Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल में अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा हर्मिटेज परिसर

भीमताल। मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 9 से 13 फरवरी तक हर्मिटेज, यूजीसी–एमएमटीटीसी, कुमाऊँ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का अंतिम दिवस उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बिहार के पटना, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, वैशाली एवं समस्तीपुर जिलों से आए 37 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।अंतिम दिवस की शुरुआत प्रातः योग सत्र से हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके पश्चात प्रतिभागियों ने नैना देवी मंदिर में दर्शन किए। नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा आयोजित नैनीताल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में जिला विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक, आवासीय मानचित्र 15 व व्यावसायिक 30 दिन में स्वीकृत करने के निर्देश

भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्राधिकरण के सचिव, संयुक्त सचिव सहित सभी सहायक एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में लंबित आवासीय एवं गैर-आवासीय मानचित्रों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि आवासीय मानचित्रों को 15 दिन तथा गैर-आवासीय (व्यावसायिक) मानचित्रों को 30 दिन के भीतर स्वीकृत किया जाए।उन्होंने कहा कि जिन मानचित्रों में आपत्ति हो, उनमें एक ही बार में संपूर्ण विवरण के साथ आपत्तियां दर्शाकर आवेदक को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक, 77.47% मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण

भीमताल। फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के क्रम में अपर जिलाधिकारी/अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके प्राधिकृत बीएलए-1 (Booth Level Agent) के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने का आग्रह किया गया। विवेक राय ने अवगत कराया कि जनपद की छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अब तक Indian National Congress द्वारा 643 तथा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

छोटा कैलाश में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूर्ण, भव्य मेले को लेकर उत्साह

भीमताल । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छोटा कैलाश क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आदि कैलाश विकास समिति के अध्यक्ष उमेश पलड़िया ने बताया कि पर्व के दिन प्रातः 9 बजे पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं जटेश्वर मंदिर से कलश में जल भरकर लगभग 10 किलोमीटर की यात्रा के उपरांत पार्वती कुंड में जल अर्पित करेंगी।उन्होंने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे भटेलिया में आयोजित शिवरात्रि मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल द्वारा किया जाएगा।पूर्व [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल विकास भवन में विधायक कैड़ा ने ली उच्चस्तरीय बैठक, वन्यजीव आतंक व किसानों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने विकास भवन भीमताल में वन विभाग, उद्यान विभाग एवं एसबीआई बीमा कंपनी के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं पर चर्चा की तथा त्वरित समाधान के निर्देश दिए।बैठक में विधायक कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में बाघ एवं गुलदार के हमलों में अब तक चार महिलाओं की मौत हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी बाघ अथवा गुलदार को आदमखोर घोषित नहीं किया गया है। साथ ही पकड़े गए गुलदारों की डीएनए रिपोर्ट भी अब [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 12 मामलों में 4.20 लाख रुपये का अर्थदंड

भीमताल। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत दर्ज वादों की सुनवाई के उपरांत न्याय निर्णयन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने विभिन्न मामलों में दोषी पाए गए विपक्षगणों पर कुल 4 लाख 20 हजार रुपये का अर्थदंड आरोपित किया है।सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी अंजनी कुमार तिवारी द्वारा प्रकरण प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।अधिनियम की धारा 27(3)(ए) के तहत कुशाल सिंह नेगी से संबंधित कॉर्बेट एडवेंचर रिजॉर्ट (आन्या) रिजॉर्ट एंड स्पा प्राइवेट लिमिटेड की इकाइयों—बैलपड़ाव, रामनगर-कालाढूंगी (नैनीताल) [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

होली से पहले खाद्य विभाग का कड़ा एक्शन: बाहरी राज्यों से आ रहे वाहनों की सघन चेकिंग, 7 नमूने जांच को भेजे

भीमताल। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन अभियान चलाया।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा उपायुक्त कुमाऊं मण्डल डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में जनपद नैनीताल की खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को रामनगर के हल्दुवा चौक पोस्ट पर विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के स्वार, रामपुर, मुरादाबाद, गजरौला आदि क्षेत्रों से आने वाले खाद्य आपूर्ति [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

6 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, विशाल मिश्रा होंगे रुद्रप्रयाग के नए DM

देहरादून। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी प्रतीक जैन को हटाकर उन्हीं के बैच के विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 4 पीसीएस अधिकारियों और दो सचिवालय सेवा के अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

6 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, विशाल मिश्रा होंगे रुद्रप्रयाग के नए DM

देहरादून। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी प्रतीक जैन को हटाकर उन्हीं के बैच के विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 4 पीसीएस अधिकारियों और दो सचिवालय सेवा के अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।