Archives
मुख्यमंत्री ने जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जनपद भ्रमण के दौरान गोला नदी पर सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से निर्माणाधीन जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परियोजना स्थल पर उपस्थित अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों से निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने परियोजना की समयबद्धता, गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्त निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर, उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने परियोजना के अंतर्गत चल रहे अन्य निर्माण कार्यों की भी विस्तार से [more…]
गढ़वाल और कुमाऊँ में एक-एक स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना पर तेज़ी से काम : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक संतुलन और मूल स्वरूप की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊँ मंडलों में एक-एक “स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन” की स्थापना की दिशा में राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक संतुलन, मूल स्वरूप और देवत्व की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री एमबी इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित शिव कथा में प्रतिभाग [more…]
जमरानी बांध परियोजना का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, तय समय में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश
भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नैनीताल जनपद भ्रमण के दौरान गोला नदी पर निर्मित की जा रही जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परियोजना की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता को लेकर अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा क्षेत्रवासियों की दशकों पुरानी मांग को स्वीकार कर जमरानी बांध परियोजना को स्वीकृति दी गई, जिसके लिए वे प्रधानमंत्री के [more…]
पीसीसी चीफ गणेश गोदियाल ने 16 फरवरी के प्रस्तावित लोकभवन घेराव की तैयारियों की लिया जायजा
देहरादून। कांग्रेस के 16 फरवरी 2026 को प्रस्तावित ’’लोकभवन घेराव’’ की तैयारियों को लेकर आज प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसियों की बैठक प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने लोकभवन घेराव को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि प्रदेश के जनहित के मुद्दों को लेकर 16 फरवरी को कांग्रेस द्वारा लोकभवन घेराव का आयोजन किया गया है, जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण, विधायक, पूर्व विधायक, एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी [more…]
सीडीएस अनिल चौहान 21 फरवरी को श्रीनगर आएंगे
श्रीनगर (गढ़वाल)। भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, 21 फरवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर में आयेंगे। वह विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सीडीएस जनरल अनिल चौहान के विश्वविद्यालय में आगमन की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. महेन्द्र प्रताप सिंह बिष्ट, कुलसचिव अनीस उज जमान, वित्त अधिकारी, प्रो. एन0एस0 पंवार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रो0 ओ0पी0 गुसांई, चीफ प्रोक्टर, प्रो0 दीपक कुमार, उपकुलसचिव, वित्त, डॉ0 संजय ध्यानी, इंचार्ज, अधिशासी अभियन्ता, प्रो0 बृजेश [more…]
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का जोरदार आगाज़
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक उल्लास, रचनात्मकता और छात्र ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। 4 फरवरी से 7 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए अपनी सांस्कृतिक, कलात्मक और रचनात्मक प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बुधवार को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया [more…]
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में सभी विद्यालयों की भागीदारी अनिवार्यः डाॅ. धन सिंह रावत
विभागीय अधिकारियों को निर्देश, विद्यालयों में कार्यक्रम का हो सीधा प्रसारण देहरादून। सूबे के प्रत्येक विद्यालय ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस विशेष कार्यक्रम का सभी विद्यालयों में डिजिटल माध्यम से प्रसारण किया जायेगा। जहां पर कक्षा-6 से आगे की छात्र-छात्राएं, अभिभावक व शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों को समुचित निर्देश दे दिये गये हैं। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेशभर के विद्यालयों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम [more…]
रानीबाग में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर, सैकड़ों शिकायतों का मौके पर निस्तारण
भीमताल । राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। शिविर में दर्ज अधिकांश शिकायतों का विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।शिविर में प्रतिभाग करते हुए नैनीताल जिले के प्रभारी सचिव एवं सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास चन्द्रेश कुमार यादव ने आमजन से संवाद किया और छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को समस्याओं के समाधान के बाद संबंधित शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने के भी [more…]
बिना ढके खनिज परिवहन पर सख्ती, स्टोन क्रशरों को धूल नियंत्रण के निर्देश
भीमताल । जनपद में संचालित स्टोन क्रशर इकाइयों एवं खनिज परिवहन में लगे वाहनों द्वारा बिना ढके खनिज परिवहन किए जाने से बढ़ रहे धूल प्रदूषण, जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि खनिज सामग्री का परिवहन अब केवल मजबूत तिरपाल से पूर्ण रूप से ढककर ही किया जाएगा। खुले रूप में खनिज परिवहन पाए जाने पर संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी स्टोन क्रशर परिसरों में धूल नियंत्रण [more…]
विश्व कैंसर दिवस पर नौकुचियाताल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
भीमताल। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 4 फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज नौकुचियाताल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में आयोजित किया गया।शिविर का आयोजन सिविल जज (सीडी) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य गोपाल स्वरूप कोहली द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक राजेंद्र सिंह भंडारी ने किया।शिविर में [more…]
