Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद

भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार आबकारी विभाग हल्द्वानी द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शनिवार को आबकारी टीम ने फतेहपुर, लामाचौड़ गोलापार एवं दौलतपुर क्षेत्र में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।कार्रवाई के दौरान गोपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह के आवास से 65 टेट्रा पैक देशी शराब, 42 पव्वा अंग्रेजी शराब तथा 156 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। बरामद समस्त मदिरा को कब्जे में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।आबकारी विभाग ने अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अल्पसंख्यक समाज के पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, प्रमाण पत्र में न हो देरी: फरजाना बेगम

भीमताल । अल्पसंख्यक कल्याण आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने शनिवार को विकास भवन पहुंचकर अल्पसंख्यक कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र अल्पसंख्यक व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने कहा कि अल्पसंख्यक आयोग अपनी प्रतिबद्धताओं के अनुरूप अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण एवं उनके जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। शिक्षा, गरीबी उन्मूलन, कौशल विकास और स्वरोजगार के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के आर्थिक, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

काठगोदाम में भारत स्काउट एवं गाइड का बेसिक, एडवांस व कब-बुलबुल प्रशिक्षण शिविर आयोजित

भीमताल। भारत स्काउट एवं गाइड जनपद नैनीताल द्वारा काठगोदाम स्थित सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बेसिक, एडवांस तथा कब-बुलबुल प्रशिक्षण शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य स्काउट-गाइड आंदोलन से जुड़े शिक्षकों एवं पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा-भावना एवं राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करना है।शिविर के बेसिक कोर्स में 55 स्काउट मास्टर एवं 59 गाइड कैप्टन प्रतिभाग कर रहे हैं। वहीं एडवांस कोर्स में 12 स्काउट मास्टर तथा 12 गाइड कैप्टन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धारी–कौल–धानाचुली–परबड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण व नव निर्माण को 8.19 करोड़ की स्वीकृति

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत धारी से कौल–धानाचुली–परबड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं एक किलोमीटर नव निर्माण के लिए 8 करोड़ 19 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। यह जानकारी विधायक राम सिंह कैड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि स्वीकृत कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।विधायक कैड़ा ने कहा कि धारी से कौल–धानाचुली तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्व में राज्य योजना के अंतर्गत कराया गया था, लेकिन डामरीकरण न होने के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से कठिनाइयों का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जंगलिया गांव में सपना आजीविका ग्राम संगठन की बैठक, झाड़ी कटान व सोलर लाइट की मांग

भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में सपना आजीविका ग्राम संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं द्वारा लेन-देन, आय-व्यय पर विस्तृत चर्चा की गई तथा पूर्व में लिए गए ऋण की धनराशि भी जमा की गई।बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने की। उन्होंने संगठन की सभी सदस्यों से नियमित रूप से बैठकों में भाग लेने और समय पर धनराशि जमा करने की अपील की। बैठक में ग्रामीण महिलाओं द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि जंगलों एवं रास्तों के किनारे जगह-जगह झाड़ियां उग आने से जंगली जानवरों का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

टनकपुर। टनकपुर स्थित शारदा घाट में आयोजित पारंपरिक माघ खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभाग कर प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया तथा स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर माघ खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ कुमाऊँ की प्राचीन लोक परंपरा “खड़ी होली” में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में घेरा बनाकर खड़े होकर कुमाऊँनी लोकगीत गाए, जिनमें मुख्यमंत्री ने भी स्वर मिलाया। ढोल-दमाऊँ और लोकधुनों की मधुर लय पर पूरा वातावरण भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक गौरव [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर: धामी

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र विकास हेतु ₹300 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यासित प्रमुख कार्यों में जनपद चम्पावत के अंतर्गत शारदा घाट पुनर्विकास (प्रथम चरण) कार्य ₹10,735 लाख, सिटी ड्रेनेज प्लान (प्रथम चरण) ₹6,649 लाख, नायरदृखेरा क्षेत्र में डिजास्टर रेजिलिएन्स हेतु इकोलॉजिकल कॉरिडोर विकास ₹8,523 लाख, टनकपुर स्थित ग्राम पंचायत बस्तिया में टनकपुर-अस्कोट सीसी मार्ग पुनर्निर्माण ₹115 लाख, चम्पावतदृखेतीखान मोटर मार्ग (एसएच-64) के अंतर्गत सुयालखर्क-पुनावे मिलान मार्ग का सुधारीकरण ₹320 लाख, माँ पूर्णागिरि घाटी (चूका क्षेत्र) में हेलीपैड निर्माण ₹187 लाख, विकासखंड [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह का आज भव्य समापन हुआ। सप्ताह के अंतिम दिन पाक कला प्रतियोगिता (फूड फेस्ट) का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता एवं कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपने-अपने व्यंजनों की आकर्षक प्रस्तुति एवं सशक्त अभिव्यक्ति के माध्यम से निर्णायकों तथा दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे सप्ताह विश्वविद्यालय परिसर में नृत्य, संगीत, फैशन शो, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, रंगोली तथा फूड फेस्ट जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और समाज को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

शिमला बाईपास चौक पर महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

देहरादून। शिमला बाईपास चौक पर सड़क पार करने समय एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। आज आईएसबीटी चौकी को सूचना मिली कि शिमला बाईपास चौक पर एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। सूचना पर तत्काल चौकी आईएसबीटी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा घायल महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला [more…]