Archives
रुद्रप्रयाग में बच्चे को उठा ले गया गुलदार
एसडीएम रुद्रप्रयाग, डीडीएमओ, एसडीओ वन विभाग एवं जिला सूचना अधिकारीघटनास्थल पर मौजूद डीएम प्रतीक जैन ग्राम प्रधान एवं घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों से ले रहे जानकारी, नागरिकों से की सतर्क रहने की अपील रुदप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के छिनका ककोड़ाखाल (नगरासू) क्षेत्र में गुलदार द्वारा एक बच्चे को उठाए जाने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आते हुए डीडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गईं। घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन [more…]
भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस कर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई करे विजिलेंस, लैंड फ्रॉड मामलों की CO करेंगे जांचः DGP
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आज सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित गढ़वाल एवं कुमाऊं रेंज प्रभारी और समस्त जनपदों व एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सम्मिलित हुए। बैठक में वर्तमान अपराध परिदृश्य, कानून व्यवस्था की स्थिति, विवेचनाओं एवं जनशिकायतों के निस्तारण की व्यापक समीक्षा कर विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत किए गए। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कहा कि हाल ही में ऋषिकेश में एक महिला की गोली मारकर हत्या करने की घटना पर लापरवाही बरतने पर एम्स [more…]
उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित, डॉ. सुरजीत सिंह गांधी अध्यक्ष मनोनीत
देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार जुलाई, 2026 से मदरसा बोर्ड खत्म करने जा रही है। नई व्यवस्था में उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है। विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले विधानसभा सत्र में मदरसा बोर्ड खत्म करने की घोषणा करते हुए इस वर्ष जुलाई माह से सभी अल्पसंख्यक संस्थाओं को उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अंब्रेला के नीचे लाने और उनकी मान्यता उत्तराखण्ड शिक्षा बोर्ड से किए जाने की बात कही थी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार उक्त बोर्ड में प्रोफेसर विद्वान को मनोनीत किया गया है, जोकि अल्पसंख्यक [more…]
टैक्सी-मैक्सी चालकों की समस्याओं पर प्रशासन से वार्ता, चक्का जाम का आह्वान वापस लेने पर चर्चा
भीमताल । आयुक्त कुमाऊं मंडल एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में टैक्सी-मैक्सी वाहन चालकों की समस्याओं को लेकर प्रशासन एवं टैक्सी-मैक्सी महासंघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता आयोजित की गई। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. गुरदेव सिंह तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वी.के. सिंह उपस्थित रहे।बैठक के दौरान टैक्सी-मैक्सी महासंघ द्वारा एटीएस के माध्यम से वाहनों की फिटनेस कराए जाने के विरोध में 4 फरवरी 2026 से प्रस्तावित चक्का जाम आंदोलन को वापस लेने को लेकर चर्चा की गई। प्रशासन की [more…]
बड़ौदा आरसेटी में 30 दिवसीय रेफ्रिजरेटर व एसी रिपेयरिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ
28 प्रशिक्षु लेंगे स्वरोजगार का प्रशिक्षण, बैंक से वित्तीय सहायता का मिला मार्गदर्शन भीमताल । बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी-नैनीताल द्वारा 29 जनवरी 2026 से प्रारंभ 30 दिवसीय रेफ्रिजरेटर एवं एसी रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मंगलवार को कुंवरपुर, गौलापार स्थित बड़ौदा आरसेटी परिसर में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि शालिनी सिंह, शाखा प्रबंधक उत्तराखंड ग्रामीण बैंक दौलतपुर शाखा, बड़ौदा आरसेटी निदेशक अतुल कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षक नरेन्द्र सिंह पिलख्वाल, एफएलसी काउंसलर सुरेश कुमार बिष्ट एवं मास्टर ट्रेनर जयवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद [more…]
रानीबाग में कल लगेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर
सचिव चन्द्रेश कुमार सुनेंगे जनता की समस्याएं, मौके पर होगा निस्तारण भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड भीमताल की न्याय पंचायत रानीबाग में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में आयोजित होगा।शिविर में सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड शासन चन्द्रेश कुमार क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुनेंगे तथा संबंधित विभागों के माध्यम से मौके पर [more…]
शक्ति संवाद कार्यक्रम में किशोरियों को दी गई विधिक जानकारी, अधिकारों के प्रति किया जागरूक
भीमताल। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल जज (सीडी)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल द्वारा राज्य अतिथि गृह, नैनीताल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बाल विकास परियोजना भीमताल, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, नैनीताल द्वारा आयोजित किशोरियों के साथ शक्ति संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत संपन्न हुआ।शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलापों की जानकारी देते हुए किशोरियों को निशुल्क विधिक सहायता एवं उसकी पात्रता के संबंध [more…]
भीमताल में महिला को मौत के घाट उतार गया वन्य जीव
सोमवार को लापता महिला का शव मंगलवार को हुआ बरामद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा चेक भीमताल । भीमताल के जूनस्टेट स्थित जंगल में सोमवार की सुबह जंगल घास कटाने गई गंगा देवी (55) पत्नी राजेंद्र प्रसाद को वन्य जीव ने अपना शिकार बना लिया। चौबीस घंटे बाद मंगलवार की सुबह जून स्टेट के जंगल में महिला का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर शव भीमताल सीएचसी भेजा। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के आदेश पर [more…]
उपनल कर्मियों की मांग पूरी, समान कार्य के लिए समान वेतन का GO जारी
देहरादून। उपनल के जरिये उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में 25 नवंबर 2025 तक 10 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन और महंगाई भत्ता भी मिलेगा। मंगलवार को शासन ने जीओ जारी कर दिया है। उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में 22 हजार से अधिक उपनल कर्मी सेवाएं दे रहे हैं। इस आदेश से करीब 11 हजार कर्मियों को लाभ मिलेगा। सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उपनल कार्मिक जो वर्तमान में जिस पद पर कार्यरत हैं, को उस पद के सापेक्ष वेतनमान का न्यूनतम एवं [more…]
पिटकुल के एक्शियन और ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
अधीक्षण अभियंता (परियोजना क्रियान्वयन), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल) द्वारा 135 के.वी. आराघर सब-स्टेशन से निर्माणाधीन 132 के.वी. माजरा-लालतप्पड़ एलआईएलओ लाइन को भूमिगत केबिल के माध्यम से बिछाने (कुल लंबाई 1996 मीटर, 5 रोड क्रॉसिंग सहित) हेतु रोड कटिंग की अनुमति का अनुरोध पर परियोजना समन्वय समिति, जनपद देहरादून ने 19.12.2025 को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में अधीक्षण अभियंता, नवम वृत्त, लोक निर्माण विभाग, यमुना कॉलोनी, देहरादून / सदस्य सचिव, परियोजना समन्वय समिति द्वारा पत्र 01.01.2026 के माध्यम से निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन 16.01.2026 से 15.02.2026 तक, रात्रि 10 बजे से प्रातः [more…]
