Archives
अंकिता भंडारी हत्याकांडः CBI ने दर्ज की पहली एफआईआर
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रही CBI ने सोमवार को पहली एफआईआर दर्ज कर ली है। CBI की ओर से दिल्ली स्थित CBI थाना (SC-2) में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पूछताछ और सबूत इकट्ठा करने के लिए CBI की टीम देहरादून और ऋषिकेश पहुंच चुकी है। उल्लेखनीय है कि सितंबर 2022 में पौड़ी जिले के वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की रिसार्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता ने हत्या कर दी थी। तीनों आरोपियों को सत्र न्यायालय आजीवन कारावास की सजा सुना चुका है। पिछले [more…]
साइबर ठगों ने 85 वर्ष के बुजुर्ग को डिजीटल अरेस्ट कर 68 लाख रुपए ठगे
देहरादून। साइबर ठगों ने एक 85 वर्ष बुजुर्ग को डिजीटल अरेस्ट कर उनसे 68 लाख रुपए ठग लिए। एसटीएफ ने आरोपी को बाडमेर, राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने 85 वर्ष के वरिष्ठ नागरिक सेWhatsApp कॉल के माध्यम से सम्पर्क किया। उन्होंने स्वयं को सीबीआई ऑफिसर बताकर बुजुर्ग के आधार कार्ड का दुरुपयोग मनी लॉउण्ड्रींग के केस में होना बताकर बुजुर्ग के डिजीटल अरेस्ट कर करीब 68 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी कर ली। एसटीएफ ने आरोपियों के खिलाफ साइबर पुलिस स्टेशन देहरादून में धारा 318(4), 61(2) [more…]
रानीबाग में 4 फरवरी को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, जिलाधिकारी करेंगे अध्यक्षता
भीमताल। न्याय पंचायत रानीबाग के अंतर्गत रानीबाग, अमृतपुर, सूर्यागांव, बलयूटी और दोगड़ा ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के लिए 4 फरवरी (बुधवार) को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत रानीबाग स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदिरानगर रानीबाग में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा।शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल करेंगे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर समाधान का प्रयास करेंगे।ग्राम [more…]
जंगलों की आग से जड़ी-बूटियां विलुप्त, मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ा: मनोज शर्मा
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के विभिन्न ब्लॉकों में जंगलों की आग के कारण वर्षों से पुरानी जड़ी-बूटियां और आयुर्वेदिक उपयोग की औषधीय वनस्पतियां नष्ट होती जा रही हैं, जिससे वे विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई हैं। इसके चलते जंगलों में फलदार वृक्षों की संख्या भी लगातार घट रही है, जिसका सीधा असर मानव-वन्यजीव संघर्ष के रूप में सामने आ रहा है।इस संबंध में कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मंगलवार को डीएफओ (सॉइल) नैनीताल से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। मनोज शर्मा ने बताया कि विधानसभा भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अवगत [more…]
ओखलकांडा विकासखंड में शिक्षा गुणवत्ता को लेकर समीक्षा बैठक, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर मंथन
भीमताल। ओखलकांडा विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार गलनी (खनस्यूं) में विकासखंड के समस्त हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक ब्लॉक प्रमुख के.डी. रुवाली के निर्देश एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई।बैठक में ब्लॉक प्रमुख, खंड शिक्षा अधिकारी तथा विद्यालय प्रमुखों के बीच परस्पर संवाद के माध्यम से विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालय भवनों की वर्तमान स्थिति, छात्रों के लिए प्राप्त होने वाली धनराशि एवं उसके समुचित उपयोग पर चर्चा की गई। साथ [more…]
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की माता का निधन, रानीबाग चित्रशिला घाट में हुआ अंतिम संस्कार
भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा की माता रेवती देवी का शुक्रवार को सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी में निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। बीते चार वर्षों से वह किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं और डायलिसिस पर थीं।ढोलीगांव कांडा क्षेत्र की निवासी रेवती देवी वर्ष 2008 में क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुकी थीं। सामाजिक जीवन में सक्रिय रहीं रेवती देवी क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा सहभागी रहीं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती थीं।शनिवार प्रातः 10 बजे रेवती देवी का अंतिम संस्कार चित्रशिला घाट रानीबाग में किया [more…]
भीमताल के जंगल में घास लेने गई महिला हुई लापता
महिला के लापता होने की सूचना पर वन विभाग खोजबीन में जुटा वन्य जीव के हमले को लेकर भी गश्त जारी भीमताल(नैनीताल)। नगर के जूनस्टेट के जंगल में सोमवार की सुबह 10 बजे घास लेने गई गंगा देवी (60) पत्नी राजेंद्र प्रसाद के देर रात तक घर नहीं पहुंचने के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में भय का माहौल है। महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी को महिला के जंगल से वापस घर नहीं लौटने की घटना से अवगत कराया। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने वन कर्मियों की टीम को [more…]
राजधानी में दिनदहाड़े युवती की हत्या ने खोली राज्य की ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था की पोलः गोदियाल
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राजधानी देहरादून के मुख्य बाजार में युवती की गला काटकर हत्या की घटना ने साबित कर दिया है कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। गोदियाल ने कहा कि जिस प्रकार राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े युवती की गला काटकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया, उसने भाजपा के जंगलराज की पोल खोल कर रख दी है। जिस स्थान पर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया, उससे कुछ ही दूरी पर [more…]
देहरादून में दिनदहाड़े सरेबाजार युवती की गर्दन रेतकर हत्या
देहरादून। नगर कोतवाली क्षेत्र में मच्छी बाजार इलाके में एक युुवक ने एक युवती की चापड़ से गला रेत कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े सरेबाजार में इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मचा गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मच्छी बाजार के अंदर दूल्हा मार्केट के पास गली में आकाश कुमार, 27 पुत्र कोमल राम निवासी 46 मन्नूगंज, खुडबुड़ा मोहल्ला, देहरादून ने आज सुबह करीब साढ़े दस बजे गुंजन के गर्दन पर चापड़ से हमला कर दिया। चापड़ से युवती का गला इतनी बुरी तरह कट गया कि वह वहीं नीचे [more…]
मुख्यमंत्री ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW), श्रम विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा विकसित श्रमिक प्रशिक्षण प्रबंधन प्रणाली (Training Management System – TMS) का शुभारंभ किया। यह पोर्टल पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के कौशल विकास को पारदर्शी, प्रभावी एवं तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को पूर्णतः ऑनलाइन एवं पारदर्शी बनाए जाने के उद्देश्य से इस पोर्टल का विकास किया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कौशल प्रशिक्षण के उपरांत श्रमिकों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं पर भी [more…]
