Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 267 पाउच कच्ची शराब बरामद

भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार आबकारी विभाग हल्द्वानी द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को आबकारी टीम ने फतेहपुर एवं लामाचौड़ क्षेत्र में दबिश देकर बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की।दबिश के दौरान टीम ने सड़क किनारे स्थित कच्ची बस्ती के पीछे तथा समीपवर्ती बगीचे की ओर गड्ढों में छिपाकर रखे गए ड्रमों से कुल 267 पाउच कच्ची शराब बरामद की। मौके से कोई अभियुक्त नहीं मिला, जिस पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नई शिक्षा नीति के तहत संस्कृत सम्भाषण शिविर का शुभारंभ

भीमताल। नई शिक्षा नीति-2020 में वर्णित त्रिभाषा सूत्र के अंतर्गत संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार एवं समृद्धि के उद्देश्य से पीएम श्री एयूएसबीएसएम राजकीय इंटर कॉलेज पतलोट में पंचदिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का आयोजन उत्तराखण्ड राज्य परियोजना कार्यालय देहरादून के आदेशानुसार तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भीमताल के निर्देशन में किया जा रहा है।शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधानपति मटेला केशव दत्त त्रिपाठी, प्रभारी प्रधानाचार्य सत्येन्द्र नाथ तिवारी, भद्रेठा प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण मिटियाली, पीटीए अध्यक्षा मीना देवी एवं एसएमसी अध्यक्ष सोबन सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिलाधिकारी का संदेश— संयम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से मिलेगी सफलता

भीमताल। आगामी बोर्ड परीक्षाओं के अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के समस्त परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों से परीक्षा अवधि के दौरान संयम, धैर्य और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की अपील की है।जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि परीक्षा जीवन यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव अवश्य है, लेकिन इसे भय, तनाव या अत्यधिक दबाव का कारण नहीं बनने दिया जाना चाहिए। परीक्षाएं विद्यार्थियों के ज्ञान और अभ्यास की परख होती हैं, न कि उनके व्यक्तित्व, प्रतिभा या भविष्य का अंतिम निर्णय।उन्होंने परीक्षार्थियों से आग्रह [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में कराटे बेल्ट परीक्षा संपन्न, जयंत भगवाल बने ब्लैक बेल्ट, 33 खिलाड़ियों को मिली नई बेल्ट

भीमताल। औरो मार्शल आर्ट्स के तत्वावधान में भीमताल मिनी स्टेडियम में आयोजित कराटे बेल्ट परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी तकनीकी दक्षता, अनुशासन एवं आत्मरक्षा कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। परीक्षा का आयोजन अकादमी के प्रशिक्षकों एवं परीक्षा समिति की देखरेख में किया गया।परीक्षा परिणाम के अनुसार येलो स्ट्रिप बेल्ट में श्रेयाश पंत उत्तीर्ण हुए। येलो बेल्ट में एना कुलेठा, दर्पिता, इशिका आर्या, शिवा भगत एवं मनीष रावत ने सफलता प्राप्त की।ऑरेंज बेल्ट में सिद्धांत बेलवाल, लक्षिता बेलवाल, सारांश दत्त, सेजल, अथर्व आर्या, भावना, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में देवी व गुरुगुरखनाथ मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

भीमताल । ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के तोक बूढ़ा धूरा देवी मंदिर एवं गुरुगुरखनाथ मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि बीते दिनों एक धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के बाद ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में लगातार पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं।कार्यक्रम की सफलता के लिए चने-पूरी व हलवे का भोग लगाया गया तथा कन्या पूजन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी एवं ओखलकांडा के ब्लॉक प्रमुख के.डी. रूबाली ने ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना करते हुए [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पूर्व प्रधानाचार्य खीम सिंह पड़ियार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

भीमताल । ग्राम पंचायत जंगलिया गांव निवासी पूर्व प्रधानाचार्य खीम सिंह पड़ियार का बीमारी के कारण निधन हो गया। वह लगभग 79 वर्ष के थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए हैं।बताया गया कि खीम सिंह पड़ियार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज से ही प्राप्त की थी। शिक्षा पूर्ण करने के बाद उनकी नियुक्ति भी उसी विद्यालय में हुई और उन्होंने वहीं से अपनी सेवाएं देते हुए सेवानिवृत्ति प्राप्त की। वे शिक्षा जगत में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कुलोरी–पोखरी–नौगुनिया मोटर मार्ग के डामरीकरण को 3.63 करोड़ की स्वीकृति

भीमताल। धारी ब्लॉक अंतर्गत कुलोरी से पोखरी–नौगुनिया मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण के लिए 3 करोड़ 63 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि यह कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेज-4 के तहत कराया जाएगा, जिसकी टेंडर प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। विधायक कैड़ा ने कहा कि लंबे समय से इस मार्ग पर डामरीकरण न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में किसानों को अपना उत्पाद हल्द्वानी तक पहुंचाने में काफी दिक्कतें होती थीं। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

एडीबी सहायतित परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, मानसून से पहले सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश

भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में एडीबी वित्त पोषित उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) के अंतर्गत संचालित विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में हल्द्वानी शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आमजन को हो रही असुविधा को देखते हुए एडीबी से संबंधित सभी कार्य मानसून से पूर्व हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं और [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

डीएम ने आरटीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, एजेंटों पर सख्ती के निर्देश

भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को सम्भागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आरटीओ कार्यालय में किसी भी प्रकार का एजेंट अधिकृत नहीं है और यदि कोई बाहरी व्यक्ति या एजेंट कार्यों में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि आरटीओ कार्यालय जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, नवीनीकरण एवं अन्य मोटर वाहन संबंधी सेवाओं का केंद्र है, जो सीधे आम जनता से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यूआईएन पंजीकरण न कराने पर 35 शस्त्र लाइसेंस निरस्त, डीएम ने दी सख्त चेतावनी

भीमताल। राष्ट्रीय शस्त्र लाइसेंस पोर्टल के नियमों का उल्लंघन करने पर जनपद नैनीताल में 35 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा के दौरान यह कार्रवाई करते हुए स्पष्ट किया कि यूआईएन (यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर) पर पंजीकरण न कराना शस्त्र अधिनियम एवं शासन के निर्देशों का उल्लंघन है।जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू राष्ट्रीय शस्त्र लाइसेंस पोर्टल पर शस्त्र लाइसेंस का पंजीकरण एवं डिजिटल रिकॉर्ड का अद्यतन अनिवार्य किया गया है। इसके लिए जनपद के सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को समय-समय [more…]