Archives
मुख्यमंत्री के निर्देश- सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारी- कर्मचारी और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए मुख्य सचिव को एसओपी बनाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर, 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना के साथ ही हाल के समय में अन्य स्थानों पर सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए, ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कर्मचारी नेताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार कार्मिकों [more…]
निदेशक के साथ मारपीट की निंदा, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
देहरादून। उत्तराखंड जूनियर हाई स्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ, देहरादून ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के साथ मारपीट की घटना की निंदा की है। संघ ने जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष सूरज मन्द्रवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले शिष्टमंडल ने कहा कि निदेशक अजय नौडियाल के साथ उनके कार्यालय में विधायक और उनके समर्थकों द्वारा जो अभद्र व्यवहार किया गया, उसकी संघ घोर निंदा करता है। लोकतंत्र में अपनी बात रखने एवं मनवाने के अन्य कई तरीके हैं, लेकिन इस प्रकार का दुव्र्यहार अलोकतांत्रिक है, [more…]
दिव्यांग प्रमाण पत्र न बनने पर कैंप में हंगामा, दूरदराज से आए लोग निराश लौटे
भीमताल । विकासखंड ओखलकांडा के लोखल क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांगजन हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों—कुकना, नैना, अधोड़ा, अमजड़, मिडार तथा चंपावत जनपद से लगे सीमावर्ती गांवों—से लगभग डेढ़ सौ से दो सौ किलोमीटर की दूरी तय कर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।किन्तु कैंप में पहुंचे अधिकांश आवेदकों के दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी न होने से लोगों में भारी निराशा देखने को मिली। दूरदराज से आए दिव्यांगजन एवं उनके परिजनों ने बताया कि वे समय और धन व्यय कर उम्मीद के साथ यहां पहुंचे थे, लेकिन [more…]
भीमताल के ब्लॉक रोड पर बेलगाम दौड़ रहीं भारी गाड़ियां, हादसे का बढ़ा खतरा
भीमताल। नगर की संकरी ब्लॉक रोड पर इन दिनों बड़ी-बड़ी गाड़ियों की आवाजाही तेज़ी से बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सायंकाल के समय यह मार्ग अत्यधिक भीड़भाड़ वाला रहता है, जहां बच्चे टहलने निकलते हैं और बुजुर्ग इवनिंग वॉक करते हैं। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।क्षेत्रवासियों के अनुसार ब्लॉक रोड की चौड़ाई कम होने के बावजूद बड़े वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे हैं, जिससे आमजन को असुविधा के साथ-साथ जानमाल का खतरा भी उत्पन्न हो रहा है। कई बार आमने-सामने वाहन आने [more…]
एचजी डिग्री कॉलेज भीमताल में पॉश अधिनियम पर कार्यशाला, छात्र-छात्राओं को दी विधिक जानकारी
महिला सशक्तिकरण एवं साइबर सुरक्षा विषयों पर हुआ जागरूकता शिविर भीमताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में एचजी डिग्री कॉलेज भीमताल में महिला सशक्तिकरण विषय पर पॉश अधिनियम (कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न—रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम, 2013) के संबंध में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सिविल जज (सी.डि.)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल द्वारा किया गया।शिविर में सचिव ने जानकारी दी कि पॉश अधिनियम 2013 एक कानूनी ढांचा [more…]
आनंद बर्धन की अध्यक्षता में रोपवे परियोजनाओं पर प्रथम बोर्ड बैठक
देहरादून–मसूरी परियोजना में तेजी लाने के निर्देश, पीपीपी मोड पर समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर भीमताल । मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं के विकास, क्रियान्वयन, संचालन एवं रखरखाव से संबंधित विभागों, हितधारकों तथा पीपीपी कंपनियों के साथ प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जनपदों में संचालित एवं प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित जिलाधिकारियों से भी परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।मुख्य सचिव ने कहा कि रोपवे परियोजनाएं प्रदेश की अर्थव्यवस्था, पर्यटन, मोबिलिटी और समग्र विकास के लिए अत्यंत [more…]
अजय भट्ट ने विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की
बरसात में गोला पुल सुरक्षित रहे, समय से पूरे हों कार्य विद्युत अभियंता अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यशैली पर रखें पैनी नजर भीमताल। सांसद अजय भट्ट ने सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में सिंचाई, लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत विभाग द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों से प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने निर्देश दिए कि बरसात के समय गोला पुल को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे, इसके लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम समय रहते उठाए जाएं। उन्होंने गोला नदी से हो रहे भू-कटाव को [more…]
खनश्यू में लगा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों को मिली राहत
प्रमाण पत्र बने, व्हीलचेयर वितरित, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खनश्यू में विधायक राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से स्वास्थ्य शिविर एवं समाज कल्याण विभाग का संयुक्त शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के दूरस्थ गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न बीमारियों की जांच कराई।शिविर में फिजिशियन, दंत रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों को दवाइयों का वितरण किया गया।शिविर के [more…]
नैनीताल में 25 फरवरी को ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन
‘आपातकाल के 50 वर्ष’ विषय पर युवा रखेंगे अपने विचार, राज्य स्तर के लिए 10 का होगा चयन भीमताल । 23 फरवरी। जिले में युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से 25 फरवरी को ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वय से प्रातः 11 बजे से डीएसबी परिसर स्थित सेमिनार हॉल में होगा।उप निदेशक मेरा युवा भारत नैनीताल डोल्वी तेवतिया ने बताया कि इस वर्ष युवा संसद [more…]
होली–रमजान से पहले खाद्य विभाग सख्त, खताड़ी में एक दर्जन प्रतिष्ठानों पर छापा
होली–रमजान से पहले खाद्य विभाग सख्त, खताड़ी में एक दर्जन प्रतिष्ठानों पर छापाखजूर का नमूना जांच को भेजा, तीन दुकानों को लाइसेंस प्रस्तुत करने के निर्देश भीमताल। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक फुटकर एवं डिस्ट्रीब्यूटर स्तर के फल, मिठाई, खजला, सेवई एवं खजूर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान स्वामियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही विक्रय करने, बिना बिल के खरीद न करने, स्टॉक का समुचित विवरण रखने तथा कालातीत [more…]
