Archives
पद्म भूषण राम बहादुर राय को “लेखक गांव सृजन सम्मान”
देहरादून। हिंदी पत्रकारिता दो सौ वर्ष पूर्ण होने पर लेखक गाँव के नालंदा पुस्तकालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष, विचारक एवं वरिष्ठ पत्रकार पद्मभूषण राम बहादुर राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने पत्रकारिता जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता के माध्यम से उन्होंने कईं आयाम छूए, आज हिंदी को अनेकों देश में पढ़ाया जा रहा है, इसका निरंतर विस्तार हो रहा है। मीडिया में आए बदलाव, प्रतिस्पर्धा एवं व्यवसायिक पहलुओं पर उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने सरकार से ‘मीडिया काउंसिल’ के गठन की आवश्यकता [more…]
UKPSC:आईटीआई प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित
देहरादून उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रधानाचार्य (श्रेणी-दो) परीक्षा-2023 का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
भीमताल में राज्य निर्माण शहीदों को श्रद्धांजलि
भीमताल। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने मंगलवार को खटीमा और मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। सेनानियों ने कहा कि आज भी तत्कालीन सरकार में आसीन अधिकारियों को सजा न मिलना सरकार की बड़ी नाकामी है। कार्यक्रम में हेम चंद्र पाठक, योगेश तिवारी, चंदन बिष्ट, पुष्कर महरा, बी.डी. पलरिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
नैनीताल में मूसलधार बारिश से हाहाकार, प्रशासन अलर्ट
भीमताल: जिले में मंगलवार को लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं, तो कई जगहों पर नालों और गधेरों में पानी भर गया। हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी वंदना ने सभी अधिकारियों को फील्ड में रहकर स्थिति पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और बंद मार्गों को तत्काल खोलने का कार्य कराया। हल्द्वानी नगर क्षेत्र में नगर निगम व सिंचाई विभाग ने जेसीबी मशीनों [more…]
अगले तीन घंटे भारी, सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट
भीमताल। उत्तराखंड मौसम विभाग ने मंगलवार शाम कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 2 सितम्बर को शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले ऑरेंज अलर्ट पर रहेंगे। इस दौरान मुनस्यारी, कोटद्वार, रानीखेत, खटीमा, काशीपुर, डीडीहाट, कपकोट, लोहाघाट, मुक्तेश्वर, चौखुटिया समेत आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से लेकर बहुत तीव्र बारिश हो सकती है। साथ ही तेज आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे [more…]
विधायक कैड़ा ने किया ओखलकांडा ब्लॉक का दौरा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ
अधिकारियों को दिए निर्देश – आपदा से बंद मोटर मार्ग शीघ्र खोलें, प्रभावितों को मिले मुआवज़ा भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को भारी वर्षा के बीच ओखलकांडा ब्लॉक के खुजेठी, भीड़ापानी, पतलियाँ, नरतोला, नाई, बरमधार और हरीनगर सहित कई गाँवों का दौरा कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान कई मोटर मार्गों के बंद होने पर मौके पर ही जेसीबी मशीन बुलवाकर सड़कों को खुलवाने का कार्य किया गया। विधायक कैड़ा ने पीडब्ल्यूडी और पी एमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों से फ़ोन पर बात कर ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल [more…]
डॉ. आशुतोष सयाना बने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के नियमित प्राचार्य
श्रीनगर। उत्तराखण्ड शासन ने डॉ. आशुतोष सयाना को राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर का नियमित प्राचार्य नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। डॉ. सयाना इससे पहले प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग में निदेशक (2015 से अब तक) और दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में प्राचार्य (2019 से 2024) के पद पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। वह जनरल सर्जरी, ट्रॉमा केयर और मिनिमल एक्सेस सर्जरी के विशेषज्ञ माने जाते हैं। चिकित्सा शिक्षा और व्यावसायिक विकास को सशक्त बनाने में उनका अहम [more…]
महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, कहा– माँ का अपमान संस्कृति पर सीधा आघात
भीमताल । बिहार के दरभंगा में कांग्रेस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा नैनीताल ने सोमवार को मल्लीताल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर चेतावनी दी कि मातृत्व का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि कांग्रेस की कथित ‘वोट अधिकार यात्रा’ अब ‘अपशब्द यात्रा’ में बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि माँ केवल प्रधानमंत्री की [more…]
देवनगर–पलड़ा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
भीमताल । भारी बारिश के बीच कांग्रेस नेता मनोज शर्मा के नेतृत्व में धारी ब्लॉक के देवनगर–पलड़ा ग्रामीण सभा के लोग अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड हल्द्वानी से मिले और क्षेत्र के लिए सड़क निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों ने ज्ञापन प्रेषित कर खोलटा–चयुराकनाला–नौबन–सल्यानी–भूगड़ा–चयुराखुनी–सकिनजाला–कन्याली तक सड़क जोड़े जाने की मांग की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा और ज्येष्ठ प्रमुख धारी नंदाबल्लभ बृजवासी ने कहा कि मोटरमार्ग न होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपजाऊ भूमि होने के बावजूद किसानों की पैदावार समय पर मंडी तक नहीं पहुंच पाती। [more…]
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नंदा देवी मेले में लगाया विधिक जागरूकता व चिकित्सा शिविर
भीमताल । मां नंदा देवी महोत्सव-2025 के अवसर पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल और उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।शिविर में आमजन को सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकें वितरित की गईं और पैरा विधिक कार्यकर्ताओं व पैनल अधिवक्ताओं के माध्यम से कानूनी जानकारी दी गई। साथ ही आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (13 सितंबर 2025) के संबंध में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। मेदांता अस्पताल गुड़गांव के चिकित्सकों द्वारा लगाए गए चिकित्सा शिविर में बीपी, शुगर, ईसीजी सहित विभिन्न स्वास्थ्य [more…]
