Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ओखलकांडा की बसोटिया नदी में बही महिला का शव गौला नदी में मिला, विधायक कैड़ा पहुँचे मौके पर

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम सभा बडौन के तोक बसोटिया की तुलसी देवी (50) पत्नी तेजराम का शव मंगलवार सुबह बनभूलपरा के पास गौला नदी से बरामद हुआ। विगत दिनों घास काटते समय वह बसोटिया नदी में बह गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि घटना वाले दिन तुलसी देवी घर के पास घास काटने गई थीं। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अगले दिन सुबह ग्रामीणों को घर से कुछ दूर उनकी चप्पल और दराती मिली। भारी बारिश के बीच उनके बसोटिया नदी में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में मिला बर्ड फ्लू का पहला केस

मुर्गियों की मौत के बाद सैंपल लेने के साथ हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि पशुपालन विभाग दस किमी के दयारे में करेगा सैंपलिंग भीमताल(नैनीताल)। नैनीताल जिले के भीमताल स्थित पांडेगांव में बर्ड फ्लू का पहला केस सामने आया है। पांडेगांव में एक छोटे मुर्गी बाड़े में मुर्गियों की मौत के बाद पशुपालन विभाग की टीम की ओर से मुर्गियों का सैंपल लेने के बाद जांच के लिए भोपाल भेजा गया था। भोपाल की लैब में हुई जांच में एक मुर्गी को बर्ड फ्लू होने की पुष्टि होते ही पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कलसा नदी के बहाव से बैड़ा तोक के खेत कटे, विस्थापन की उठी माँग

भीमताल । विगत दिनों हुई भारी बारिश और लगातार खराब मौसम से भीमताल विधानसभा के किसान-काश्तकारों को भारी नुकसान पहुँचा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कहा कि विशेष रूप से धारी ब्लॉक के आलू उत्पादक किसानों की फसलें सड़ चुकी हैं। फूल गोभी, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च सहित तमाम सब्जियाँ खेतों में खराब हो गई हैं।उन्होंने बताया कि जगह-जगह सड़कें बंद हैं, पैदल मार्ग टूट चुके हैं और कई ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। दीनी मल्ली क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल आर्या ने उन्हें जानकारी दी कि ग्राम सभा में मनोहर लाल, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के कुनाल अग्रवाल का दिल्ली विश्वविद्यालय में चयन

विद्यालय टॉपर से असिस्टेंट प्रोफेसर तक का सफर भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल के पूर्व छात्र कुनाल अग्रवाल का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। मूल रूप से मथुरा निवासी कुनाल ने विद्यालय के छात्रावास में रहकर कक्षा एक से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की थी। वर्ष 2015-16 बैच में कुनाल ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में विद्यालय टॉपर रहकर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। साथ ही उन्होंने नेट परीक्षा भी श्रेष्ठ अंकों के साथ [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

आपदा के बीच प्रशासन का मानवीय चेहरा

गर्भवती महिला को रातभर चले रेस्क्यू अभियान से सुरक्षित पहुँचाया अस्पताल भीमताल । जिला प्रशासन द्वारा मानसूनकाल में गर्भवती महिलाओं की विशेष मॉनिटरिंग के सुखद परिणाम अब सामने आने लगे हैं। मंगलवार देर रात ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम ज्योसूडा की गर्भवती महिला सरिता देवी को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाने के लिए प्रशासन ने रातभर चलाया गया रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया। मंगलवार को मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच जिला कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सरिता देवी की प्रसव तिथि नजदीक है। सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण किसी भी आपात स्थिति [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नंदा महोत्सव पहुँचे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत

नैयना देवी मंदिर में की पूजा, मेले की व्यवस्थाओं की सराहना भीमताल । कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत बुधवार सांय नैनीताल में आयोजित श्री माँ नंदा सुनंदा महोत्सव में पहुँचे। उन्होंने नैयना देवी मंदिर में सांयकालीन आरती में सहभागिता कर पूजा-अर्चना की।इस दौरान रावत ने मेले का जायजा लेते हुए कहा कि नंदा महोत्सव वर्ष दर वर्ष और भव्य रूप ले रहा है। महोत्सव के अवसर पर नैनीताल नगर का वातावरण अद्भुत और दर्शनीय हो जाता है, साथ ही इसका संबंध मानस खंड से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अपणि भाषा, अपणि शान: एसजीआरआरयू में गढ़वाली संस्कृति को मिला नया आयाम

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत गढ़वाली भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा मंगलवार को गढ़वाली भाषा दिवस का भव्य आयोजन किया गया। पथरीबाग परिसर के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में गढ़वाली गीत, नृत्य और कविताओं ने ऐसा सांस्कृतिक वातावरण रचा कि उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद गढ़वाली संस्कृति की झलक दिखाने वाले लोकगीतों और लोकनृत्यों की श्रृंखला ने सभी दर्शकों को मोहित कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने गढ़वाली लोकनृत्यों के माध्यम से क्षेत्रीय संस्कृति की विविधता और समृद्धि का [more…]