Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पितामह–मातामह समारोह

भीमताल। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल के प्राथमिक विभाग द्वारा विद्यालय परिसर में पितामह एवं मातामह समारोह बड़े हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के दादा-दादी और नाना-नानी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने बुज़ुर्गों के प्रति सम्मान, प्रेम एवं संस्कारों की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत नृत्य के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने कव्वाली, नृत्य एवं गायन जैसी रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं, जिनके माध्यम से दादा-दादी के जीवन में महत्व को सुंदर ढंग से प्रस्तुत [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मर कर भी अमर हो गए ऋषिकेश के रघु पासवान

ऋषिकेश। यह मरकर भी अमर होने की अनूठी मिसाल है। ऋषिकेश का 42 वर्षीय रघु पासवान भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहा लेकिन दान किए गए उनके अंगों से 5 अन्य लोगों का जीवन वापिस लौट आयेगा। ब्रेन डेड हो चुके इस व्यक्ति के केडवरिक ऑर्गन डोनेशन की यह प्रक्रिया एम्स ऋषिकेश में शुक्रवार को संपन्न हुई जो पूर्ण तौर से सफल रही। यह दूसरा अवसर है जब एम्स ने ऑर्गन डोनेशन की इस प्रक्रिया को अंजाम तक पंहुचाया है। मूल रूप से बिहार का रहने वाला रघु पासवान राजमिस्त्री था। हाल ही में कुछ दिन पहले हुई [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

27 जनवरी को मनाया जाएगा यूसीसी दिवस, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में होगा मुख्य कार्यक्रम

भीमताल (सूवि)। एक समान अधिकार और एक समान कानून की दिशा में देश को नई राह दिखाने वाली उत्तराखंड सरकार की ऐतिहासिक पहल समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 27 जनवरी 2026 को यूसीसी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि जनपद स्तर पर यूसीसी दिवस का मुख्य कार्यक्रम एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के समस्त विकास खंडों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।यूसीसी दिवस के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत धारी तहसील में चला सफाई अभियान

भीमताल। स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर गुरुवार को धारी तहसील परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ वातावरण का संदेश देना रहा।सफाई अभियान के दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नानू कुमार, नितेश बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर परिसर की साफ-सफाई की और लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि हम सभी की [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल समेत ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों में उत्साह

भीमताल। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को नैनीताल जनपद में मौसम ने अचानक करवट ली। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्ष की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। नैनीताल के समीप चाइना पीक और किलबरी क्षेत्र में बर्फबारी होते ही सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुक्तेश्वर, रामगढ़, धानाचूली, नाई और मनाघेर जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम हुई बर्फबारी से तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के साथ क्षेत्र में शीतलहर का असर भी बढ़ गया है। वहीं लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने नाई में आयोजित दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का किया समापन

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा नाई में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित दो दिवसीय देवगुरु उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का समापन मुख्य अतिथि भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। महोत्सव के दूसरे दिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल बना रहा।समापन अवसर पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने आयोजक मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमारी लोक-संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के लिए इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर होना [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में भूमिका निभाएगा विकसित उत्तराखंड का विजन: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेस इंस्टीट्यूट में आयोजित चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस दो दिवसीय शिविर के माध्यम से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ठोस, व्यवहारिक और समयबद्ध रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान उत्तराखण्ड के समग्र विकास से जुड़े सभी प्रमुख क्षेत्रों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। जिससे राज्य के भविष्य के लिए एक स्पष्ट, व्यवहारिक और समयबद्ध दिशा निर्धारित की जा सकेगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर पीड़ित महिला का पूरा स्तन हटाकर नया स्तन बनाया

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने स्तन कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। उत्तराखंड में पहली बार मल्टी-सेंट्रिक्स ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिला का पूरा स्तन हटाने के बाद उसी के शरीर की मांसपेशियों और त्वचा से नया स्तन बनाकर सफल पुनर्निर्माण किया गया। यह जटिल सर्जरी अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी के नेतृत्व में की गई। मेडिकल साइंस में इस बीमारी को मल्टी-सेंट्रिक्स ब्रेस्ट कैंसर कहा जाता है, जिसमें स्तन के अलग-अलग हिस्सों में एक से अधिक कैंसर ग्रंथियां विकसित हो जाती हैं। ऐसे मामलों में आंशिक सर्जरी संभव नहीं होती [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में 461 लोगों को मिला सीधा लाभ

भीमताल । सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से विकास खंड रामगढ़ की न्याय पंचायत पाथरी के जन मिलन केंद्र बिचखाली में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन विधायक सरिता आर्या की पहल पर किया गया।शिविर में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज, पेयजल एवं जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, लघु सिंचाई, उडेरा, खाद्य आपूर्ति तथा उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से पात्र [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRR बिंदाल बना उत्तराखण्ड का पहला Jio AI-Ready सर्टिफाइड स्कूल

अब तक एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल के 500 से अधिक छात्र-छात्राएं हुईं पंजीकृत देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् जियो के संयुक्त तत्वावधान में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए उत्तराखंड का पहला स्कूल बनने का गौरव प्राप्त किया है, जहां एक साथ 100 विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया। कोर्स पूर्ण करने के बाद विद्यार्थियों को यह उपलब्धि हासिल हुई, जिससे स्कूल और छात्रों दोनों का नाम रोशन हुआ है। यह प्रमाण पत्र रिलायंस जियो कंपनी की ओर से जारी किए गए [more…]