय सत्र में ‘स्व-परिचय’, ‘मशीन खेल’, ‘भावात्मक चाल’ और ‘स्थिर चित्र’ जैसे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए SOP जारी

Home/राजकाज/सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए SOP जारी राजकाज विभागाध्यक्षों को अपने कार्यालयों में SOP का कड़ाई से पालन करने के निर्देश

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

महिला को चापड़ दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने लोअर राजीव नगर के एक युवक हिरासत में लिया है। आरोप है कि युवक ने एक महिला पर अश्लील कमेंट किए। महिला अपने कुछ अन्य साथियों के साथ जब विरोध करने युवक की दुकान पर पहुंची तो उसने महिला को चापड़ दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को आज 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक युवक द्वारा एक महिला को चापड़ दिखाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी करने पर पता चला कि महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी, जिस [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में बिल्डिंग बायलाॅज में होगा संशोधन

सीबीआरआई के निदेशक प्रो. प्रदीप करेंगे समिति की अध्यक्षता देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य की बढ़ती भूकंपीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने भवन निर्माण नियमों को अधिक सुरक्षित और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भारतीय मानक ISO 1893-2025 के अनुसार पूरे राज्य के भूकंप जोन छह में शामिल होने के बाद अब बिल्डिंग बायलाॅज में व्यापक संशोधन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन द्वारा वर्तमान बिल्डिंग बायलाॅज की समीक्षा एवं संशोधन हेतु सीएसआईआर-सीबीआरआई रुड़की के निदेशक प्रो. आर. प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

रिश्वतखोर दरोगा विजिलेंस के हत्थे चढ़ा

ऊधमसिंह नगर। विजिलेंस की टीम ने दिनेशपुर थाने में तैनात एक दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दिनेशपुर निवासी शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में शिकायत की थी कि उसके नाम पर थाना गदरपुर में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना दिनेशपुर थाने में तैनात एएसआई अनवर अहमद कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप था कि एएसआई अनवर अहमद ने मुकदमे को निपटाने के एवज में उनसे ₹15,000 की रिश्वत की मांग की। विजिलेंस टीम ने शिकायत की जांच कर आरोपी को ट्रैप करने के लिए जाल बिछाया। आज विजिलेंस की हल्द्वानी सेक्टर की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व का क्षण, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित SKOCH Award के लिए चयन

एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व का विषय। चारधाम यात्रा 2025 के सफल संचालन हेतु विकसित अभिनव ट्रैफिक एवं कंट्रोल रूम प्रबंधन प्रणाली को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित SKOCH (India’s Honest Independent Honour) Award  के लिए चयनित किया गया है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) देहरादून लोकजीत सिंह के नेतृत्व में “चारधाम यात्रा 2025 : निर्बाध तीर्थ प्रबंधन हेतु अभिनव कंट्रोल रूम समाधान” नामांकन को 106वें SKOCH समिट में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान शासन एवं विकास के क्षेत्र में विशिष्ट और परिणाम-आधारित नवाचारों के लिए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, GST का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। विजिलेंस टीम ने राज्य कर विभाग हरिद्वार में तैनात एक कर्मचारी को आज रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। हरिद्वार निवासी शिकायतकर्ता की बंद हो चुकी फर्म हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री (वर्ष 2021) से संबंधित जीएसटी लागू होने से पूर्व के अंतिम 3 माह के वैट टैक्स ₹1,76,000 को समाप्त करने के एवज में जीएसटी के बाबू प्रमोद सेमवाल द्वारा ₹1,20,000 की अवैध मांग की गई थी, जिसे किश्तों में देने को कहा गया। आज विजिलेंस विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3, हरिद्वार में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर तैनात प्रमोद सेमवाल पुत्र शिव [more…]