Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रानीबाग से बोहराकून तक भीषण जाम, पर्यटकों की छूटी ट्रेनें

भीमताल । रानीबाग से लेकर बोहराकून तक लगे लंबे जाम के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई पर्यटक समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच पाए, जिससे उनकी ट्रेनें छूट गईं। लगातार लग रहे जाम से न केवल आमजन का समय और ऊर्जा बर्बाद हो रही है, बल्कि इसका सीधा असर पर्यटन कारोबार पर भी पड़ रहा है।सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट ने बताया कि यातायात व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले समय में क्षेत्र का पर्यटन व्यवसाय गंभीर संकट में आ सकता है। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड पुलिस के 130 अधिकारियों-कर्मचारियों को मेडल, देखें सूची

देहरादून। पुलिस महानिदेशक ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए 5 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक और 125 को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क प्रदान करने की घोषणा की है।  

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

डा. पुरोहित को नयार घाटी पर्यावरण संरक्षण सम्मान समलौंण

श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के हैप्रेक संस्थान के निदेशक डा. विजय कांत पुरोहित को नयार घाटी पर्यावरण संरक्षण सम्मान समलौंण से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें हिमालयी क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता तथा औषधीय व सुगंधित पौधों की खेती के माध्यम से स्थानीय किसानों को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने जैसे उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया। सम्मान पिछले 25 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था समलौंण, पैठाणी द्वारा राठ महोत्सव के अवसर पर डा पुरोहित को दिया गया। बता दें कि गढ़वाल विश्वविद्यालय के हेप्रेक विभाग में तैनात डा. पुरोहित का जन्म वर्ष 1974 में [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

27 जनवरी को मनाया जाएगा यूसीसी दिवस, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में होगा मुख्य कार्यक्रम

भीमताल । समान नागरिकता संहिता (यूसीसी) के लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 27 जनवरी 2026 को यूसीसी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर नैनीताल जनपद के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता एवं जनसहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।जनपद स्तर का मुख्य कार्यक्रम एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा, जो पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ होगा। यूसीसी दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गौलापार में वरिष्ठ नागरिकों की वॉलीबाल प्रतियोगिता, नैनीताल टाइगर्स विजेता

भीमताल । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उत्तराखंड, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नवीन वर्मा ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं से नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने तथा खेल गतिविधियों को अपनाने का [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

धारी ब्लॉक के दुदुली ग्रामसभा में हर घर पहुंची सौर ऊर्जा, ग्रामीणों ने प्रधान का जताया आभार

भीमताल। धारी विकासखंड अंतर्गत ग्रामसभा दुदुली के अम्दों तोक में ग्राम प्रधान गणेश बेलवाल द्वारा राज्य वित्त की धनराशि से प्रत्येक घर में सौर ऊर्जा (सोलर लाइट) का वितरण किया गया। इस पहल से ग्रामीणों को बिजली संबंधी समस्याओं से राहत मिली है।ग्राम प्रधान द्वारा की गई इस पहल से क्षेत्र में रात्रिकालीन रोशनी की सुविधा सुदृढ़ हुई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले अंधेरे के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन सोलर लाइट लगने से अब [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दो दशकों से भीमताल में फायर स्टेशन की माँग, आज तक नहीं हुई पहल

भीमताल। कुमाऊँ के पर्यटन द्वार के रूप में पहचान रखने वाले भीमताल में फायर स्टेशन की स्थापना की माँग क्षेत्रवासी पिछले करीब दो दशकों से करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने बताया कि भीमताल और इसके आसपास दर्जनों पर्यटन स्थल, होटल, कॉलेज, नर्सिंग संस्थान, विकास भवन सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी व निजी प्रतिष्ठान स्थित हैं। इसके साथ ही क्षेत्र चारों ओर से घने जंगलों से घिरा हुआ है, जहाँ आग लगने की घटनाओं की आशंका बनी रहती है।उन्होंने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ओखलकांडा में निर्माणाधीन मोटर पुल का विधायक कैड़ा ने किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

भीमताल । ओखलकांडा विकासखंड के अंतर्गत भौनरा क्षेत्र में पंतोली नदी पर 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन मोटर पुल का विधायक राम सिंह कैड़ा ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर विधायक ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।गौरतलब है कि पंतोली नदी पर मोटर पुल नहीं होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों को नदी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड पुलिस के आठ अधिकारियों- कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक

देहरादून। राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के  आठ अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक” {President’s Medal for Distinguished Service (PSM)} एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “सराहनीय सेवा के लिये पदक” {Medal for Meritorious Service (MSM)} से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक{President’s Medal for Distinguished Service (PSM)}1- योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक/मुख्यालय उत्तराखण्ड। सराहनीय सेवा के लिए पदक{Medal for Meritorious Service (MSM)}(पुलिस सर्विस)1. प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद रुद्रप्रयाग।2. शिवराज सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चम्पावत।3. ज्योति चौहान, निरीक्षक नागरिक पुलिस, सतर्कता अधिष्ठान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भगत सिंह कोश्यारी को पदम भूषण… यहां देखें पदम पुरस्कार पाने वालों की पूरी सूची

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के प्रतिष्ठित ‘पद्म पुरस्कार 2026’ की घोषणा की गई। राष्ट्रपति ने कला, समाज सेवा, विज्ञान और उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में ‘असाधारण और विशिष्ट सेवा’ के लिए कुल 131 विभूतियों को सम्मानित करने की मंजूरी दी है।सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। अभनिता धर्मेंद्र, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण से नवाजा गया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण मिला है।इन ‘पद्म वीरों’ में 19 महिलाएं, 6 विदेशी/एनआरआई और 16 ऐसी हस्तियां [more…]