Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

लोकसभा में गूंजा उत्तराखंड की आपदाओं का मुद्दा, सांसद अजय भट्ट ने मांगा विशेष पैकेज

भीमताल। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में नियम 377 के तहत उत्तराखंड में हर वर्ष आने वाली प्राकृतिक आपदाओं का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से राज्य के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि उनका संसदीय क्षेत्र चारों ओर से पर्वतीय क्षेत्र से घिरा है। ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के कारण अब मार्च-अप्रैल से ही भारी वर्षा और बादल फटने जैसी घटनाएं होने लगी हैं। मानसून के दौरान इन आपदाओं की तीव्रता और बढ़ जाती है, जिससे प्रदेश में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, एफपीओ को प्रोसेसिंग और बी2बी मार्केटिंग मजबूत करने के निर्देश

भीमताल। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में जनपद के अंतर्गत संचालित सभी किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक, रीप सहित सभी एफपीओ के प्रतिनिधि एवं स्टाफ मौजूद रहे। बैठक में सीडीओ ने कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग एवं वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने एफपीओ द्वारा संचालित गतिविधियों की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने तथा उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग में सुधार लाने पर जोर दिया। उन्होंने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्रम विभाग की लंबित अनुदान राशि जारी करने की मांग, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सौंपा ज्ञापन

भीमताल। श्रम विभाग में शादी, प्रसूति समेत विभिन्न योजनाओं की अनुदान राशि लंबे समय से लंबित रहने पर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सोमवार को श्रम कार्यालय पहुंचकर नैनीताल जिले की लेबर इंस्पेक्टर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। मनोज शर्मा ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें गरीब लाभार्थियों ने काफी समय पहले आवेदन जमा किए थे, लेकिन आज तक उन्हें स्वीकृत अनुदान राशि का भुगतान नहीं हो सका है। उन्होंने विभाग से सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए पात्र लाभार्थियों को तत्काल भुगतान [more…]

उत्तराखण्ड

कारगिल विजय की 27वीं वर्षगांठ पर शौर्य दिवस समारोह का आयोजन

वीर नारियों और सैनिकों को किया सम्मानित, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी मिले पुरस्कार भीमताल, 26 जुलाई। कारगिल विजय की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की ओर से शौर्य दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया। सुबह हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने शहीद स्मारक पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रतिभागियों से प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअल संवाद

भीमताल, 26 जुलाई। विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम (VVVP) के तहत देश के 245 जनपदों से चयनित 403 युवा प्रतिभागियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को द्विपक्षीय वर्चुअल संवाद किया। शाम 4:30 बजे आयोजित संवाद का उद्देश्य प्रतिभागियों के अनुभव जानने के साथ ही सीमांत क्षेत्रों के विकास, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत@2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका पर चर्चा करना था। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत की ओर से आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का आयोजन 3 जून से 30 जून 2026 तक लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बताया युवाओं की बड़ी जीत

भीमताल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने इसे देश के युवाओं की बड़ी जीत बताया है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने साबित कर दिया है कि देश में कोई एक व्यक्ति ‘प्रधान’ नहीं है, बल्कि छात्र और देश की जनता ही सर्वोपरि हैं। मनोज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और व्यवस्था की नाकामी के लिए देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का स्वागत [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर सख्ती, पर्यटन सीजन में बढ़ेंगे खाद्य नमूने

भीमताल। पर्यटन सीजन को देखते हुए जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर प्रशासन ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। शनिवार को नैनीताल कलक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग समिति की बैठक हुई। बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई, खाद्य नमूनों के संग्रहण, प्रयोगशाला परीक्षण, लाइसेंस एवं पंजीकरण की स्थिति तथा अस्वच्छता के मामलों में की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने पर्यटन सीजन को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों, होटलों और रेस्तरां से खाद्य नमूनों का संग्रहण बढ़ाने के निर्देश [more…]

उत्तराखण्ड

नाबार्ड समर्थित जैव नियंत्रण उत्पादन इकाई का शुभारंभ, प्राकृतिक और जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा

भीमताल, 25 जुलाई। विकासखंड कोटाबाग के ग्राम गिंटी में नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से स्थापित जैव नियंत्रण उत्पादन इकाई का शनिवार को शुभारंभ किया गया। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के कीट विज्ञान विभाग और कास्तकार विकास समिति के संयुक्त प्रयासों से स्थापित इस इकाई से किसानों को गुणवत्तापूर्ण जैव नियंत्रण एजेंट उपलब्ध होंगे। परियोजना की कुल लागत 43.57 लाख रुपये है, जिसमें नाबार्ड की ओर से 30.90 लाख रुपये का अनुदान दिया गया है। परियोजना का उद्देश्य प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देना, रासायनिक कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग को कम करना और किसानों को पर्यावरण [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

होम स्टे नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, 11 इकाइयों का निरीक्षण

भीमताल, 25 जुलाई। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या और तहसीलदार नैनीताल अक्षय भट्ट ने जनपद में संचालित होम स्टे इकाइयों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 11 होम स्टे इकाइयों का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर पांच होम स्टे इकाइयों को होम स्टे नियमावली के प्रावधानों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किए गए। वहीं, दो इकाइयों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इसके अलावा दो होम स्टे इकाइयों के विरुद्ध निरस्तीकरण की [more…]

उत्तराखण्ड

आयुक्त ने किया जिलाधिकारी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

दो माह में सभी लंबित प्रकरणों के निस्तारण का लक्ष्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई भीमताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, अपर जिलाधिकारी न्यायालय, शस्त्र अनुभाग, सूचना का अधिकार (आरटीआई) अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार, भू-अभिलेख अनुभाग समेत विभिन्न पटलों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के न्यायालय के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम, गुंडा नियंत्रण अधिनियम और स्टांप अधिनियम से संबंधित लंबित वादों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। लंबित वादों के निस्तारण [more…]