Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य विभाग में सभी अटैचमेंट समाप्त, मूल तैनती स्थल पर लौटने के आदेश

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग में विभिन स्थानों पर संबद्ध कर्मचारियों/अधिकारियों का सम्बद्धीकरण आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर उन्हें मूल तैनाती के स्थान पर वापस भेजने के निर्देश दिए हैं। डीजी हैल्थ की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों/कर्मचारियों को जून 2026 से मूल तैनाती स्थल पर उपस्थिति के आधार पर ही वेतन मिलेगा

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SIR: BLO को मोबाइल रिचार्ज के लिए मिलेंगे ₹350

देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्य में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर्स को मोबाइल डाटा रिचार्ज हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा ₹350 का भुगतान किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम की विशेष पहल पर प्रदेश के सभी 11733 बीएलओ को मोबाइल रिचार्ज हेतु भुगतान के बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान बीएलओ 8 जून से 7 जुलाई तक घर- घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म बांटेंगे। इस एक माह के फेज [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कवि केवल शब्दों के निर्माता नहीं बल्कि समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक भी: धामी

नैनीताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को तहसील कालाढुंगी के नमस्ते कॉर्बेट रिज़ॉर्ट धनपुर धमोला पहुंचकर ललित फाउंडेशन के पंचम अधिवेशन “अभिव्यंजना” 5•0 का दीप जलाकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये केवल एक कवि सम्मेलन नहीं बल्कि विचारों, भावनाओं और सृजनशीलता को अनुभव करने का एक अभिनव अवसर है। उन्होंने कहा कि कवि केवल शब्दों के निर्माता नहीं होते बल्कि वे समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक भी होते हैं क्योंकि, कवि की रचनाएं समाज को दर्पण दिखाने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज उलझनों से घिरता है, तब कवि अपनी लेखनी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल पालिका को मिली स्वच्छता की नई ताकत, मुख्यमंत्री ने पांच कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

विश्व पर्यावरण दिवस पर भीमताल को मिली सौगात, कूड़ा निस्तारण व्यवस्था होगी मजबूत भीमताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भीमताल नगर पालिका को पांच नए कूड़ा वाहन सौंपे। भीमताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए ठोस कूड़ा प्रबंधन पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भीमताल पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से प्रदेश का महत्वपूर्ण नगर है, जहां की झील और प्राकृतिक सुंदरता बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है। ऐसे में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल से सीएम धामी का ‘विकास पैकेज’, नैनीताल को 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात

13 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सैनिकों-व्यापारियों के लिए बहुउद्देशीय भवन का एलान भीमताल । विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भीमताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले को 96 करोड़ 71 लाख 19 हजार रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देकर विकास को नई रफ्तार देने का संदेश दिया। रामलीला मैदान मल्लीताल में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने 13 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं कर स्थानीय लोगों को बड़ी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल से सीएम धामी का ‘विकास पैकेज’, नैनीताल को 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात

13 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सैनिकों-व्यापारियों के लिए बहुउद्देशीय भवन का एलान भीमताल । विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भीमताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले को 96 करोड़ 71 लाख 19 हजार रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देकर विकास को नई रफ्तार देने का संदेश दिया। रामलीला मैदान मल्लीताल में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने 13 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं कर स्थानीय लोगों को बड़ी [more…]

उत्तराखण्ड

भीमताल झील को मिलेगा नया रंग, किनारों पर खिलेंगे बोगनबेलिया के फूल

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम धामी ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जोड़ा संदेश भीमताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झील सौंदर्यीकरण अभियान की शुरुआत करते हुए भीमताल झील परिक्षेत्र में बोगनबेलिया के पौधे रोपित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि झीलों की खूबसूरती और पर्यावरण संरक्षण उत्तराखंड की पहचान है, जिसे संजोना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। रामलीला मैदान क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अपनी माता बिसना देवी के नाम से बोगनबेलिया [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

एनसीसी शिविर में कैडेट्स ने सीखे ड्रोन संचालन के गुर, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन फायरिंग, ड्रिल और वृक्षारोपण गतिविधियां रहीं आकर्षण का केंद्र भीमताल । सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में 79 यूके बटालियन एनसीसी, नैनीताल द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कैडेटों के लिए विविध प्रशिक्षण और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता की निगरानी में आयोजित कार्यक्रमों में कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। शिविर की शुरुआत शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी), ड्रिल, फायरिंग और माउंटेन इक्विपमेंट प्रशिक्षण के साथ हुई। इसके साथ ही आधुनिक तकनीक को समझाने के उद्देश्य से कैडेटों को ड्रोन [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

जनसुनवाई में पीड़ित को मिला इंसाफ, जमीन सौदे के 15.50 लाख रुपये लौटे

आयुक्त दीपक रावत की पहल पर दोनों पक्षों में समझौता, बैंक खाते में वापस हुई रकम भीमताल। जनसुनवाई में पहुंचे भूमि विवाद के एक मामले में कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की पहल रंग लाई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद जमीन खरीद के लिए दी गई 15 लाख 50 हजार रुपये की रकम पीड़ित को वापस मिल गई। हल्द्वानी के आस्था विहार पॉलीशीट निवासी संजय जनोटी ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने भीमताल के ग्राम ढूंगसील निवासी पुष्पा पाण्डे से भूमि खरीद के लिए [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

न्यायालय परिसरों में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, न्यायिक अधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर और धारी न्यायालय परिसर में चला वृक्षारोपण अभियान भीमताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर नैनीताल सहित बाह्य न्यायालय हल्द्वानी, रामनगर और धारी न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।अभियान के दौरान न्यायालय परिसरों में औषधीय एवं फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का [more…]