Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा की तैयारी तेज, यमुनोत्री धाम में तैनात एफएमआर को दी फर्स्ट एड की ट्रेनिंग

पुरोला। स्वास्थ्य विभाग ने भी चारधाम यात्रा की तैयारी तेज कर दी है। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में अपर चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में नोडल अधिकारी बड़कोट श्याम सिंह चौहान ने यमुनोत्री धाम में तैनात सभी एफएमआर( फर्स्ट मेडिकल रिस्पांडेंट ) को फर्स्ट एड से संबंधित प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डा. रोहित भंडारी एवं डा. हरदेव पंवार आदि भी मौजूद थे।  

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आपदा से निपटने की तैयारी परखी: नैनीताल जिले की छह जगहों पर मॉक ड्रिल, नाव पलटने, भूस्खलन, भगदड़ और बस दुर्घटना जैसे हालात का किया गया अभ्यास

भीमताल, 17 मार्च (सूवि)। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर मंगलवार को जनपद नैनीताल की छह स्थानों पर व्यापक आपदा पूर्वाभ्यास अभियान (मॉक ड्रिल) आयोजित किया गया। इस दौरान नैनीताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी, कैंचीधाम, ओखलकांडा और खनस्यू क्षेत्रों में भूस्खलन, नाव पलटना, भगदड़, बाघ का हमला, बस दुर्घटना और त्वरित बाढ़ जैसी आपदा स्थितियों का अभ्यास कर राहत एवं बचाव व्यवस्था की तैयारियों को परखा गया।पूर्वाह्न 10:30 बजे जिला आपदा परिचालन केंद्र नैनीताल को विभिन्न स्थानों से आपदा की काल्पनिक सूचनाएं प्राप्त हुईं। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, वन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

काठगोदाम-दानीजाला–अमृतपुर बाईपास को मिली 1.75 करोड़ की स्वीकृति, जाम से मिलेगी राहत

भीमताल, 17 मार्च। काठगोदाम से दानीजाला होते हुए सिमलखेत के रास्ते एचएमटी अमृतपुर तक प्रस्तावित बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 1 करोड़ 75 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मोटर मार्ग के निर्माण को मंजूरी देते हुए शासनादेश जारी कर दिया है।विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के पास अक्सर भारी जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके कारण भीमताल विधानसभा क्षेत्र के साथ ही पूरे कुमाऊं से आने-जाने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पतलोट में रोजगार मेले का सफल आयोजन, 84 युवाओं का चयन

भीमताल), 17 मार्च। ओखलकांडा विकासखंड के पतलोट क्षेत्र में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत एक दिवसीय भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख के.डी. रुवाली के प्रयासों से आयोजित इस मेले में सेवायोजन कार्यालय नैनीताल के सहयोग से विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए।रोजगार मेले में Quess Corp Ltd तथा टाटा मोटर्स की टीम ने भाग लेते हुए अभ्यर्थियों का पंजीकरण और साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के बड़ी संख्या में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देहरादून-पिथौरागढ़ के लिए क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत उड़ान सेवा जल्द

देहरादून। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर बताया है कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच आरसीएस उड़ान सेवा जल्द शुरु हो सकती हैं। मुख्यमंत्री धामी ने बीते दिनों केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान सेवाओं को मजबूत करने के लिए पत्र लिखा था। इसी क्रम में केंद्रीय केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच  क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत उड़ान सेवा के लिए, मैसर्स स्काईहॉप एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति चारधाम यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी

देहरादून। चारधाम यात्रा अप्रैल से शुरू हो रही है। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल, श्री केदारनाथ धाम के 22 और श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल को खुलेंगे। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज कैनाल रोड स्थित बीकेटीसी कार्यालय के निकट आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार के स्तर पर धामों में यात्रा तैयारियां त्वरित गति से चल रही हैं। बीकेटीसी का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सरल और सुगम दर्शन करना है। इसके लिए बीकेटीसी के बजट में आवश्यक प्रावधान किए गए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सचिवालय बैडमिंटन क्लब की स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

भीमताल , 17 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में Uttarakhand Secretariat Badminton Club द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्मारिका प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कैंचीधाम जाम से राहत की तैयारी, मुख्य सचिव ने भवाली-रातिघाट बाईपास कार्यों का किया निरीक्षण

भीमताल, 17 मार्च। जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को कैंचीधाम क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बन रहे भवाली-रातिघाट बाईपास, भवाली बाईपास और मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले बाईपास मार्ग पर यातायात सुचारू कराया जाए ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जाम से राहत मिल सके।निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कैंचीधाम बाईपास (सेनिटोरियम-रातिघाट) मार्ग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए [more…]