Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन हुआ नैनीताल, जिले में जले 2.51 लाख दीपक

नैनी झील के चारों ओर 51 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाई सरोवर नगरी भीमताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम महोत्सव के रूप में मनाया गया। जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम नैनीताल में आयोजित हुआ। इस दौरान नैनीताल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 51 हजार दीपक जलाए गए। नैनी झील के चारों ओर जलाए गए दीपकों की रोशनी से सरोवर नगरी की खूबसूरती और निखर उठी। दीपों से जगमगाते नैनीताल का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। [more…]

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शहीद पार्क में जलाए आशीर्वाद के दीये

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, विभिन्न स्थानों पर हुए सेवा कार्य भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग स्थित शहीद पार्क में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आशीर्वाद के दीये जलाए गए। हल्द्वानी शहर में विभिन्न स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने दीप प्रज्वलित किए। नगर निगम, जिलाधिकारी कैंप कार्यालय, विभिन्न पार्कों और प्रमुख चौराहों पर दीप जलाए गए। इनमें कालाढूंगी चौराहा, तिकोनिया चौराहा, को-ऑपरेटिव बैंक चौराहा, पीलीकोठी चौराहा, मुखानी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ग्रामीणों के साथ केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दी स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं, स्वच्छता अभियान से जुड़ने का किया आह्वान भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ग्राम बड़ेत में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान मंत्री कैड़ा ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक प्रदेशभर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान

बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भीमताल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में बुधवार को भीमताल रामलीला मैदान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जनों लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा में योगदान दिया। इस दौरान बहुउद्देशीय शिविर भी लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित विभिन्न समस्याओं से [more…]

उत्तराखण्ड

गोविषाण टीले की खोदाई में मिली ईंटों की गोलाकार संरचना, गुप्तकाल से जुड़ने के संकेत

काशीपुर में 90 एकड़ में फैले ऐतिहासिक टीले पर चल रही खोदाई में पुरातत्वविदों की बढ़ी दिलचस्पी, अक्टूबर में फिर शुरू होगा उत्खनन भीमताल। ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के गोविषाण टीले पर चल रही खोदाई में ईंटों से निर्मित गोलाकार संरचना मिली है। प्रारंभिक तौर पर यह संरचना कुएं जैसी प्रतीत हो रही है। पुरातत्वविदों के अनुसार, इसके गुप्तकाल से संबंधित होने की संभावना है। हालांकि संरचना के काल और उपयोग को लेकर स्थिति विस्तृत खोदाई और अध्ययन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। गोविषाण टीले पर पुरातात्विक अवशेषों की खोज के लिए [more…]

उत्तराखण्ड

बाढ़ के बाद नेपाल में भूकंप के दो झटकों से दहशत, 4.5 रही तीव्रता

मुगु जिले में देर रात और तड़के कांपी धरती, डोल्पा और जुम्ला में भी महसूस किए गए झटके; फिलहाल जनहानि की सूचना नहीं भीमताल। बाढ़ की मार झेल रहे नेपाल में बुधवार तड़के लगातार दो भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। उत्तर-पश्चिमी नेपाल के मुगु जिले में कुछ अंतराल पर आए दोनों भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 और 4.2 मापी गई। भूकंप के झटके पड़ोसी डोल्पा और जुम्ला जिलों में भी महसूस किए गए। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। रात 1:51 बजे आया पहला [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में गूंजी बच्चों की कविताएं, 25 बाल कवियों ने सुनाईं रचनाएं

भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल में आयोजित बाल कवि सम्मेलन में बच्चों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से कल्पना, संवेदना और सामाजिक सरोकारों को शब्द दिए। दो चरणों में चयन के बाद विद्यालय के 25 श्रेष्ठ बाल कवियों ने सभागार में अपनी कविताओं का पाठ किया। बाल कवियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने खूब सराहा। विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ हास्य कवि एवं लेखक गौरव त्रिपाठी और विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद चयनित बाल कवियों ने एक-एक कर अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद

भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में हरीश पनेरू ने ओखलकांडा विकासखंड की कुण्डल ग्राम सभा स्थित आमा मंदिर से अपने चुनावी अभियान का शंखनाद किया। आस्था के प्रमुख केंद्र माने जाने वाले आमा मंदिर में उन्होंने भीमताल विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान किया। इस दौरान हरीश पनेरू ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार, अत्याचार और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ वह मजबूती [more…]

उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री के भ्रमण पर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने उठाए सवाल, बोले- दस साल से भ्रमण हो रहे, समस्याओं का समाधान कब होगा

चांफी-पदमपुरी और बबियाड़-टपूवा-दुदुली मोटरमार्ग की बदहाली पर साधा निशाना, आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजे की मांग भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से क्षेत्र में लगातार भ्रमण कार्यक्रम हो रहे हैं, लेकिन जनता की मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि अब भ्रमण से अधिक जरूरत समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना और होमवर्क करने की है। मनोज शर्मा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा रविवार को [more…]