Archives

उत्तराखण्ड

इंटर कॉलेज बड़ौन में कक्षा नौ के लिए आइटी विषय शुरू

शिक्षक-अभिभावक संघ व विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में कई प्रस्तावों पर बनी सहमति भीमताल। राजकीय इंटर कॉलेज बड़ौन में शिक्षक-अभिभावक संघ (पीटीए) और विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) की बैठक प्रभारी प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था समेत विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई और कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा, पीटीए अध्यक्ष ललिता देवी और एसएमसी अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक में विद्यालय के उच्चीकरण के बाद कक्षा 11 में छात्र-छात्राओं के प्रवेश [more…]

उत्तराखण्ड

70 घरों में पहुंची स्वच्छता टीम, कचरा अलग-अलग रखने का दिया संदेश

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के छठे दिन वार्ड 50 में चला जागरूकता अभियान, चार प्रकार के कचरे के पृथक्करण की दी जानकारी भीमताल, 23 सितंबर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के छठे दिन नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से वार्ड संख्या 50 में विशेष स्रोत पर कचरा पृथक्करण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के दिशा-निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान मुकानी क्षेत्र की मित्रापुरम कॉलोनी और दयाल विहार कॉलोनी में करीब 70 घरों में डोर-टू-डोर संपर्क किया गया। अभियान के दौरान बैंणी सेना और संबंधित टीम ने लोगों को [more…]

उत्तराखण्ड

कढ़ाई व वस्त्र अलंकरण से स्वरोजगार की राह दिखा रहा नाबार्ड

प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, स्वयं सहायता समूहों की करीब 50 महिलाओं ने लिया भाग भीमताल, 23 सितंबर। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से नैनीताल जिले में संचालित कढ़ाई एवं वस्त्र अलंकरण आधारित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम का समापन समारोह मंगलवार को गोल्ज्यू बैंक्वेट हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का क्रियान्वयन महिला पिछड़ा वर्ग समिति, हल्द्वानी की ओर से किया गया। समारोह में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 50 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल के अलावा जिला उद्योग केंद्र, नैनीताल जिला सहकारी बैंक, सहकारिता विभाग, सूक्ष्म, [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कालाढूंगी में छात्राओं को बताए करियर के विकल्प

कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम में 87 छात्राओं ने लिया भाग, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की दी जानकारी भीमताल, 23 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल के तत्वावधान में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज कालाढूंगी में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं और 12वीं की 87 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने छात्राओं को सेवायोजन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, रोजगार प्रयाग पोर्टल और एनसीएस पोर्टल के बारे में विस्तार से बताया। साथ [more…]

उत्तराखण्ड

पतलोट में संस्कृत की छह खंड स्तरीय स्पर्धाएं शुरू

संस्कृत नाटक, समूहगान, समूह नृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण व श्लोकोच्चारण में विद्यार्थियों ने लिया भाग भीमताल। ओखलकांडा विकासखंड के पीएम श्री अटल उत्कृष्ट एसबीएसएम राजकीय आदर्श इंटर कालेज पतलोट में उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम्, उत्तराखंड सरकार की ओर से आयोजित छह प्रकार की खंड स्तरीय संस्कृत स्पर्धाओं का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख केडी रुवाली ने किया। ब्लाक प्रमुख केडी रुवाली ने देवभाषा संस्कृत के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए इस तरह के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही विद्यालय में मंच निर्माण कराने का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चुनावी बेला में विकास की झड़ी लगा रही भाजपा सरकार : मनोज शर्मा

भीमताल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने भाजपा सरकार पर पूरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और चुनाव नजदीक आते ही विकास कार्यों की झड़ी लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार के कथित विकास के दावों को समझ चुकी है और समय आने पर इसका जवाब देगी। मनोज शर्मा ने उत्तराखंड सरकार पर जनता को भ्रमित करने और लगातार ठगने का आरोप लगाते हुए कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में लूट और ठगी का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक और कैबिनेट मंत्री जनता के [more…]

उत्तराखण्ड

ग्रामीण उद्यमियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ने का आह्वान

भीमताल : ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और महिला स्वयं सहायता समूहों व स्थानीय उद्यमियों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना (आरईएपी) के तत्वावधान में स्वरोजगार एवं मार्केटिंग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों, स्थानीय उद्यमियों और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि बदलते दौर में बाजार अब स्थानीय क्षेत्र तक सीमित नहीं है। डिजिटल तकनीक और ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से ग्रामीण उद्यमी अपने उत्पाद देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेशों [more…]

उत्तराखण्ड

ज्योलिकोट प्रभावितों का हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में निश्शुल्क होगा उपचार

आयुष्मान कार्ड नहीं होने पर भी नहीं लिया जाएगा शुल्क, गंभीर मरीजों को किया जाएगा सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर भीमताल। ज्योलिकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने उपचार एवं निगरानी व्यवस्था तेज कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि ज्योलिकोट और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों के मरीजों को राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, हल्द्वानी में निश्शुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। मरीज के पास आयुष्मान कार्ड हो या न हो, उपचार के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भक्तिमय माहौल में निकला मां नंदा-सुनंदा का भव्य डोला

कुमाऊंनी परिधानों में सजे श्रद्धालुओं ने लगाए मां नंदा-सुनंदा के जयकारे भीमताल। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीमताल में मां नंदा-सुनंदा का भव्य डोला शनिवार को नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। डोले के नगर भ्रमण को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। सुबह से ही क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए पहुंचे। मां नंदा-सुनंदा का डोला मल्लीताल से नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ। डोला डांठ स्थित भीमेश्वर मंदिर होते हुए तल्लीताल पहुंचा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां नंदा-सुनंदा के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

माइंड पावर यूनिवर्सिटी में गूंजा गणपति बप्पा का जयघोष, टॉपर्स का हुआ सम्मान

पांच दिवसीय गणेश उत्सव में भक्ति, प्रतिभा और उपलब्धियों का दिखा संगम भीमताल। माइंड पावर यूनिवर्सिटी में पांच दिवसीय गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गेम्स, फेस पेंटिंग, रंगोली और नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के टॉपर्स को चांसलर डॉ. योगेश कुमार ने सम्मानित किया। वर्ष 2025 की यूनिवर्सिटी टॉपर प्रीति कार्की को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2025 तथा वर्ष 2026 की यूनिवर्सिटी टॉपर ट्विंकल यादव [more…]