Archives
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
7, 8, 9 फरवरी को सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक सुपरस्पेशलिटी सेवाओं के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन शिविर में एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सभी तरह के लैब टैस्ट, सभी प्रोसीजर एवम् 3 दिन की दवाईयां निःशुल्क मिलेंगी देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन एवं श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव 10 फरवरी) के पावन अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसे इस वर्ष सेवा दिवस के रूप में श्रद्धा, सेवा [more…]
खनन चुगान में नैनीताल जिला बना रिकॉर्डधारी, गौला-नन्धौर-कोसी में टूटा कई वर्षों का आंकड़ा
भीमताल। जिले में खनन राजस्व, नदियों में खनन वाहनों की आवाजाही और उपखनिज चुगान के मामले में पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड टूट गए हैं। गौला, नन्धौर एवं कोसी नदियों में इस वर्ष जिला प्रशासन के प्रयास बेहद सफल रहे हैं, जिसकी पुष्टि बीते पांच वर्षों के आंकड़े स्वयं कर रहे हैं।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं नीतिगत खनन चुगान प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से शुरू किए जाने का ही परिणाम है कि जिले को यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2022 से 31 [more…]
आबकारी विभाग का सघन निरीक्षण अभियान, मदिरा दुकानों व एफएल-2 अनुज्ञापनों की जांच
भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को नैनीताल जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग की टीम द्वारा नियमित प्रवर्तन एवं गुणवत्ता नियंत्रण अभियान के तहत मदिरा दुकानों तथा हल्द्वानी में संचालित एफएल-2 (FL-2) अनुज्ञापनों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विभिन्न मदिरा ब्रांडों की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था, स्टॉक अभिलेखों एवं बिक्री प्रक्रिया की गहन जांच की गई। गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न मदिरा ब्रांडों के नमूने विधिवत रूप से संग्रहित कर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए।आबकारी विभाग द्वारा यह सम्पूर्ण कार्यवाही आबकारी अधिनियम एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के [more…]
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की होगी समीक्षा, 7 फरवरी को विकास भवन में बैठक
भीमताल। उपाध्यक्ष एवं सदस्य उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग फरजाना बेगम की अध्यक्षता में लोक समस्या निवारण कार्यक्रम एवं अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। यह समीक्षा विकास खण्ड भीमताल के अंतर्गत की जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने बताया कि शनिवार, 7 फरवरी को विकास भवन सभागार में प्रातः 11 बजे से बैठक आयोजित होगी, जिसमें अल्पसंख्यक समाज से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अद्यतन एवं पूर्ण सूचनाओं [more…]
महिला जननांग विकृति पर शून्य सहिष्णुता व पॉक्सो अधिनियम को लेकर आशा–आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला
भीमताल। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल जज (सीडी)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल द्वारा महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहिष्णुता के अंतरराष्ट्रीय दिवस तथा पॉक्सो अधिनियम के उपलक्ष्य में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सचिव ने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य महिला जननांग विकृति जैसे हानिकारक अभ्यास को समाप्त करने के लिए वैश्विक जागरूकता बढ़ाना और प्रभावी कार्रवाई को प्रोत्साहित करना है। महिला जननांग विकृति में [more…]
मनरेगा योजना को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना
भीमताल विकास भवन में केंद्र सरकार के खिलाफ दिया धरना भीमताल । मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भीमताल विकास भवन में पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को विकास विरोधी सरकार बताते हुए नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि भाजपा सरकार जी राम जी योजना लाकर मनरेगा योजना को खत्म करके मजदूरों के रोजगार के साथ खिलवाड़ कर रही है। छिमवाल ने कहा कि मनरेगा योजना के बंद होने से श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पाएगा। साथ ही विकास कार्य [more…]
चाफी–धारी मोटर मार्ग के डामरीकरण को 9.37 करोड़ की स्वीकृति, जल्द शुरू होगा कार्य : विधायक कैड़ा
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत चाफी से पदमपुरी होते हुए धारी तक मोटर मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में था। मार्ग की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही मांग को संज्ञान में लेते हुए विधायक राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे।विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की थी। विधायक [more…]
नाबालिग पीड़िता की सुरक्षा को लेकर कोतवाली पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का दिया भरोसा भीमताल । नाबालिग पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता भवाली कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पीड़िता व उसके परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने की मांग उठाई।इस दौरान भाजपा की निवर्तमान प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि पीड़िता नाबालिग है और साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्व परिवार पर दबाव बना सकते हैं, जिसे देखते हुए पीड़िता और उसके परिजनों की सुरक्षा बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा [more…]
कालागाड़ी में वन्य जीव का आतंक, महिला पर हमला कर मचाई दहशत
भीमताल। धारी ब्लॉक के बबियाड़ गांव अंतर्गत कालागाड़ी तोक में बीती रात करीब 10 बजे वन्य जीव ने पूनम पत्नी घनश्याम पलड़िया पर हमला कर दिया। महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने रात में ही प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) नैनीताल को अवगत कराया। इसके बाद बुधवार को उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात कर क्षेत्र में बाघ के बढ़ते आतंक को लेकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में मनोज शर्मा ने बताया कि [more…]
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, संपत्ति जब्ती की भी होगी कार्रवाई
भीमताल। जनपद के भवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। नाबालिग के छह माह की गर्भवती होने पर उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार 4 फरवरी को कोतवाली भवाली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवाली से सूचना मिली कि एक नाबालिग युवती छह माह की गर्भवती है। मामले की सूचना मिलते ही पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर थाना [more…]
