Archives
ऑपरेशन कालनेमिः साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों का सत्यापन, 14 गिरफ्तारियां 1182 के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई
देहरादून। देवभूमि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर और मूल स्वरूप को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन कालनेमि राज्यभर में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य उन असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही करना है, जो अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर समाज में घुल-मिलकर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे और ठगी, धोखाधड़ी एवं धर्मान्तरण जैसे अपराधों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, नीलेश आनन्द भरणे ने रविवार एक प्रेस ब्रीफिंग में “ऑपरेशन कालनेमि” के दौरान अब तक की गई कार्रवाई [more…]
चंद्रग्रहण सूतक शुरू होते श्री बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। देशव्यापी चंद्रग्रहण के कारण श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर सहित सभी छोटे बड़े अधीनस्थ मंदिर चंद्रग्रहण शुरू होने के सूतक काल 9 घंटे पहले अर्थात आज रविवार दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर ग्रहणकाल तक के लिए बंद हो गये हैं। इसके बाद सभी मंदिर 8 सितंबर प्रातः शुद्धिकरण के पश्चात यथा समय दर्शन हेतु खुलेंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ग्रहण अर्ध रात्रि को समाप्त हो रहा है। लेकिन, मंदिरों के कपाट ब्रह्म मुहूर्त अर्थात प्रातः 4 बजे से साढ़े चार [more…]
खर्चे का हिसाब मांगने पर पुत्र ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला
नैनीताल। खर्चे का हिसाब मांगने और बार-बार ताना देने से गुस्साए एक पुत्र ने बांस के डंडे और लोहे का पट्टे से मार-मारकर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार हत्या में प्रयंक्त खून से सना बांस का डंडा और लोहे का पट्टा अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। कल शनिवार को भवाली पुलिस को सूचना मिली की भवाली के पास नगारी गांव में एक व्यक्ति ने अपने पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के [more…]
गढ़वाल ͪविश्वविद्यालय में UG और PG कोर्सेज में मेरिट के आधार पर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल ͪविश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों (बीए एलएलबी, एलएलबी, एलएलएम, बीएड, एमएड, बीपीएड तथा एमपीएड के अतिरिक्त) में अर्हक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्त सीटों को भरने के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो गया है।प्रवेश हेतु इच्छुक सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है वे 07 सितंबर (15ः00 बजे) से 11 सितंबर 2025 (23ः55 बजे) तक SAMARTH पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।
शिक्षकों का अहित नहीं होने दिया जाएगा: हरीश रावत
देहरादून। गौरा देवी शिक्षक सम्मान समिति द्वारा आज आज संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह में जनपद देहरादून के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बतौर मुख्य अतिथि एवं पूर्व राज्य मंत्री महावीर सिंह मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं संगठन के पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया तथा चिपको वूमन गौरा देवी पर डाक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम के [more…]
राजस्थान सरकार ने उत्तराखंड के आपदा पीड़ितों के लिए भेजी 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि
देहरादून। उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए, राजस्थान सरकार ने उत्तराखंड सरकार को 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। यह सहायता राशि राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तात्कालिक राहत और पुनर्वास कार्यों में उपयोग की जाएगी। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखे एक पत्र में इस दुखद परिस्थिति पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि, “इस प्राकृतिक आपदा के कठिन समय में हम उत्तराखंड के लोगों की पीड़ा को अपनी ही पीड़ा मानते हैं।“ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राजस्थान के निवासी इस [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने जैन समाज सम्मेलन में जैन धर्म गुरुओं का लिया आशीर्वाद
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में आयोजित जैन समाज सम्मेलन में प्रतिभाग किया और जैन धर्म गुरुओं का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि आचार्य सौरभ सागर मुनि जी महाराज का जीवन संयम, त्याग और अहिंसा के अद्वितीय आदर्शों का प्रतीक है। सौरभांचल तीर्थ और जीवन आशा अस्पताल उनके दूरदर्शी नेतृत्व और करुणा के उदाहरण हैं, जो समाज को धर्म और सेवा के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन धर्म ने दुनिया को संदेश दिया है कि अहिंसा ही वीरता का धर्म है। जैन समाज ने केवल अहिंसा [more…]
स्वास्थ्य विभाग में 300 चिकित्सकों की और होगी भर्ती
लापरवाह चिकित्सकों के भरोसे नहीं छोड़ सकते हेल्थ सिस्टम: डाॅ. धन सिंह रावत देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 300 और चिकित्सकों की शीघ्र भर्ती की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेजने के निर्देश दे दिये हैं। इसके अलावा विभाग में लम्बे समय से गैरहाजिर चल रहे 56 बाॅण्डधारी डाॅक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। सेवा से बर्खास्त इन चिकित्सकों से मेडिकल काॅलेज को अनुबंध के अनुरूप बाॅंड की धनराशी वसूलने के निर्देश भी दे दिये गये हैं। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅ. धन [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने डालनवाला थाने में स्थापित 13 लॉन्ग रेंज आधुनिक सायरनों का किया लोकार्पण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को थाना डालनवाला, देहरादून परिसर में स्थापित किए गए 13 लॉन्ग रेंज आधुनिक सायरनों का विधिवत लोकार्पण किया। यह पहल राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड एक आपदा संभावित राज्य है, जहां समय रहते सतर्कता और सूचना प्रसारण अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दृष्टि से ये अत्याधुनिक सायरन प्रणाली अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, और तकनीक के माध्यम से पुलिस एवं आपदा [more…]
मुख्यमंत्री ने देहरादून के ऐतिहासिक घण्टाघर के भव्य रूपांतरण और स्वचालित प्रकाश व्यवस्था का किया लोकार्पण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के केंद्र बिंदु माने जाने वाले ऐतिहासिक घण्टाघर के सौंदर्यीकरण, भव्य रूपांतरण एवं स्वचालित प्रकाश व्यवस्था का विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घण्टाघर क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए निर्मित 4 अत्याधुनिक “हिलांस-कम-किचन आउटलेट्स“ का भव्य शुभारंभ किया। यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और स्थानीय पहाड़ी उत्पादों के प्रचार-प्रसार को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “घण्टाघर देहरादून की पहचान है। इसका यह नवीन एवं आकर्षक स्वरूप न केवल पर्यटकों को [more…]
