Archives
मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास’ : भावना मेहरा
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर घोड़ाखाल मंदिर में किया विशेष हवन व पूजन भीमताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर घोड़ाखाल में आवास सलाहकार उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री सुश्री भावना मेहरा के नेतृत्व में आयोजित हवन-यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र के निरंतर विकास की कामना की गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वीं सदी के कुशल एवं दूरदर्शी प्रशासक हैं, जिनके नेतृत्व में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हासिल [more…]
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र प्रेषित कर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने और सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने पर देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, जल जीवन [more…]
ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर गुरु का सिमरन
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सागर संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित देहरादून। परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस (10 जून) के पावन अवसर पर श्री दरबार साहिब में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री दरबार साहिब के पूजनीय सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री झण्डे जी पर विशेष पूजा-अर्चना कर समस्त मानव जाति के कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की और अपने गुरु परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण [more…]
मुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों को दी ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस लाईन रोशनाबाद, हरिद्वार में टाईप द्वितीय के 120 आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹ 42.47 करोड़ एवं थाना ऋषिकेश में जीर्ण-शीर्ण आवासीय भवन के ध्वस्तीकरण कर टाईप द्वितीय के 36 एवं टाईप तृतीय के 09 आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹ 17.44 करोड़ तथा जिला कारागार देहरादून में अहाता संख्या-05/06 की 08 बैरकों के प्रथम तल पर नवीन बैरकों के निर्माण हेतु ₹ 59.78 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में पुलिस के विभिन्न अधिष्ठानों के अन्तर्गत ₹ 27.60 करोड़ अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया [more…]
मोबाइल रिपेयरिंग सीखने का सुनहरा मौका, 31 दिवसीयनि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू
ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 50 वर्ष तक के लोग कर सकेंगे आवेदन, रहने-खाने की सुविधा भी मुफ्त भीमताल। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं और इच्छुक लोगों के लिए मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी नैनीताल की ओर से 31 दिवसीय नि:शुल्क मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए आवेदन और पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 जून 2026 से बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, हीरा कुंवर स्कूल के पीछे, कुंवरपुर, गौलापार, हल्द्वानी में शुरू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी [more…]
कुमाऊं में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर मंथन
आईजी निवेदिता कुकरेती कुमार ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट भीमताल, 9 जून। कुमाऊं मंडल की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर मंगलवार को महत्वपूर्ण चर्चा हुई। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती कुमार ने मंडलायुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान कुमाऊं मंडल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़, बेहतर और प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बहुआयामी विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही क्षेत्र में [more…]
12 साल: मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
देहरादून। देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आने के बाद विगत 12 वर्षों के दौरान उत्तराखंड में सड़क, रेल से लेकर हवाई सेवाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व ने इस रफ्तार पर डबल इंजन लगाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2016 में चारधाम सड़क परियोजना का शिलान्यास किया था। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के चारों धामों को ऑल वेदर रोड से जोड़ना है, करीब 12,000 करोड़ रुपए लागत की इस परियोजना का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जिस कारण चारधामों सहित पहाड़ [more…]
मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री
कैंचीधाम बाईपास कल से होगा संचालित, श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी राहत देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मानसून सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून प्रारम्भ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, जनसुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण तैयारी रखें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मानसून के बाद 15 नवम्बर, 2026 तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया [more…]
प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में राज्यभर में होंगे जनसंपर्क एवं जनकल्याण कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रमों के प्रभावी एवं व्यापक आयोजन के दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश के सबसे अधिक कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर राज्यभर में विभिन्न जनसंपर्क, जनजागरूकता एवं जनकल्याण कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों, विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 12 से 14 जून तक प्रदेश में अचीवमेंट एग्जीबिशन [more…]
